"परीक्षा" के लिए 503 परिणाम मिले
शिक्षा
री-एग्जाम : पेपर लीक के बाद 21 जून को दोबारा परीक्षा, मध्य प्रदेश में सुरक्षा सख्त, परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
पेपर लीक के बाद 21 जून को होने वाली NEET-UG पुनर्परीक्षा के लिए मध्य प्रदेश में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों पर CCTV, जैमर और टू-टियर सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। भोपाल में 13,774 छात्र परीक्षा देंगे, जबकि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने इंदौर-भोपाल-रतलाम के बीच 17 कोच वाली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
शिक्षा
बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल की परीक्षा तिथियां घोषित, छात्रों के लिए अहम निर्देश जारी
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल (CGSOS) ने अगस्त-सितंबर 2026 की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 10 अगस्त से शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षा 25 अगस्त तक और 12वीं की परीक्षा 29 अगस्त तक चलेगी। प्रायोगिक परीक्षाएं भी 29 अगस्त तक आयोजित की जाएंगी।
शिक्षा
शिक्षक भर्ती : एकलव्य विद्यालयों में वॉक-इन इंटरव्यू, आत्मानंद स्कूलों में 5000 पदों पर उसी दिन रिजल्ट वाली पारदर्शी परीक्षा
छत्तीसगढ़ के शिक्षा क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर सामने आए हैं। बस्तर के जगदलपुर स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए 21 जून तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। वहीं राज्य सरकार 10,000 नियमित और 5,000 संविदा शिक्षकों की भर्ती की तैयारी कर रही है।
राज्य सरकार
NEET-2026 : 21 जून को जिले के 5 केंद्रों में परीक्षा, 1242 अभ्यर्थी होंगे शामिल
जिले में 21 जून 2026 को NEET-2026 परीक्षा पांच केंद्रों पर आयोजित होगी, जिसमें 1242 अभ्यर्थी शामिल होंगे। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। 1:30 बजे के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
शिक्षा
छत्तीसगढ़ व्यापम परीक्षा : महासमुंद में B.Ed. एवं B.Sc. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 11 जून को
छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा B.Ed. एवं B.Sc. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 11 जून 2026 को सुबह 10:00 से 12:15 बजे तक महासमुंद जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। बी.एड. के लिए 12 केंद्रों पर 3036 और नर्सिंग के लिए 6 केंद्रों पर 988 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पहचान पत्र और एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य है, नियमों का उल्लंघन करने पर अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित हो सकते हैं।
क्रिकेट
वनडे वर्ल्ड कप : विराट कोहली का टिकट पक्का, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा के सामने अग्निपरीक्षा
पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता Saba Karim ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि Virat Kohli अपनी शानदार फिटनेस और लगातार रन बनाने की क्षमता के कारण चयनकर्ताओं की पहली पसंद बने रहेंगे। वहीं Rohit Sharma को अगले छह महीनों में अपनी फिटनेस, फॉर्म और प्रदर्शन से खुद को साबित करना होगा।
राज्य सरकार
प्रशासन अलर्ट : कल होगी प्री डी.एल.एड. परीक्षा, 19 केंद्रों पर 4849 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित प्री डी.एल.एड. 2026 प्रवेश परीक्षा 4 जून को महासमुंद जिले के 19 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी, जिसमें 4,849 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 12:15 बजे तक होगी। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने परीक्षा के शांतिपूर्ण और पारदर्शी संचालन के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
रायपुर
TET : जल्द परीक्षा की तैयारी, टीचर्स एसोसिएशन ने रखीं अहम मांगें
छत्तीसगढ़ में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार इन-सर्विस शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य है। इसके बाद राज्य में परीक्षा आयोजन की प्रक्रिया में तेजी आई है। शिक्षा विभाग के स्तर पर प्रारंभिक तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और अधिकारियों ने सकारात्मक संकेत दिए हैं।
शिक्षा
आदेश : छत्तीसगढ़ में आत्मानंद स्कूल संविदा भर्ती स्थगित, अब परीक्षा से होगा चयन
छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में चल रही संविदा भर्ती प्रक्रिया पर लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने रोक लगा दी है। अब जिला स्तर पर होने वाली भर्ती पूरी तरह स्थगित कर दी गई है। नई व्यवस्था के तहत भर्ती प्रक्रिया केंद्रीयकृत परीक्षा के माध्यम से की जाएगी, जिसमें पहले राज्य स्तर पर परीक्षा होगी और फिर मेरिट लिस्ट के आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी।
बिलासपुर
विवाद : परीक्षा गोपनीयता प्रभावित होने की आशंका से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल में साइबर सेंधमारी की आशंका से हड़कंप मच गया है। परीक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी और प्रश्नपत्र लीक होने के दावे सामने आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय ने पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की है, जिसे सात दिनों में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
शिक्षा
डीएलएड एग्जाम : जगदलपुर में 12 केंद्रों पर 3891 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
बस्तर जिला प्रशासन ने 4 जून को आयोजित होने वाली व्यापम डीएलएड प्रवेश परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जगदलपुर के 12 परीक्षा केंद्रों में 3891 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के दौरान मेटल डिटेक्टर जांच, सख्त ड्रेस कोड और इलेक्ट्रॉनिक सामान पर प्रतिबंध लागू रहेगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से ढाई घंटे पहले केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
रायपुर संभाग
नीट का संकट : केवल पुनर्परीक्षा समाधान नहीं, व्यवस्था में आमूलचूल बदलाव की दरकार
NEET-2026 को लेकर देशभर में फैली अनिश्चितता और परीक्षा रद्द होने की आशंकाओं पर डॉ. बेद लाल साहू ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाएं युवाओं के भविष्य और व्यवस्था पर विश्वास का आधार होती हैं, लेकिन प्रशासनिक और तकनीकी चूकों ने परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।