ताज़ा खबरें
10534 समाचार
रायपुर
कारोबारी पर शिकंजा : फर्जी दस्तावेज से कंपनी कब्जाने का आरोप, महेंद्र गोयनका की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप
कटनी से भाजपा विधायक संजय पाठक के पारिवारिक बिजनेस समूह से जुड़े कथित 1000 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में कारोबारी महेंद्र गोयनका को कोलकाता पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। अदालत ने आरोपी को 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब फर्जी दस्तावेज, कंपनी लेनदेन और अन्य आरोपों की जांच कर रही है।
महासमुंद
निरीक्षण : 134 प्रकार की जांच और डिजिटल रिपोर्ट सुविधा, अटल आरोग्य लैब बना मरीजों के लिए सहारा
महासमुंद जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब का चंद्रहास चंद्राकर ने निरीक्षण किया। लैब में 134 प्रकार की जांच सुविधाएं और डिजिटल रिपोर्ट प्रणाली के जरिए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।
महासमुंद
लापरवाही का ढेर : सड़क किनारे लावारिस पड़ी मिली सरकारी दवाइयां, जांच के घेरे में स्वास्थ्य विभाग
महासमुंद जिले के बागबाहरा-कोमाखान मुख्य मार्ग किनारे जंगल में बड़ी मात्रा में सरकारी आपूर्ति वाली दवाइयां लावारिस हालत में मिली हैं। मौके पर टैबलेट, सिरप और मेडिकल सामग्री बिखरी मिली, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है।
महासमुंद
कार्रवाई : पैदल गांजा लेकर पार कर रहा था सीमा, सिंघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
महासमुंद जिले की सिंघोड़ा पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिट्ठू बैग में 4 किलो गांजा लेकर ओडिशा से छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश कर रहा था। पुलिस ने गांजा समेत 2.05 लाख रुपए का सामान जब्त किया है।
महासमुंद
मानिकपुरी पनिका समाज बसना इकाई का आयोजन, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान
पूज्य मानिकपुरी पनिका समाज ब्लॉक इकाई बसना के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह 20 जुलाई को आयोजित होगा। कार्यक्रम में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि रहेंगे। इस दौरान समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
रायपुर
रायपुर में दोस्ती का खौफनाक अंत : पार्टी के बहाने ले गए फिर पेट्रोल डालकर जलाया, युवक की इलाज के दौरान मौत
रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में दोस्ती को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पार्टी के बहाने घर से ले गए युवक को पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप है। गंभीर रूप से झुलसे मोहम्मद शाकिब की सात दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
रायपुर
छात्रों का प्रदर्शन : NEET विवाद को लेकर रायपुर में छात्रों का आक्रोश, बारिश में भी जारी रहा प्रदर्शन
रायपुर में नीट पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर युवाओं ने बारिश के बीच प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई और सोनम वांगचुक के समर्थन में नारे लगाए। उन्होंने परीक्षाओं में पारदर्शिता और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
कोरिया
नाबालिग छात्रा की मौत पर फूटा गुस्सा : आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतरे दो समाज
कोरिया के बैकुंठपुर में 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा की आत्महत्या मामले में न्याय की मांग को लेकर आशीर्वाद समाज और कंवर समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए IC मार्ट के बाहर धरना दिया। मामले में पुलिस जांच जारी है।
महासमुंद
पिथौरा जनपद CEO को भावभीनी विदाई : कहा- जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों के सहयोग ने इस कार्यकाल को यादगार बना दिया
पिथौरा जनपद पंचायत की सीईओ योगेश्वरी बर्मन के बिलाईगढ़ स्थानांतरण पर जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। उन्होंने कहा कि पिथौरा में सात महीने का उनका कार्यकाल स्वर्णिम और यादगार रहा। समारोह में जनप्रतिनिधियों ने उनकी कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता और विकास कार्यों में निभाई भूमिका की सराहना की।
धमतरी
धमतरी में लूट का मामला : बदमाशों का आतंक, युवक से मारपीट कर लूट ले गए नकदी और स्कूटी
धमतरी के कुरूद थाना क्षेत्र में कार सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट कर मोबाइल, 9 हजार रुपये नकद और स्कूटी लूट ली। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
गरियाबंद
महिला शक्ति का सफर, बाइक पर निकलीं राइडर्स गरियाबंद के छिपे पर्यटन स्थलों की करेंगी खोज
छत्तीसगढ़ की मोटो क्वींस एडवेंचर टीम की 30 महिला बाइक राइडर्स तीन दिवसीय पर्यटन यात्रा पर गरियाबंद पहुंची हैं। इस यात्रा के दौरान वे जिले के प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर और कम चर्चित पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगी। साथ ही इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने और महिला सशक्तिकरण का संदेश देने का काम करेंगी।
सेहत
घरेलु रेसिपी : सूजी नहीं, इस बार ट्राई करें उड़द दाल का हलवा, स्वाद में लगेगा बेहद खास
बारिश के मौसम में सूजी या गाजर के हलवे से हटकर बनाएं स्वादिष्ट और पौष्टिक उड़द दाल का हलवा। जानिए घर पर दानेदार और मखमली हलवा बनाने की आसान रेसिपी।