ताज़ा खबरें
10534 समाचार
बिलासपुर
बड़ा फैसला : आंधी में पेड़ से गिरकर हुई मौत को हाईकोर्ट ने माना प्राकृतिक आपदा, 4 लाख मुआवजे का आदेश
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्राकृतिक आपदा में मुआवजा देने से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि आंधी, तूफान या तेज बारिश के दौरान कोई व्यक्ति पेड़ से गिरकर जान गंवाता है, तो ऐसी मृत्यु भी प्राकृतिक आपदा की श्रेणी में मानी जाएगी।
दुर्ग
सनसनी : पीजी में रहकर पढ़ाई करने वाली युवती की चाकू से हत्या, आरोपी फरार
दुर्ग जिले के भिलाई से शुक्रवार को हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। रामनगर स्थित एक पीजी में रहकर पढ़ाई करने वाली 20 वर्षीय खुशी साहू की कमरे के भीतर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतका मूल रूप से बेमेतरा जिले की रहने वाली थी और उच्च शिक्षा के लिए भिलाई में रह रही थी।
क्या अब समुद्र से आएगी रोशनी? भारत का बड़ा कदम
भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच 1,600 किलोमीटर लंबी पावर केबल बिछाने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ‘इंडिया एनर्जी स्टोरेज वीक’ के दौरान घोषणा की कि इस प्रोजेक्ट पर ₹40,000 करोड़ की लागत आने की उम्मीद है।
रायपुर
एक्शन : अतिक्रमण पर निगम की सख्ती, पंडरी कपड़ा मार्केट की पुरानी दुकान पर कार्रवाई
राजधानी रायपुर के पंडरी कपड़ा मार्केट में नगर निगम ने अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को निगम की टीम पंडरी स्थित सबसे पुरानी प्रकाश होजियरी होलसेल दुकान पहुंची, जहां नाली पर किए गए अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।
शिक्षा
शिक्षा को नई उड़ान : टॉपर छात्रा को मिली स्कूटी-लैपटॉप, शुरू हुई MLA एजुकेशन एकेडमी
सरगुजा के सीतापुर में भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो ने युवाओं की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए MLA एजुकेशन एकेडमी की शुरुआत की। शाला प्रवेश उत्सव के दौरान 12वीं बोर्ड की टॉपर छात्रा रूपा यादव को स्कूटी और लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। विधायक ने भविष्य में यूपीएससी सहित अन्य बड़ी परीक्षाओं की तैयारी भी एकेडमी में कराने की घोषणा की।
बालोद
बदमाशों का वार : मुक्तानंद आश्रम में 20-25 साल पुराने 5 चंदन के पेड़ काट ले गए, 5 लाख का नुकसान
जिले के ग्राम हथौद स्थित मुक्तानंद आश्रम में चंदन के पेड़ों की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। देर रात अज्ञात बदमाश आश्रम परिसर में घुसे और खेत की मेड़ पर लगे पांच चंदन के पेड़ों को काटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद आश्रम प्रबंधन ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
खुलासा : महामाया मंदिर के प्रसाद में मिलावट! लैब जांच में फेल हुए लड्डू
महामाया मंदिर के सामने बिक रहे प्रसाद के मोतीचूर लड्डू सरकारी लैब की जांच में असुरक्षित पाए गए हैं। जांच में एसपार्टेम और सनसेट येलो फूड कलर की मात्रा तय मानकों से अधिक मिली है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने संबंधित दुकान के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और अन्य दुकानों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे हैं।
रायपुर
गृह विभाग का आदेश : 15 पदोन्नत पुलिस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के 15 पदोन्नत अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। दो डीएसपी और 13 सहायक सेनानियों को एसटीएफ, विशेष शाखा और विभिन्न पुलिस बटालियनों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
रायपुर
अभियान : रायपुर में स्पा सेंटरों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच, नियमों के पालन के दिए निर्देश
रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने पश्चिम क्षेत्र के 10 स्पा सेंटरों में आकस्मिक जांच अभियान चलाया। इस दौरान दस्तावेज, सीसीटीवी, सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों के सत्यापन की जांच की गई। नियमों के उल्लंघन या अवैध गतिविधि मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
फिल्में
Box Office Clash : Alpha की रफ्तार नहीं थमी, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म Alpha ने रिलीज के सातवें दिन 2.60 करोड़ रुपये की कमाई की। पहले सप्ताह के अंत तक फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 79.21 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
शिक्षा
शिक्षा व्यवस्था पर सवाल : 200 छात्रों के लिए 12 शिक्षक, विरोध में स्कूलों की तालाबंदी
छत्तीसगढ़ के बालोद ब्लॉक के लिमोरा गांव में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश शुक्रवार को खुलकर सामने आ गया। लंबे समय से मांग पूरी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने गांव के प्राथमिक, मिडिल और हायर सेकेंडरी स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया।
रायगढ़
सनसनी : सड़क किनारे बैग से मिला अज्ञात युवती का शव, पहचान के लिए पुलिस ने की अपील
चांदिली थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे एक काले बैग के अंदर 20 से 25 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव 7 से 10 दिन पुराना बताया जा रहा है और दोनों हाथ बंधे होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतका की पहचान के लिए आम लोगों से सहयोग की अपील की है।