Wednesday, 16 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम महासमुंद Bagbahara Crime News: दिनदहाड़े चाकू की नोक पर Ji…
Bagbahara robbery case(Image Source: AI Photo)
Bagbahara robbery case(Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING महासमुंद

Bagbahara Crime News: दिनदहाड़े चाकू की नोक पर Jio टेक्निशियन से लूट, 7-8 अज्ञात युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

Bagbahara Crime News: कृषि उपज मंडी के पास दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई है। 7-8 अज्ञात युवकों ने चाकू की नोक पर Jio कंपनी के RB टेक्निशियन को रोककर मोबाइल और नकदी लूट ली। आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान नेटवर्क | मयंक शर्मा
16 Sep 2026, 09:48 AM
बागबाहरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Bagbahara Crime News: तीज-त्योहार के बीच शहर में दिनदहाड़े चाकू की नोक पर लूट की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कृषि उपज मंडी के आगे चंडी माता मंदिर जाने वाले प्रमुख मार्ग पर मंगलवार दोपहर 7-8 अज्ञात लोगों ने जियो कंपनी के आरबी टेक्निशियन को रोककर मोबाइल और नकदी लूट ली तथा मारपीट की। वारदात की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि घटना स्थल विधायक निवास से बामुश्किल 50 मीटर दूर है। खास बात यह भी है कि महज चार दिन पहले ही व्यापारी और नागरिक नगर में चोरी, अवैध शराब, गुंडागर्दी और बाइकर्स की गतिविधियों को लेकर पुलिस को ज्ञापन सौंप चुके थे। इसके बावजूद शहर के महत्वपूर्ण और व्यस्त मार्ग पर दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

व्यस्त मार्ग पर हुई वारदात, आसपास हैं कई महत्वपूर्ण संस्थान

जिस स्थान पर यह घटना हुई, वह शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल है। चंडी माता मंदिर जाने वाले इस रास्ते पर दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। आसपास व्यवहार न्यायालय, विधायक निवास, हाई स्कूल कन्याशाला, पब्लिक उच्चतर माध्यमिक शाला और कृषि उपज मंडी जैसे महत्वपूर्ण स्थान हैं। वहीं सिर्री पठारी मुड़ा सहकारी समिति में किसान ऋण संबंधी कार्यों के लिए पहुंचते हैं। विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों की लगातार आवाजाही वाले इस मार्ग पर दिनदहाड़े चाकू दिखाकर लूट की वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। तीज-त्योहार के बीच हुई इस घटना से क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

छह माह से जियो टेक्निशियन के रूप में कार्यरत

पुलिस के अनुसार दिनेश कुमार सूर्यवंशी (24), पिता गणेश राम सूर्यवंशी, निवासी मेहंदा, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा, पिछले करीब छह माह से बागबाहरा में रहकर जियो कंपनी में आरबी टेक्निशियन का काम करता है। 15 सितंबर को वह ग्राम घुंचापाली स्थित जियो टावर की जांच करने गया था।

जियो टावर की जांच कर लौट रहा था टेक्निशियन

टावर की जांच पूरी करने के बाद दिनेश दोपहर करीब 2:30 बजे मोटरसाइकिल क्रमांक CG-11-BP-0890 से बागबाहरा लौट रहा था। शिकायत के मुताबिक कृषि उपज मंडी के आगे बरगद पेड़ के पास 7-8 अज्ञात लोगों ने उसकी मोटरसाइकिल रोक ली। चाकू दिखाकर उसकी पैंट की दाहिनी जेब में रखा Realme Y15 5G मोबाइल और 200 रुपए नकद छीन लिए। मोबाइल की कीमत करीब 28 हजार रुपए बताई गई है।

मारपीट में नाक-मुंह पर चोट

मोबाइल और नकदी छीनने के बाद आरोपियों ने दिनेश के साथ हाथ-मुक्के से मारपीट की। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी नाक और मुंह में चोट लगी, जिससे खून निकलने लगा। घटना के बाद दिनेश मोटरसाइकिल से बागबाहरा थाने पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई।

चार दिन पहले सौंपा था ज्ञापन

नगर में चोरी, अवैध शराब की बिक्री, गुंडागर्दी और बाइकर्स की गतिविधियों समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर व्यापारी और नागरिक पहले ही पुलिस के समक्ष अपनी चिंता जता चुके हैं। घटना से चार दिन पहले नागरिकों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद शहर के प्रमुख मार्ग पर दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आने से मामला चर्चा में है।

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज

बागबाहरा पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 310(2), 126(1) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने आरोपियों की संख्या 7-8 बताई है। पुलिस आरोपियों की पहचान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। शिकायत के अनुसार लूटे गए मोबाइल और नकदी की कुल कीमत करीब 28,200 रुपए है
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें