"बिलासपुर" के लिए 545 परिणाम मिले
छत्तीसगढ़
यात्रीगण कृपया ध्यान दे... : रायपुर–बिलासपुर मेमू ट्रेनें फिर पटरी पर, 17-19 अप्रैल से सामान्य संचालन
रायपुर–बिलासपुर मेमू ट्रेनें (68728 और 68719) फिर से शुरू कर दी गई हैं। निपनिया–भाटापारा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज निर्माण के कारण इन्हें अस्थायी रूप से बंद किया गया था। काम पूरा होने के बाद रेलवे ने संचालन बहाल कर दिया है, जिससे रोज़ाना यात्रा करने वाले यात्रियों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को राहत मिलेगी। ट्रेनें 17 और 19 अप्रैल को अपने तय समय पर चलेंगी।
बिलासपुर
RTE में लापरवाही पर हाईकोर्ट का कड़ा रुख, बिलासपुर में गंदगी और अधूरी नाली पर सख्त कार्रवाई
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने RTE में कक्षा पहली प्रवेश प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया। कुल 38,438 आवेदनों में से 16 हजार से अधिक लंबित हैं। कोर्ट ने राज्य सरकार से हलफनामा मांगा और अगली सुनवाई 8 अप्रैल 2026 को तय की। बिलासपुर के सिरगिट्टी वार्ड में अधूरी नाली और टूटी पाइपलाइन के कारण जल आपूर्ति बाधित और गंदगी बढ़ी, जिससे स्वास्थ्य संकट की संभावना। नगर निगम आयुक्त को एक सप्ताह में काम पूरा करने और अगली सुनवाई में प्रगति रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।
बिलासपुर
बिलासपुर कोनी में बर्ड फ्लू का खतरा : केंद्र अलर्ट, 5 अप्रैल को पहुंचेगी विशेषज्ञ टीम
बिलासपुर के कोनी क्षेत्र में बर्ड फ्लू के खतरे को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट पर है। 5 अप्रैल को NCDC और AIIMS की टीम जांच करेगी। 1 किमी क्षेत्र में चिकन-अंडे की बिक्री पर रोक, 17 लोगों के सैंपल लिए गए।
बिलासपुर
14 ट्रेनें फिर शुरू: अकलतरा में NI कार्य के बाद बहाली, 7 अप्रैल तक चलेंगी; रायपुर-बिलासपुर समेत यात्रियों को राहत
अकलतरा में NI कार्य के चलते रद्द की गई 14 ट्रेनें 3 अप्रैल से फिर शुरू हो गई हैं। 7 अप्रैल तक चरणबद्ध संचालन से रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ और कोरबा के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में अचानक बदला मौसम बस्तर और बिलासपुर में आंधी-बारिश तापमान में गिरावट
छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ली है। बस्तर और बिलासपुर जिलों में तेज आंधी और बारिश हुई, जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई और सड़क मार्गों पर पेड़ गिर गए। रायपुर में बादल छाए और तापमान में गिरावट आई, जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने बस्तर, बीजापुर, कोंडागांव, नारायणपुर और कांकेर में बारिश की संभावना जताई है।
बिलासपुर
बिलासपुर में छात्र की जेब में मोबाइल फटने से आग, दोस्त ने समय रहते बुझाई, छात्र सुरक्षित
बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में एक छात्र के जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक फट गया, जिससे उसकी पैंट में आग लग गई। साथी ने तुरंत आग बुझाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। छात्र को हल्की जलन और झुलसने की चोटें आईं, लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत सुरक्षित है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और संभावित कारण बैटरी खराबी या ओवरहीटिंग माना जा रहा है। विशेषज्ञों ने लोगों को ओरिजिनल चार्जर इस्तेमाल करने और फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाने की सलाह
बिलासपुर
CG High Court: कृषि विस्तार अधिकारियों के दस्तावेजों की जानकारी के मामले में याचिकाएं खारिज
CG High Court: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के शैक्षणिक, दिव्यांगता और निवास प्रमाण पत्रों की जानकारी देने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाएं खारिज कर दीं। अधिकारियों ने दस्तावेजों को निजी बताते हुए आपत्ति जताई थी। मामले में RTI अधिनियम के प्रावधानों और वैधानिक उपायों से जुड़े पहलुओं पर विचार किया गया।
बिलासपुर
Nursing Staff Protest: सिम्स में नर्सिंग स्टाफ का प्रदर्शन, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
Nursing Staff Protest: बिलासपुर के सिम्स में नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारी लंबित मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में नर्सिंग भत्ता 7,200 रुपए, ड्रेस भत्ता 1,800 रुपए प्रतिमाह, 1,000 नियमित स्टाफ नर्सों की भर्ती और लंबित पदोन्नति के आदेश शामिल हैं। एसोसिएशन ने मांगों पर जल्द निर्णय नहीं होने पर कैंडल मार्च और स्कूटी रैली निकालने की चेतावनी दी है।
राज्य सरकार
Kartavya Path Parade: राष्ट्रपति भवन तक गूंजा छत्तीसगढ़ का गेड़ी नृत्य, राज्यपाल ने की सराहना
Kartavya Path Parade: छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध गेड़ी लोक नर्तक एवं लोक श्रृंगार भारती, बिलासपुर के संचालक अनिल कुमार गढ़ेवाल ने राज्यपाल रमेन डेका से लोकभवन में सौजन्य भेंट की। गढ़ेवाल के नेतृत्व में गेड़ी नृत्य दल ने गणतंत्र दिवस 2026 पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ और 15 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में आयोजित ‘एट होम’ कार्यक्रम में प्रस्तुति दी थी।
बिलासपुर
Railway Job Fraud: युवक से 13.07 लाख की ठगी, नियुक्ति पत्र और ट्रेनिंग के नाम पर ऐंठे रुपए
Railway Job Fraud: बिलासपुर में रेलवे में TTE की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 13.07 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने नियुक्ति पत्र, ट्रेनिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के नाम पर UPI और PhonePe के जरिए रकम ली।
कारोबार
Indian Railways: राजधानी एक्सप्रेस को मिलेगी टक्कर? 24 कोच वाली वंदे भारत स्लीपर में होंगे ये खास फीचर्स
Indian Railways: भारतीय रेलवे 24 कोच वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का नया संस्करण तैयार कर रहा है। इसमें पैंट्री कार, आरामदायक बर्थ, आधुनिक टॉयलेट, एसी फर्स्ट क्लास में शॉवर और कवच सुरक्षा प्रणाली जैसी सुविधाएं मिलने की योजना है। रेलवे का लक्ष्य जून 2027 तक इसका प्रोटोटाइप पेश करना है। नई ट्रेन को लंबी दूरी की रात की यात्रा के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने की तैयारी है।
रायपुर
Cyber crime: जंगल में चल रहा था जुआ, पुलिस ने 13 लोगों को पकड़ा 11.50 लाख का सामान जब्त
cyber crime: रायपुर के सारागांव में जुए के फड़ पर पुलिस ने दबिश देकर 13 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से 3.50 लाख रुपए नकद और 9 वाहन समेत 11.50 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया। पूर्व उप सरपंच उमेश साहू फरार है।