"शिक्षा" के लिए 1063 परिणाम मिले
महासमुंद
नीति तारा डिवाइस से एक क्लिक में मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी, महासमुंद में हुआ प्रदर्शन
महासमुंद जिले में नीति आयोग की अत्याधुनिक ‘नीति तारा’ डिजिटल प्रोजेक्टर डिवाइस का प्रदर्शन और प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस डिवाइस के माध्यम से सरकारी योजनाओं, प्रशिक्षण सामग्री और जनजागरूकता से जुड़ी जानकारी एक क्लिक पर ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाई जा सकेगी। जिले को मिली दो डिवाइस का उपयोग आकांक्षी विकासखंडों और दूरस्थ इलाकों में योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार के लिए किया जाएगा।
राज्य सरकार
पॉलीटेक्निक में डिप्लोमा इंजीनियरिंग प्रवेश 2026 की चौथे चरण की काउंसिलिंग शुरू
शासकीय पॉलीटेक्निक महासमुंद में डिप्लोमा इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए चौथे चरण की संस्था स्तरीय काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर साइंस शाखाओं में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई से 8 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन कर सकेंगे।
जगदलपुर (बस्तर)
संघर्ष : उफनती कोटरी नदी बनी चुनौती, जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंच रहे शिक्षक
कोयलीबेड़ा विकासखंड में बारिश के बीच शिक्षक जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंच रहे हैं। उफनती कोटरी नदी को नाव के सहारे पार करने के बाद वे कई किलोमीटर पैदल चलकर बच्चों को पढ़ाने जाते हैं। तेज बहाव, खराब रास्तों और नेटवर्क की समस्या के बीच शिक्षक लगातार अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। शिक्षकों ने प्रशासन से लाइफ जैकेट सहित सुरक्षा व्यवस्था और स्थायी समाधान की मांग की है।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
नई पहचान : खैरागढ़ के कलाकार दंपति की बड़ी उपलब्धि, पत्थरों पर उकेरी कला अब किताबों में
युवा कलाकार दंपति धरम नेताम और मनीषा नेताम की शैल-कलाकृतियों को SCERT छत्तीसगढ़ की कक्षा 8वीं की सहायक वाचन पुस्तक में शामिल किया गया है। दोनों कलाकारों ने मनेंद्रगढ़ के गोंडवाना मरीन फॉसिल पार्क में प्राकृतिक चट्टानों पर डायनासोर, प्राचीन समुद्री जीवों और करोड़ों साल पुराने पर्यावरण को दर्शाती 37 कलाकृतियां तैयार की थीं।
अंबिकापुर (सरगुजा)
अंबिकापुर के निजी स्कूल में छात्र को सजा देने का मामला, नोटबुक में लिखवाई गईं अश्लील गालियां
अंबिकापुर के एक निजी स्कूल में छात्र को कथित रूप से सजा देने के लिए नोटबुक में अश्लील गालियां लिखवाने का मामला सामने आया है। अभिभावकों और छात्र संगठनों की शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
महासमुंद
समीक्षा बैठक : OBC हितग्राहियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ, आयोग ने दिए निर्देश
महासमुंद में छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा की। आयोग अध्यक्ष आर.एस. विश्वकर्मा ने अधिकारियों को पिछड़ा वर्ग समुदाय के पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने, युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए पारदर्शिता और समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।
बीजापुर
बीजापुर में बड़ी कामयाबी : 49 लाख के इनामी 8 माओवादियों ने किया सरेंडर
बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान के तहत 49 लाख रुपये के इनामी 8 माओवादी कैडरों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 5 महिला नक्सली और DVCM-ACM स्तर के कैडर शामिल हैं, जो बस्तर से झारखंड भेजे गए थे।
धमतरी
बारिश बनी परेशानी : धमतरी के स्कूलों में भरा पानी, जलभराव के चलते नगरी ब्लॉक के स्कूलों में छुट्टी
धमतरी जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। नगरी ब्लॉक के कई स्कूलों में पानी भरने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। गुजरा स्कूल का वीडियो सामने आया है, जिसमें बच्चे घुटनों तक पानी से गुजरते नजर आ रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की है
धर्म
गुरु पूर्णिमा पर आस्था के दीपों से जगमगाया हसदेव घाट, नदी संरक्षण और पर्यावरण बचाने का दिया संदेश
कोरबा में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हसदेव नदी संरक्षण को लेकर विशेष हसदेव आरती का आयोजन किया जाएगा। नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य नदी, सहायक नदियों और प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
रायपुर संभाग
VSK ऐप से ऑनलाइन हाजिरी पर खेल शिक्षकों की आपत्ति, नियम में बदलाव की मांग
शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ ने VSK ऐप के माध्यम से अनिवार्य ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था पर आपत्ति जताई है। संघ का कहना है कि खेल शिक्षकों की फील्ड ड्यूटी और खेल गतिविधियों के कारण यह नियम व्यावहारिक नहीं है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
सरगुजा में NCERT किताबों को लेकर विवाद, निजी स्कूलों पर अभिभावकों का आरोप
सरगुजा जिले में निजी स्कूलों में NCERT की जगह महंगी निजी प्रकाशनों की किताबें संचालित करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जिला अभिभावकगण संघ ने DEO को शिकायत देकर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है और स्कूलों पर कार्रवाई की मांग की है।
रायपुर
ऑनलाइन अटेंडेंस बनी परेशानी : VSK ऐप की खामियों पर शिक्षक संघ नाराज, सुधार नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की ऑनलाइन अटेंडेंस व्यवस्था को लेकर विरोध तेज हो गया है। छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ ने VSK ऐप में तकनीकी खामियों और व्यावहारिक परेशानियों का हवाला देते हुए व्यवस्था में सुधार की मांग की है। संघ ने चेतावनी दी है कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर प्रदेशभर में आंदोलन किया जा सकता है।