"पेड़" के लिए 342 परिणाम मिले
राज्य सरकार
पर्यावरण संरक्षण : एक पेड़ माँ के नाम अभियान को मिला समर्थन
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन परिक्षेत्र महासमुंद द्वारा वन विद्यालय महासमुंद में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाते हुए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत अधिक वृक्षारोपण का आह्वान किया।
कोरबा
आंधी-तूफान का कहर : पेड़ की भारी डाली गिरने से तीन किशोरों की दर्दनाक मौत
पाली थाना क्षेत्र में शनिवार शाम तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मौसम से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े तीन किशोरों पर पेड़ की भारी डाली गिर गई, जिससे तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने राहत कार्य किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और गांव में शोक का माहौल है।
रायगढ़
आंधी का कहर : एकता क्लब परिसर में गिरा विशाल पेड़, ODRAF ने हटाया मलबा
राउरकेला में हाल ही में आई तेज आंधी और भारी बारिश के बाद कई क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ। डेली मार्केट स्थित एकता क्लब परिसर में विशाल पेड़ जड़ समेत गिरने से मार्ग बाधित हो गया और अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ODRAF) की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटों के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पेड़ को हटाकर यातायात बहाल किया। स्थानीय लोगों ने राहत कार्य की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री का अनोखा अंदाज, पीपल पेड़ के नीचे ग्रामीणों संग चौपाल
सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कोसला का औचक निरीक्षण कर ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाई। पीपल पेड़ की छांव तले खाट पर बैठकर मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों, महिलाओं और किसानों से सीधे संवाद किया तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए और कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
गरियाबंद
लिव-इन रिलेशनशिप : आनंदपुर के जंगलों में पेड़ से लटका मिला युवती का शव
कुदरगढ़ चौकी के आनंदपुर जंगल में लापता युवती का शव फांसी पर लटका मिला। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवती पिछले दो महीनों से अपनी बहन के घर पर अपने जीजा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। मंगलवार को उसका शव गांव से 500 मीटर दूर जंगल में पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर प्रेम प्रसंग व पारिवारिक तनाव सहित सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
महासमुंद
विकास या विनाश : सड़क बनाने बागबाहरा के द्वारतराकला में रातों रात जड़ से उखाड़ फेंके सैकड़ों फलदार पेड़
आदिवासी आजीविका पर गहरा संकट : सड़कें आवाजाही के लिए होती हैं, उजाड़ने के लिए नहीं। बागबाहरा के द्वारतराकला में विकास के नाम पर जो हुआ, वह पेड़ों की कटाई नहीं, आदिवासी संस्कृति और उनकी आजीविका की हत्या है। जिन पेड़ों को पीढ़ियों ने सींचा, उन्हें सरकारी मशीनों ने चंद घंटों में मिट्टी में मिला दिया।
छत्तीसगढ़
माफिया का तांडव : डीएफओ कार्यालय के करीब 122 सागौन के पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी
छत्तीसगढ़ के मरवाही वन मंडल (गौरेला परिक्षेत्र) की पीपर खूंटी बीट में 122 बेशकीमती सागौन के पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। रायपुर मुख्यालय में शिकायत के बाद बिलासपुर की संयुक्त फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने मौके पर जाकर 122 ठूंठ बरामद किए, जिससे तस्करी की पुष्टि हुई।
देश
तपमान की मार : 45 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, लू के थपेड़ों के बीच राहत की उम्मीद
मध्यप्रदेश में इस समय भीषण गर्मी और लू का असर है। कई जिलों में तापमान 44–45°C तक पहुंच गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है और दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। खजुराहो सबसे गर्म रहा। कुछ जगहों पर हल्की बारिश से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने 27 अप्रैल से बदलाव की संभावना जताई है, जिसमें आंधी, गरज-चमक और बारिश हो सकती है। 28–29 अप्रैल को कई संभागों में बारिश के आसार हैं। गर्मी और लू के कारण स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ने की आशंका है और कई जिलों में स्कूल बंद किए गए हैं।
छत्तीसगढ़
दर्दनाक सड़क हादसा : बरातियों से भरी पिकअप हादसे का शिकार, पेड़ से टकराकर 2 की मौत
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बारात ले जा रही पिकअप वाहन पेड़ से टकरा गई। वाहन में सवार 6 लोगों में से 2 की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हैं। यह हादसा मालवाहक वाहन को यात्री ढुलाई के लिए अवैध रूप से इस्तेमाल करने और लापरवाही के कारण हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि चालक मौके से फरार है।
छत्तीसगढ़
बड़ी कार्रवाई : आरक्षित वन में अवैध कब्जा और पेड़ों की कटाई पर सख्त कार्रवाई, 52 लोग जेल भेजे गए
वनमंडल महासमुंद के बागबहरा क्षेत्र में तमोरा बीट के अंतर्गत आरक्षित वन भूमि पर हुए बड़े पैमाने के अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग ने कड़ी कार्रवाई की। लगभग 94 हेक्टेयर वन भूमि पर अवैध कब्जा कर पेड़ों की कटाई, भूमि की जुताई और वन सीमा चिन्हों को नुकसान पहुँचाने के आरोप में 52 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों पर वन अधिनियम और लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार के अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
Mining Safety: खनन पर फिर उठे सवाल, भूस्खलन से जंगल और जलस्रोत को नुकसान
Mining Safety: किरंदुल के NMDC डिपॉजिट-14 में 17 नवंबर की रात हुए भूस्खलन से करीब 30 हेक्टेयर आरक्षित वन क्षेत्र और तीन किलोमीटर लंबा प्राकृतिक नाला प्रभावित हुआ है। खनन का मलबा जंगल तक पहुंचने के मामले में वन विभाग ने संबंधित एजेंसी के खिलाफ वन अपराध दर्ज किया है।
राष्ट्रीय
Suicide case: 3 लाख के कर्ज में डूबे इंटीरियर डिजाइनिंग छात्र ने की आत्महत्या, पिता को बुलाकर बताई थी परेशानी
Suicide case: इंदौर के तिलक नगर में 24 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनिंग के छात्र हर्ष चौधरी की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, छात्र 3 लाख रुपये के कर्ज को लेकर परेशान था। मामले में कर्ज के स्रोत और कारणों की जांच जारी है।