"OTT" के लिए 1059 परिणाम मिले
रायगढ़
निरीक्षण : कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 37.45 क्विंटल बीज की बिक्री पर रोक
खरीफ सीजन में कृषि विभाग ने रायगढ़ जिले के 18 बीज विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जांच में कई केंद्रों पर बीजों के वैध स्रोत प्रमाण पत्र नहीं मिलने पर 37.45 क्विंटल बीज के विक्रय, वितरण और परिवहन पर रोक लगा दी गई। विभाग ने 9 केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और 107 बीज नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा है
राष्ट्रीय
बेंगलुरु में 100 पेंडिंग चालान भरने पहुंचा शख्स, मिली बेहद लंबी रसीद
बेंगलुरु में एक दोपहिया चालक ने 100 लंबित ट्रैफिक चालान का भुगतान किया, जिसके बाद उसे जमीन तक पहुंचने वाली लंबी रसीद मिली। 50 प्रतिशत छूट के बावजूद उसने 27,500 रुपये जमा किए। अधिकांश चालान हेलमेट नहीं पहनने से जुड़े बताए गए हैं।
महासमुंद
हादसा : शिवालिक स्टील प्लांट में कर्मचारी की मौत पर हंगामा, गेट पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन
महासमुंद के बेलसोंडा स्थित शिवालिक स्टील प्लांट में कर्मचारी रमेश कुमार जांगड़े की मौत के बाद परिजनों ने शव गेट पर रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही और लंबे समय तक काम कराने के आरोप लगाए। कंपनी ने मृतक की पत्नी को आजीवन वेतन और बच्चों की पढ़ाई का खर्च देने का लिखित आश्वासन दिया
महासमुंद
सरकारी स्कूल की बदली तस्वीर : रविवार को भी पढ़ने पहुंचते हैं बच्चे, प्राइवेट स्कूल छोड़ यहां ले रहे दाखिला
महासमुंद जिले के सरायपाली ब्लॉक स्थित दर्राभाठा शासकीय प्राथमिक शाला शिक्षा का प्रेरणादायक मॉडल बनकर उभरी है। स्मार्ट टीवी और एआई आधारित पढ़ाई के कारण बच्चे रविवार को भी स्कूल पहुंचकर पढ़ाई करते हैं।
दुर्ग
खुलासा : खून के रिश्ते हुए शर्मसार, बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट
दुर्ग जिले के बोरी थाना क्षेत्र में पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के 19 वर्षीय बेटे नीलकमल साहू को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में सामान्य मौत लग रही घटना का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर हुआ।
राष्ट्रीय
शादी का झाँसा : महिला से ब्लैकमेल व ठगी के आरोप में मेंटल हेल्थ काउंसलर गिरफ्तार
भुवनेश्वर में एयरफील्ड थाना पुलिस ने डॉक्टर अविनाश मोहंती को एक महिला से ब्लैकमेल, धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर पीड़िता से संपर्क कर दोस्ती बढ़ाई और खुद को मेंटल हेल्थ काउंसलर बताकर उसका भरोसा जीता। आरोप है कि उसने महिला के निजी पलों का वीडियो चुपके से रिकॉर्ड कर उसे ब्लैकमेल किया और शादी का झांसा देकर उससे गहने, नकद और अन्य कीमती सामान हड़प लिए।
राष्ट्रीय
हत्याकांड : किसान की पीट-पीटकर हत्या, गांव में भड़का जन आक्रोश
लालगंज थाना क्षेत्र के मेहनौना गांव में देर रात एक किसान की दबंगों द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों के घर पर हमला कर तोड़फोड़ की स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है
क्रिकेट
महिला टी20 वर्ल्ड कप : ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को रौंदा, भारत पर बढ़ा दबाव
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 113 रन से हराकर सेमीफाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं। इस परिणाम के बाद भारत पर दबाव बढ़ गया है। टीम इंडिया को अपने बाकी दोनों मैच जीतने के साथ-साथ बेहतर नेट रन रेट भी बनाए रखना होगा ताकि अंतिम चार में जगह सुनिश्चित हो सके।
दुर्ग
खुलासा : दुर्ग में अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 32 बोरे माल जब्त
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कचांदूर गांव में पुलिस ने डिटर्जेंट पाउडर निर्माण की आड़ में चल रही अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में किराए के गोदाम में जर्दायुक्त गुटखा तैयार करने और पैकेजिंग का काम किया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने छापा मारकर 32 बोरे तैयार गुटखा, 32 बोरे मीठी सुपारी, कच्चा माल और मिक्सिंग मशीन बरामद की।
राष्ट्रीय
आग का तांडव : इंदौर में गैस पाइपलाइन विस्फोट, आग की ऊंची लपटों से दहला पूरा इलाका
इंदौर के विजयनगर स्थित सुमन नगर जैन मंदिर रोड पर सड़क बोरिंग के दौरान अवंतिका गैस पाइपलाइन फटने से जोरदार विस्फोट हो गया। हादसे के बाद आग की ऊंची लपटें उठीं और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अर्थव्यवस्था
पेट्रोल-डीजल पर राहत नहीं : आज भी स्थिर रहे ईंधन के दाम, चेक करें लेटेस्ट कीमतें
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद 24 जून 2026 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और मुंबई में 111.21 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। अलग-अलग राज्यों में वैट और स्थानीय करों के कारण ईंधन के दामों में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है।
रायपुर
हत्याकांड : WRS कॉलोनी हत्याकांड का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी और नाबालिग साथी गिरफ्तार
रायपुर के WRS कॉलोनी क्रिकेट मैदान में युवक रूपेश सारथी की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक आरोपी और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने शराब के नशे में विवाद के बाद पत्थर से हमला कर हत्या करना स्वीकार किया। जांच के दौरान आरोपियों के वाहन चोरी में शामिल होने का भी खुलासा हुआ।