"आरक्षक" के लिए 105 परिणाम मिले
राजनांदगांव
RPF का साहस : चलती ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से गिरते यात्री की बचाई जान
राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर RPF जवान राजेंद्र रायकवार की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। चलती ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश के दौरान फिसले 52 वर्षीय यात्री को जवान ने समय रहते खींचकर सुरक्षित बचा लिया। यात्री ने RPF की तत्परता के लिए आभार जताया।
राष्ट्रीय
मानवता की मिसाल : मुरैना पुलिस की तत्परता, हादसे के बाद घायल महिला को मिला तुरंत इलाज
मुरैना में निर्भया मोबाइल टीम ने मानवता की मिसाल पेश की। सड़क हादसे में घायल महिला को महिला सब इंस्पेक्टर लक्ष्मी भदौरिया और उनकी टीम ने तुरंत मदद पहुंचाते हुए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां समय पर इलाज मिलने से उनकी हालत सामान्य हो गई।
रायगढ़
ऑपरेशन प्रहार : अवैध कबाड़ कारोबार पर कार्रवाई, 8.5 टन लोहे का कबाड़ और वाहन जब्त
रायगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत छाल थाना क्षेत्र में 8.5 टन संदिग्ध लोहे का कबाड़ और 6 चक्का ट्रक जब्त किया है। चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कबाड़ के स्रोत और वास्तविक मालिक की जांच शुरू कर दी है।
रायगढ़
ऑपरेशन आघात : 30 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई
रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र में पुलिस नेऑपरेशन आघात के तहत कार्रवाई करते हुए एक महिला को 30 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। जब्त शराब की कीमत करीब 6 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रायगढ़
हिंसा केस : तमनार हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पुलिस ने बरपाली से दबोचा
रायगढ़ के तमनार हिंसा मामले में छह महीने से फरार मुख्य आरोपी राजेश मरकाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर भीड़ को भड़काने, पुलिस बल पर हमला कराने, सरकारी वाहनों और कोल हैंडलिंग प्लांट में आगजनी व तोड़फोड़ कराने का आरोप है। मामले में अब तक 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
कबीरधाम
अवैध नशे के कारोबार पर पुलिस का वार, लाखों का गांजा और बाइक जब्त
कबीरधाम पुलिस ने पिपरिया क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 5 किलो 579 ग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से गांजा, मोटरसाइकिल और मोबाइल जब्त किए गए हैं। पुलिस अब गांजा सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है।
रायपुर
रायपुर में गांजा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 1.5 किलो गांजे के साथ महिला गिरफ्तार
रायपुर के मोतीबाग चौक में गोलबाजार पुलिस ने 1 किलो 500 ग्राम गांजे के साथ अफसाना बी उर्फ गुड़िया को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले भी नशे से जुड़े मामलों में शामिल रह चुकी है। पुलिस अब उसके खिलाफ हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी कर रही है और गांजे की सप्लाई चेन की जांच में जुटी है।
राज्य सरकार
कार्रवाई : महासमुंद में अवैध शराब पर शिकंजा, 376 लीटर शराब सहित वाहन जब्त
आबकारी विभाग ने कलेक्टर के निर्देश पर महासमुंद जिले में अवैध मदिरा परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। 16 एवं 17 जून को की गई कार्रवाई में 376 लीटर अवैध विदेशी एवं ओडिशा निर्मित शराब तथा दो वाहन जब्त किए गए। इस दौरान तीन गैर-जमानती प्रकरण दर्ज हुए, एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया, जबकि दो आरोपी फरार हो गए। कार्रवाई में विभागीय टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रायगढ़
संदिग्ध मौत : पुलिस ने CCTV और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मारपीट के आरोपों से किया इनकार
रायगढ़ जिले में आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार 32 वर्षीय कैदी संजय बघेल की जेल में संदिग्ध मौत के बाद मामला गरमा गया है। परिजनों ने पुलिस पर मारपीट और अवैध वसूली के आरोप लगाए थे, जबकि पुलिस ने CCTV फुटेज और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर इन आरोपों से इनकार किया है।
जांजगीर-चांपा
रिश्वत कांड : 40 हजार लेते हेड कॉन्स्टेबल निलंबित, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
जांजगीर-चांपा जिले के पंतोरा चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक रमेश कुमार त्रिपाठी पर जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर 40 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगा है। शिकायत के अनुसार पहले 30 हजार और बाद में 10 हजार रुपये लिए गए, लेकिन काम नहीं किया गया।
राजनांदगांव
पुलिस की छापेमारी : तुमडीबोड़ में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार
राजनांदगांव जिले के चौकी तुमडीबोड़ क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर आरोपी सूरज राजपूत (25) को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब और 300 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बिलासपुर
बड़ी कार्रवाई : 12 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ कोचिया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया
रतनपुर पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम दफईपारा से एक शराब कोचिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब और बिक्री की रकम बरामद की गई। आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।