"बिलासपुर" के लिए 709 परिणाम मिले
सूरजपुर
Gambling News: जुआरियों के बयान ने खोला ऐसा राज, TI समेत 5 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
Gambling News: जिले में अवैध जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश के बाद थाना प्रभारी दिनेश पुरैना समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान सात जुआरी पकड़े गए और 99 हजार रुपये नकद जब्त किए गए। वहीं, सक्ती जिले में जुए की दबिश के दौरान युवक की मौत के आरोपों के बाद एक प्रशिक्षु थाना प्रभारी पर भी निलंबन की कार्रवाई हुई है। दोनों मामलों ने छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्यप्रणाली और जवाबदेही पर सवाल खड़े किए हैं।
बिलासपुर
Medical Fraud: असली जैसी रसीदें, फर्जी रजिस्ट्रार और 2.75 करोड़ का खेल, दो डॉक्टरों के साथ ऐसे हुई बड़ी ठगी
Medical Fraud: बिलासपुर में मेडिकल पीजी (MD) में सीट दिलाने का झांसा देकर गिरोह ने दो डॉक्टरों से करीब 2.75 करोड़ रुपये की ठगी की। आरोपियों ने फर्जी अलॉटमेंट लेटर और फीस रसीदों के जरिए भरोसा जीता। एक डॉक्टर ने बेटे के एडमिशन के लिए अपना घर तक गिरवी रख दिया। करीब दो साल तक इंतजार के बाद पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सिविल लाइन पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिलासपुर
Infrastructure Development: 145 कामों के लिए 38.89 करोड़ मंजूर, विधायक निधि से भी 67 लाख की सौगात
Infrastructure Development: बिलासपुर नगर निगम को 145 विकास कार्यों के लिए 38.89 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। वहीं विधायक अमर अग्रवाल की विधायक निधि से पांच कार्यों के लिए 67 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
बिलासपुर संभाग
Accident: पेड़ से गिरकर 9 वर्षीय मासूम की मौत, दोस्तों के साथ खेलते समय हुआ हादसा
Accident: बिलासपुर के तखतपुर स्थित महुआकापा गांव में पेड़ से गिरने के कारण 9 वर्षीय विकेश कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राज्य सरकार
Religious Tourism: छत्तीसगढ़ के 19 श्रद्धालुओं को मिला तीर्थयात्रा का अवसर, पांच दिन करेंगे धार्मिक स्थलों का भ्रमण
Religious Tourism: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के 19 श्रद्धालु 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक पांच दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए। इस दौरान वे बोधगया, सारनाथ और नालंदा के प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण करेंगे।
जगदलपुर (बस्तर)
Sports News: स्वर्ण पदकों ने दिलाई विश्व चैंपियनशिप में जगह, ममता पाण्डेय भारतीय टीम में चयनित
Sports News: बस्तर की जगदलपुर निवासी खिलाड़ी ममता पाण्डेय का 21वीं सीनियर विश्व पेंचक सिलाट चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। वे 5 से 12 दिसंबर तक उज्बेकिस्तान के ताशकंद में महिला हेवी वेट फाइट स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
महासमुंद
Youth Festival: राज्य स्तरीय युवा उत्सव में शामिल होंगे, जिले के चयनित कलाकार
Youth Festival: महासमुंद जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 के परिणाम घोषित हो गए हैं। 300 से अधिक युवाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। वहीं राज्य स्तरीय युवा उत्सव के लिए रॉक बैंड टीमों से 30 नवंबर तक आवेदन मांगे गए हैं।
रायपुर
Baby Selling Case: फर्जी आधार कार्ड से छिपाई नाबालिग की उम्र, रायपुर बेबी सेलिंग केस में नया खुलासा
Baby Selling Case: रायपुर में नवजात बच्चों की खरीद-बिक्री मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सिंडिकेट ने ओडिशा की 15 वर्षीय किशोरी को फर्जी आधार कार्ड से 21 साल का दिखाकर अस्पताल में डिलीवरी कराई। पुलिस ने अब आरोपियों के खिलाफ POCSO और फर्जी दस्तावेज तैयार करने से जुड़ी धाराएं जोड़ दी हैं।
रायपुर
Mahadev Betting App: कौन है दिल्ली का वो वकील, जिसकी डायरियों में छिपा है 60 करोड़ का हिसाब? अब ग्लैमर वर्ल्ड की एंट्री!
Mahadev Betting App: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में होटल, क्लब और मनोरंजन से जुड़े प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। जांच एजेंसी को सट्टेबाजी से अर्जित रकम के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश किए जाने का संदेह है। वहीं, दिल्ली में हवाला लेजर और म्यूजिक कंपनियों से जुड़े वित्तीय लेन-देन की भी जांच की जा रही है।
बिलासपुर
Road Accident: खड़ी ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल
Road Accident: रतनपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर ग्राम भरारी के पास बुधवार शाम तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा विकास साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। रतनपुर पुलिस ने ट्रक जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रायपुर
Fraud Case: बंटी-बबली की जोड़ी 28 नवंबर तक जेल में, बंद होटल के कमरों से मिले आपत्तिजनक सामान ने बढ़ाई सनसनी
Fraud Case: रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के चार जिलों में ठगी के आरोपों का सामना कर रहे दीपक टंडन और उसकी पत्नी बरखा टंडन की न्यायिक हिरासत बढ़ गई है। पुलिस को बंद होटल के स्पा से संदिग्ध सामग्री और दस्तावेज मिले हैं। मामले में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के एंगल की भी जांच की जा रही है।
रायपुर
Urban Development: प्रदेश के 10 नगर निगमों में शामिल होंगे सटे हुए गांव, केंद्र से मिलेगा प्रति व्यक्ति 2000 रुपए का अनुदान
Urban Development: छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों की सीमाओं का विस्तार करने की तैयारी तेज हो गई है। इसके तहत आसपास की ग्राम पंचायतों को नगर निगम में शामिल किया जा सकता है। 16वें वित्त आयोग के शहरीकरण प्रीमियम के तहत नए शामिल क्षेत्रों को प्रति व्यक्ति 2,000 रुपये के हिसाब से अनुदान मिलने का प्रावधान है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पानी, ड्रेनेज, स्वास्थ्य और अन्य शहरी सुविधाओं के विकास को गति मिलने की उम्मीद है।