"OTT" के लिए 1059 परिणाम मिले
विदेश
US-Iran : पश्चिम एशिया में हालात सुधरे, भारत के 11 जहाज सुरक्षित निकले
अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के बाद पश्चिम एशिया में तनाव कम होने लगा है। विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत आने वाले 11 जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित निकल चुके हैं, जबकि 10 भारतीय जहाज अब भी फारस की खाड़ी क्षेत्र में मौजूद हैं। सरकार क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
महासमुंद
बड़ी खबर : महासमुंद में मिले हीरे, छत्तीसगढ़ के खनिज विकास को मिली नई उड़ान
महासमुंद जिले के सरायपाली स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक परीक्षण के दौरान 1.22 कैरेट वजन के 5 हीरे मिले हैं। इस खोज से क्षेत्र में हीरा खनिजीकरण की संभावनाओं को बल मिला है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे भविष्य में निवेश, रोजगार और राज्य के विकास को नई दिशा मिल सकती है।
महासमुंद
सनसनी : रेत में दफन मिली युवती, पहचान में जुटी पुलिस
महासमुंद जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र स्थित रामखेड़ा झारा नाला के पास रेत में दबा एक अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है और पुलिस हत्या की आशंका के तहत जांच कर रही है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है तथा पुलिस गुमशुदगी के मामलों की जांच के साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
राष्ट्रीय
राष्ट्रपति भवन में दिग्गजों का मेला : रोहित शर्मा, ममूटी और अलका याग्निक समेत 65 हस्तियां होंगें पद्म पुरस्कारों से सम्मानित
राष्ट्रपति Droupadi Murmu आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित द्वितीय नागरिक अलंकरण समारोह में 65 प्रतिष्ठित हस्तियों को वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। इनमें 2 पद्म विभूषण, 7 पद्म भूषण और 56 पद्म श्री सम्मान शामिल हैं। सम्मान पाने वालों में Rohit Sharma, Mammootty, Alka Yagnik, Vijay Amritraj और Savita Punia जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।
सरगुजा संभाग
खूनी विवाद : शराब पीने से टोकने पर ग्रामीण की हत्या
सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में शराब पीने से रोकने पर हुए विवाद में दो युवकों ने एक ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं।
सेहत
Calm Parenting : बच्चों पर गुस्सा करने से पहले अपनाएं ये 5 आसान तरीके, रिश्ता होगा और मजबूत
बच्चों पर बार-बार गुस्सा करना या चिल्लाना उनके मानसिक और भावनात्मक विकास पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, शांत पेरेंटिंग अपनाकर माता-पिता बच्चों के साथ बेहतर संवाद और मजबूत रिश्ता बना सकते हैं। कुछ आसान आदतें जैसे प्रतिक्रिया देने से पहले रुकना, बच्चे की भावनाओं को समझना, स्पष्ट नियम बनाना ।
बिलासपुर
फर्जीवाड़ा बेनकाब : फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर बदनाम करने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर के तोरवा में एक युवती ने अपने पूर्व प्रेमी को फंसाने के लिए खुद को ही फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से अश्लील और धमकी भरे मैसेज भेजे, जिसका पुलिस ने तकनीकी जांच के बाद भंडाफोड़ कर दिया है। आरोपी युवती (प्रीति सूर्यवंशी) ने 1 जनवरी 2026 को शिकायत की थी कि संजय रात्रे नाम का युवक उसे ब्लैकमेल कर रहा है। लेकिन जब संजय ने 15 मई 2026 को अपने नाम से फर्जी आईडी चलने की शिकायत दर्ज कराई, तो साइबर सेल की जांच में पता चला कि दोनों आईडी खुद युवती ही चला रही थी।
कारोबार
Tata Motors : EV सेक्टर में टाटा का दमदार जलवा
टाटा मोटर्स को माल ढुलाई, लॉजिस्टिक्स और यात्री परिवहन के लिए 3400 से अधिक इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों का बड़ा ऑर्डर मिला है।
दुर्ग
सनसनी : बंद बीएसपी स्कूल में कल्याण कॉलेज के छात्र ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
घटना से पहले का घटनाक्रम: दीपांशु कुछ समय से घर से लापता था। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि उसने घर छोड़ने से पहले अपनी मां से 100 रुपये मांगे थे। अनुमान है कि उन्हीं पैसों से उसने फांसी के लिए रस्सी खरीदी और आत्मघाती कदम उठा लिया।
बिलासपुर
हादसा : आंधी से टूटा बिजली का तार बना काल, करंट लगने से पति-पत्नी की मौके पर मौत
कैसे हुआ हादसा: सुबह के वक्त रजनी आंगन में लोहे के जीआई (GI) तार पर गीले कपड़े सुखाने गई थीं। तार में करंट होने के कारण वह उसकी चपेट में आ गईं। पत्नी को तड़पता देख बचाने दौड़े पति सचिन भी करंट की जद में आ गए।
तकनीक
स्कूलों में AI के बढ़ते प्रभाव पर नॉर्वे का एक्शन
नॉर्वे सरकार ने सितंबर 2026 से पहली से सातवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूलों में जेनरेटिव AI टूल्स के उपयोग पर रोक लगाने का फैसला किया है। सरकार का मानना है कि कम उम्र के बच्चों को पढ़ने, लिखने और गणित जैसी बुनियादी क्षमताएं AI की मदद के बिना विकसित करनी चाहिए।
शिक्षा
NEET पेपर लीक : जंतर-मंतर पर आधी रात भारी बवाल धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी
NEET पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा जहाँ छात्र शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े हैं। इस आंदोलन को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का भी समर्थन मिला है, जिन्होंने मांग पूरी न होने पर 27 जून से भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।