"प्रदर्शन" के लिए 1628 परिणाम मिले
राजनीति
Ladakh Violence: सोनम वांगचुक ने उठाए गंभीर सवाल, अमित शाह से मांगा इस्तीफा, एनकाउंटर की भी जताई आशंका
Ladakh Violence: लद्दाख में 24 सितंबर 2025 को हुई हिंसा की पहली बरसी पर पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने लेह में आयोजित कार्यक्रम में केंद्र सरकार से घटना की न्यायिक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने हिंसा की जिम्मेदारी तय करने की बात कही और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग उठाई। वांगचुक ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए दावा किया कि उन्हें एनकाउंटर का खतरा है। साथ ही उन्होंने लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने और संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग दोहराई।
शेयर बाजार
stock market update: वेल्सपन कॉर्प को मिला ₹4,000 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, शेयर ने दिया 208% रिटर्न
stock market update: बड़े व्यास वाले पाइप बनाने वाली प्रमुख कंपनी वेल्सपन कॉर्प लिमिटेड (WCL) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली अमेरिकी सब्सिडियरी वेल्सपन ट्यूबलर LLC को करीब 412.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग ₹4,000 करोड़) का अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर मिला है।
खेल
Asian Games: स्क्वॉश और टेबल टेनिस में भारत का कमाल, सेमीफाइनल में पहुंचकर जीता मेडल
Asian Games: भारत के लिए शुक्रवार का दिन शानदार रहा। स्क्वॉश में जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार की जोड़ी ने, जबकि टेबल टेनिस में दीया चिताले और मानुष शाह की जोड़ी ने सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के लिए दो और पदक पक्के कर दिए हैं। इन उपलब्धियों के साथ भारत की पदक संख्या बढ़कर 19 तक पहुंचने वाली है।
खेल
Asian Games Athletics: सीमा कुमारी की ऐतिहासिक दौड़, 16 साल बाद भारत को मिला 10 हजार मीटर पदक
Asian Games Athletics: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की एथलीट सीमा कुमारी ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। सीमा ने 32 मिनट 50.05 सेकेंड का समय दर्ज किया और 16 साल बाद इस स्पर्धा में भारत को पदक दिलाया। सीमित संसाधनों से शुरू हुआ उनका सफर अब अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच चुका है।
खेल
Ball Badminton Championship: छत्तीसगढ़ की पुरुष और महिला बॉल बैडमिंटन टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रवाना
Ball Badminton Championship: छत्तीसगढ़ की पुरुष और महिला टीम का चयन किया गया है। दोनों टीमें आंध्र प्रदेश के तिरुपति में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। खिलाड़ियों को खेल किट प्रदान कर शुभकामनाओं के साथ रवाना किया गया।
राजनांदगांव
Road Construction Accident: राजनांदगांव में नाली निर्माण के दौरान हादसा, स्लैब गिरने से मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Road Construction Accident: राजनांदगांव के फरहद चौक में सड़क चौड़ीकरण और नाली निर्माण के दौरान स्लैब गिरने से 57 वर्षीय मजदूर माखनलाल हिरवानी की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम किया। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच और नियमानुसार आर्थिक सहायता का भरोसा दिलाया है।
राज्य सरकार
Moong Farming: उन्नत मूंग की खेती से किसान गिरधारी बारी ने दो महीने में कमाए, 22 हजार का अतिरिक्त आय
Moong Farming: महासमुंद के किसान गिरधारी बारी ने कृषि विभाग के मार्गदर्शन में उन्नत मूंग किस्म आईपीएम 410-3 (शिखा) की खेती कर 60 दिनों में 22 हजार रूपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया। वैज्ञानिक खेती और बेहतर फसल प्रबंधन से उन्हें कम समय में अच्छी पैदावार मिली।
शिक्षा
UP Assistant Teacher Recruitment: बीजेपी दफ्तर के अंदर जमीन पर लेटे अभ्यर्थी, UP में सहायक शिक्षक भर्ती फिर गहराया विवाद
UP Assistant Teacher Recruitment: 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती मामले में अभ्यर्थियों ने लखनऊ स्थित बीजेपी कार्यालय में प्रदर्शन किया। अभ्यर्थी आरक्षण नियमों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग कर रहे हैं।
रायपुर
Raipur Mantralaya Employees Protest: खटारा बसों के भरोसे मंत्रालयीन कर्मचारी, आग की लपटों के बाद सड़कों पर उतरे
Raipur Mantralaya Employees Protest: एक कर्मचारी बस में आग लगने की घटना के बाद कर्मचारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि जर्जर बसों में बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के उन्हें रोजाना सफर करना पड़ रहा है। हादसे के बाद प्रशासन ने 31 अक्टूबर से पुरानी बसों का संचालन बंद करने की बात कही है।
शिक्षा
CRPF Recruitment: खेल प्रतिभाओं के लिए बड़ा मौका, 521 पदों पर होगी भर्ती
CRPF Recruitment: स्पोर्ट्स कोटा के तहत हेड कांस्टेबल (GD) और कांस्टेबल (GD) के 521 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में 22 खेलों से जुड़े खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि स्पोर्ट्स ट्रायल, फिजिकल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा।
खेल
Asian Games: 12 साल का इंतजार खत्म, मीराबाई चानू ने एशियाड में रचा इतिहास
Asian Games: जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियाई खेलों में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक दिन में पांच पदक जीते। मीराबाई चानू ने महिलाओं की 49 किग्रा भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर 12 साल का इंतजार खत्म किया। वहीं शूटिंग, बैडमिंटन और सॉफ्ट टेनिस में भारतीय खिलाड़ियों ने कांस्य पदक हासिल किए।
क्रिकेट
India A vs Australia A: कुमार कुशाग्र के शतक से लेकर मुलानी के 4 विकेट तक, इंडिया A का शानदार दिन
India A vs Australia A: अनौपचारिक टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने दूसरे दिन अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। इंडिया A की पहली पारी 334 रन पर समाप्त होने के बाद ऑस्ट्रेलिया A की टीम 171 रन पर ऑलआउट हो गई। शम्स मुलानी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि तुषार देशपांडे और तनुष कोटियान ने 2-2 विकेट लिए। भारत को पहली पारी के आधार पर 163 रन की बढ़त मिली है।