"शिक्षा" के लिए 1062 परिणाम मिले
मुंगेली
मुंगेली के नेवासपुर स्कूल में जलभराव पर सियासत तेज, कलेक्टर ने दिए जांच और कार्रवाई के निर्देश
मुंगेली के नेवासपुर माध्यमिक विद्यालय में बारिश के बाद हुए जलभराव और कीचड़ का मामला राजनीतिक और प्रशासनिक मुद्दा बन गया है। कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा, जबकि कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जांच के आदेश देते हुए BEO, प्रधान पाठक और संकुल समन्वयक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
रायपुर
राष्ट्रपति भवन में बस्तर की संस्कृति का सम्मान, प्रतिनिधिमंडल का आत्मीय स्वागत बना यादगार पल
राष्ट्रपति भवन में बस्तर से पहुंचे जनजातीय प्रतिनिधिमंडल का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आत्मीय स्वागत कर शॉल और स्मृति-चिह्न भेंट किए। इस दौरान कलाकारों ने बस्तर की लोक संस्कृति की शानदार प्रस्तुति दी, वहीं प्रतिनिधियों ने बदलते बस्तर, शांति और विकास के अनुभव साझा किए।
रायपुर
PM मोदी से मिले सीएम विष्णु देव साय, बस्तर विजन और विकास परियोजनाओं पर हुई अहम चर्चा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने राजनांदगांव की ₹10,500 करोड़ की यूरिया परियोजना, 461 गांवों को स्थायी बिजली ग्रिड से जोड़ने और रायपुर या बस्तर में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद की स्थापना के लिए केंद्र से सहयोग मांगा।
महासमुंद
महासमुंद को जल्द मिलेगी आधुनिक केंद्रीय लाइब्रेरी, संचालन की प्रक्रिया शुरू
महासमुंद में DMF मद से निर्मित केंद्रीय ग्रंथालय का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। ग्रंथालय के संचालन, दुकानों और कैफेटेरिया की नीलामी तथा अन्य व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन ने दो उप समितियों का गठन किया है। दोनों समितियों को 7 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अगस्त में मुख्यमंत्री के हाथों ग्रंथालय का लोकार्पण कराने की बात कही है, ताकि जिले के विद्यार्थियों को आधुनिक अध्ययन सुविधाओं का लाभ मिल सके।
महासमुंद
VSK ऐप में तकनीकी खामियां, शिक्षक संघ ने 7 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी
महासमुंद में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने वीएसके ऐप की तकनीकी खामियों का हवाला देते हुए केवल ऐप के आधार पर वेतन कटौती का विरोध किया है। संघ ने उपस्थिति पंजी से वेतन भुगतान की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि वेतन काटा गया तो 7 अगस्त को जिलेभर में डीडीओ कार्यालयों का घेराव किया जाएगा।
देशभर में साइकिल यात्रा कर रही समीरा खान पहुंचीं महासमुंद, छात्राओं को किया प्रेरित
महासमुंद पहुंचीं भारतीय पर्वतारोही और मोटिवेशनल स्पीकर समीरा खान ने विभिन्न स्कूलों में छात्राओं से संवाद कर उन्हें बड़े सपने देखने, आत्मनिर्भर बनने और शिक्षा के माध्यम से अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। 9 हजार किलोमीटर से अधिक की सोलो साइकिल यात्रा कर चुकी समीरा का अगला लक्ष्य माउंट एवरेस्ट फतह करना है।
जगदलपुर (बस्तर)
विवाद : कंगना रनौत के बयान पर बस्तर में बवाल, जगदलपुर में महिला कांग्रेस ने फूंका पुतला
महिला कांग्रेस ने सांसद कंगना रनौत की जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया और कंगना रनौत व केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने बयान को युवाओं और महिलाओं का अपमान बताते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की और चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रहेगा।
बिलासपुर
हाईकोर्ट का फैसला : रिटायर्ड कर्मचारियों को राहत, पेंशनरों को मिलेगा 32 महीने का एरियर
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश के हजारों पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए 1 जनवरी 2006 से 31 अगस्त 2008 तक के 32 महीने का पेंशन एरियर देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने पुराने पेंशनरों को लाभ से वंचित करने वाले शासन के परिपत्र को भेदभावपूर्ण बताते हुए रद्द कर दिया और राज्य सरकार को 120 दिनों के भीतर एरियर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
रायपुर
अब छत्तीसगढ़ में एक साथ होंगी तिमाही और छमाही परीक्षाएं, DPI ने जारी किया टाइम-टेबल
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में अब तिमाही और अर्धवार्षिक परीक्षाएं पूरे प्रदेश में एक साथ आयोजित की जाएंगी। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने परीक्षा कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि तिमाही परीक्षा 21 से 26 सितंबर और अर्धवार्षिक परीक्षा 1 से 7 दिसंबर तक होगी। नई व्यवस्था से परीक्षा प्रणाली में समानता और पारदर्शिता लाने का प्रयास किया गया है।
राष्ट्रीय
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज का मामला गर्माया : राहुल के बाद अब CJP प्रमुख ने भी मांगा गृहमंत्री अमित शाह का इस्तीफा
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग का समर्थन करते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन का आरोप लगाया। प्रदर्शन NEET पेपर लीक मामले और छात्रों की मांगों को लेकर आयोजित किया गया था।
शिक्षा
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस : महासमुंद के पांचों ब्लॉक में शिक्षकों का उन्मुखीकरण
महासमुंद जिले के पांचों विकासखंडों में 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 के तहत विज्ञान प्रभारी शिक्षकों के लिए एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें 516 शिक्षकों को परियोजना निर्माण, वैज्ञानिक अनुसंधान पद्धति, ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया और मूल्यांकन प्रणाली की जानकारी दी गई। कार्यशाला में सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार, कचरा प्रबंधन, ऊर्जा, जल प्रबंधन, खाद्य-कृषि और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन दिया।
महासमुंद
नीति तारा डिवाइस से एक क्लिक में मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी, महासमुंद में हुआ प्रदर्शन
महासमुंद जिले में नीति आयोग की अत्याधुनिक ‘नीति तारा’ डिजिटल प्रोजेक्टर डिवाइस का प्रदर्शन और प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस डिवाइस के माध्यम से सरकारी योजनाओं, प्रशिक्षण सामग्री और जनजागरूकता से जुड़ी जानकारी एक क्लिक पर ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाई जा सकेगी। जिले को मिली दो डिवाइस का उपयोग आकांक्षी विकासखंडों और दूरस्थ इलाकों में योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार के लिए किया जाएगा।