ताज़ा खबरें
10534 समाचार
रायपुर
रोड-रेज केस : पत्नी के सामने कारोबारी पर चाकू से हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में रोड-रेज के विवाद में चार युवकों ने कारोबारी पवन कुमार लालवानी पर चाकू से हमला कर दिया। पत्नी के सामने हुई इस वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चौथे आरोपी की तलाश जारी है।
महासमुंद
कृषि में नई पहल : 400 प्रगतिशील किसानों ने सीखी वैज्ञानिक तकनीक, मखाना खेती से बदलेगी किसानों की तकदीर
महासमुंद जिले के 400 प्रगतिशील किसानों को मखाना की वैज्ञानिक खेती के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम में आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई। उद्यानिकी विभाग की इस पहल का उद्देश्य किसानों को कृषि विविधीकरण से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने के नए अवसर उपलब्ध कराना है।
चुनाव
दतिया उपचुनाव : आशुतोष तिवारी को टिकट मिलते ही दतिया में सियासी भूचाल, नरोत्तम समर्थक सड़कों पर उतरे
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा द्वारा RSS करीबी आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद विरोध तेज हो गया है। पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया।
भाजपा
सियासी बवाल : भाजपा पार्षदों के इस्तीफे का पत्र वायरल, उपाध्यक्ष ने बताया फर्जी
समोदा नगर पंचायत में इस्तीफा पत्र वायरल होने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। पत्र में भाजपा के उपाध्यक्ष सहित 5 पार्षदों द्वारा प्रशासनिक उपेक्षा और विकास कार्यों में बाधा का आरोप लगाया गया है। हालांकि उपाध्यक्ष अंगेश्वर देवांगन ने वायरल खबर को गलत बताया है। वहीं, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने इसे लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।
महासमुंद
MY Bharat कार्यक्रम : डॉ. मुखर्जी जयंती पर बेमचा में भव्य आयोजन, निबंध-क्विज विजेताओं का हुआ सम्मान
महासमुंद जिले के ग्राम बेमचा में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में युवाओं को राष्ट्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता विकास और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
महासमुंद
शिक्षकों के मुद्दों पर मंथन : टीचर्स एसोसिएशन महासमुंद की बैठक में शिक्षकों की लंबित मांगों पर हुई चर्चा
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन महासमुंद की बैठक में शिक्षकों की पुरानी सेवा गणना, पेंशन, पदोन्नति, क्रमोन्नति और विभागीय टीईटी परीक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। संगठन ने लंबित मांगों के समाधान के लिए संघर्ष की रणनीति बनाने का निर्णय लिया।
महासमुंद
कांग्रेस का हल्लाबोल : EOW कार्रवाई के विरोध में महासमुंद में प्रदर्शन, पीएम-सीएम का पुतला फूंका
महासमुंद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने EOW द्वारा रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।
महासमुंद
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा : परिवार का सहारा, कलेक्टर ने सौंपा 2 लाख रुपए का चेक
महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत ग्राम गाड़सिवनी निवासी श्रीमती कुलेश्वरी पुष्कर को 2 लाख रुपये की बीमा दावा राशि का चेक सौंपा। कलेक्टर ने योजना को जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक सुरक्षा का मजबूत माध्यम बताते हुए पात्र नागरिकों से इससे जुड़ने की अपील की।
तकनीक
लॉन्च : Asus Vivobook 14 और 15 AI Laptop भारत में लॉन्च, जानें कीमत और दमदार फीचर्स
Asus ने भारत में AI फीचर्स से लैस नए Vivobook 14 और Vivobook 15 लैपटॉप लॉन्च किए हैं। इनमें Intel Core 7 Series 3 प्रोसेसर, 17 TOPS AI NPU, 16GB RAM, Full HD IPS डिस्प्ले और Windows 11 Home जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
कबीरधाम
धान घोटाला : उपार्जन केंद्र प्रभारी के घर छापा, 16 लाख नकद और दस्तावेज जब्त
कबीरधाम जिले में सामने आए कथित धान घोटाले की जांच अब निर्णायक दौर में पहुंचती नजर आ रही है। धान उपार्जन केंद्रों से बड़ी मात्रा में धान गायब होने के मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक इस मामले में 6 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।
अंबिकापुर (सरगुजा)
सड़क पर जाम : अंबिकापुर में अस्पतालों की पार्किंग पर बवाल, जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन
अंबिकापुर के कई निजी अस्पतालों पर बिना पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था के संचालन का आरोप लगा है। दावा है कि नगर निगम ने बिना भौतिक सत्यापन के पार्किंग NOC जारी की, जिसके आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने लाइसेंस दे दिया। मामले में महापौर ने जांच के बाद दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
लाइफ स्टाइल
Intelligent Child Signs : सिर्फ अच्छे मार्क्स नहीं, ये आदतें भी बताती हैं तेज दिमाग की पहचान
बच्चों की बुद्धिमत्ता केवल स्कूल के अंकों से नहीं आंकी जा सकती। उनकी जिज्ञासा, रचनात्मक सोच, समस्याओं को सुलझाने की क्षमता और भावनात्मक समझ जैसे कई गुण उनकी सीखने की क्षमता को दर्शाते हैं। जानिए ऐसे 10 संकेत, जो बच्चे की विशेष प्रतिभा की ओर इशारा कर सकते हैं।