"आरक्षक" के लिए 154 परिणाम मिले
सुकमा
School Teacher Controversy: नवरात्रि में धार्मिक वेशभूषा पहनने पर शिक्षिका को स्कूल में प्रवेश से रोकने का आरोप, इस्तीफे के बाद हंगामा
School Teacher Controversy: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा स्थित मदर टेरेसा ज्योति कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि के दौरान धार्मिक वेशभूषा पहनकर पहुंची शिक्षिका लक्ष्मी प्रसन्ना को प्रवेश से रोकने का आरोप लगा है। घटना से आहत शिक्षिका ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद हिंदू संगठनों ने स्कूल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और धार्मिक स्वतंत्रता सहित कई मांगें उठाईं। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद स्कूल के प्राचार्य ने माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसी घटना नहीं होने का आश्वासन दिया। मामले में कलेक्टर के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया है।
महासमुंद
Road Safety Awareness: MY Bharat का जागरूकता अभियान, विभाग ने दिए सुरक्षा के टिप्स
Road Safety Awareness:महासमुंद के मचेवा स्थित महर्षि विद्या मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर MY Bharat ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। अग्निशमन और यातायात विभाग की टीमों ने विद्यार्थियों को सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया। पोस्टर मेकिंग, डिजास्टर हंट रेडी चैलेंज और स्पीच प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने भाग लिया। देव संस्कृत स्कूल की टीम ने डिजास्टर हंट रेडी चैलेंज में प्रथम स्थान हासिल किया।
महासमुंद
road accident: घर के बरामदे में बैठे अधेड़ को तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंदा, इलाज के दौरान मौत
road accident: महासमुंद के टोंगोपानी गांव में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से 50 वर्षीय प्रेमलाल ठाकुर की मौत हो गई। कोमाखान पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जगदलपुर (बस्तर)
Bastanar Ghat Accident: NH-63 पर भीषण टक्कर, ट्राला चालक गंभीर
Bastanar Ghat Accident: जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे-63 पर बास्तानार घाट के पास ट्राला और पिकअप की टक्कर में ट्राला पलट गया। चालक को रेस्क्यू कर अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद लगा जाम हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया।
कबीरधाम
Kanker News: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 10 साल की सजा 11 हजार रुपए जुर्माना
Kanker News: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में भानुप्रतापपुर की विशेष पॉक्सो अदालत ने आरोपी को 10 वर्ष के सश्रम कारावास और 11 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई।
कोरबा
Viral Video: रेप का आरोपी अस्पताल में खा रहा गुटखा और चला रहा फोन, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी आराम की मुद्रा में
Viral Video: कोरबा में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप में पकड़े गए व्यक्ति का अस्पताल में मोबाइल चलाते और गुटखा खाते वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में उसके पास तैनात दो पुलिस आरक्षक भी आराम करते दिख रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है।
महासमुंद
Gambling Raid: नदी किनारे चल रहा था खुड़खुड़िया जुआ, पुलिस की छापामार कार्रवाई में 3 गिरफ्तार
Gambling Raid: महासमुंद जिले के सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम अंसुला में खुड़खुड़िया जुए के अड्डे पर पुलिस ने कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। छह बाइक समेत 1,35,100 रुपये का सामान जब्त किया गया।
महासमुंद
NH 353 Accident: तेज रफ्तार कार की टक्कर से 18 वर्षीय युवक की मौत
NH 353 Accident: महासमुंद के ग्राम खरोरा में NH-353 पर कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में 18 वर्षीय कुनाल नेताम की मौt हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ BNS की धारा 106(1) के तहत केस दर्ज किया है।
रायपुर
Kharora News: अडानी फैक्ट्री परिसर में शराब बिक्री को लेकर भारी बवाल, पुलिस पर भी पथराव
Kharora News: खरोरा के रायखेड़ा स्थित अडानी फैक्ट्री परिसर में शराब बेचने के आरोप को लेकर मजदूरों के दो गुटों में विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर फैक्ट्री में तोड़फोड़ और मारपीट हुई। सरपंच की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया गया। स्थिति संभालने पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला हुआ, जिसमें थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं।
शिक्षा
Chhattisgarh Private Schools: निजी स्कूलों की चमक-दमक के पीछे की कड़वी सच्चाई, भारी-भरकम फीस, लेकिन पढ़ाई के नाम पर 5 हजार वाले अनट्रेंड टीचर
Chhattisgarh Private Schools: छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने निजी स्कूलों में शिक्षकों की शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता की जांच की मांग की है। संगठन ने सरकारी और निजी स्कूलों के लिए समान नियम लागू करने की मांग करते हुए 1 मार्च 2027 से सख्ती की बात कही है।
रायपुर
Ganja Smuggling: मिर्ची की बोरियों में छिपाकर ले जा रहे थे 440 किलो गांजा, दो आरोपी गिरफ्तार
Ganja Smuggling: जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन आघात के तहत 440.63 किलो गांजा बरामद कर प्रयागराज निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गांजा मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपाकर उड़ीसा से प्रयागराज ले जाया जा रहा था। पुलिस ने गांजे और मिनी ट्रक समेत 2.40 करोड़ रुपए से अधिक की सामग्री जब्त की है।
राजनांदगांव
Online Trading Fraud: प्योर ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर 36.70 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Online Trading Fraud: डोंगरगढ़ में ऑनलाइन ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर दो महिलाओं से 36.70 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी कैलाश सेठी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।