"बिलासपुर" के लिए 709 परिणाम मिले
बिलासपुर
Bilaspur News: 44.50 लाख के दावे पर 36,300 रुपए का मुआवजा, ट्रिब्यूनल ने भाई-बहन को नहीं माना आर्थिक रूप से आश्रित
Bilaspur News: मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अविवाहित युवक सुखनाथ के भाई और बहन को 36,300 रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया है। दोनों ने 44.50 लाख रुपए की मांग की थी, लेकिन आर्थिक रूप से मृतक पर निर्भर नहीं होने के कारण आश्रितता का दावा खारिज कर दिया गया। बीमा कंपनी को 8% वार्षिक ब्याज के साथ 30 दिनों में राशि जमा करनी होगी।
बिलासपुर
Paddy Farmers: बेमौसम बारिश से धान खरीदी ठप, खलिहान में रखे अनाज पर 50 फीसदी तक नुकसान का खतरा
Paddy Farmers: बिलासपुर में 36 घंटे की बेमौसम बारिश से धान खरीदी प्रभावित हुई है। खरीदी केंद्रों में तौल रुकी है, जबकि खेत और खलिहान में रखे धान को 50 प्रतिशत तक नुकसान होने की आशंका जताई गई है।
बिलासपुर
Bilaspur News: तहसील दफ्तर में नशे में सोते मिले रीडर, अधिवक्ता से अभद्रता के बाद जांच शुरू
Bilaspur News: तहसील कार्यालय में रीडर रवि नारायण पर ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में सोने और अधिवक्ता के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद अधिवक्ता ने कलेक्टर और एसडीएम से लिखित शिकायत की। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच अधिकारी ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं।
कांग्रेस
CG CONGRESS : बदला सत्ता का संतुलन, दिग्गजों के भविष्य पर सवाल!
CG CONGRESS : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में AICC सचिवों की नई नियुक्तियों ने प्रदेश की सियासत में हलचल बढ़ा दी है। भूपेश बघेल के करीबी नेताओं को जिम्मेदारी मिली है, जबकि भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का नाम सूची से गायब है। इस फेरबदल ने पार्टी में शक्ति संतुलन की बहस तेज कर दी है। अब टीएस सिंहदेव, चरणदास महंत, ताम्रध्वज साहू और दीपक बैज की राजनीतिक भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। नजर 2028 के विधानसभा चुनाव पर है। बड़ा सवाल है कि कांग्रेस किस नेतृत्व के भरोसे अपनी नई राजनीतिक जमीन तैयार करेगी?
रायपुर
Indians Trapped in Russia: रूस में प्रताड़ित हो रहे छत्तीसगढ़ के युवक भारत सरकार से हस्तक्षेप की गुहार
Indians Trapped in Russia: छत्तीसगढ़ के दो युवक नौकरी करने के लिए रूस गए अब मुश्किलों में घिर गए हैं। रायपुर निवासी टिकेश्वर साहू, बिलासपुर के विनीत कुमार दुबे खाने में दिया जा रहा है गाय और सुवर का मांस परिवारों ने भारत सरकार से दोनों की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है।
शिक्षा
Chhattisgarh Recruitment: स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 4 दिसंबर तक मिलेगा मौका
Chhattisgarh Recruitment: छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज शुक्रवार 20 नवंबर 2026 से शुरू होने जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी 4 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित प्रारूप में व्यक्तिगत रूप से या पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते है।
बिलासपुर
Crime News: लव मैरिज से खफा पिता-पुत्र ने बेटी-दामाद पर किया जानलेवा हमला, परिवार के 5 लोग घायल
Crime News: बिलासपुर में चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाओं ने शहर में सनसनी फैला दी। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह से नाराज ससुर और उसके बेटे ने दंपती समेत परिवार के पांच सदस्यों पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं, बुधवारी बाजार में पपीते के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक सब्जी व्यापारी पर धारदार हथियार से हमला किया गया। दोनों मामलों में पुलिस जांच और कार्रवाई में जुटी है।
बिलासपुर
CG News: झटका मशीन के करंट से 15 वर्षीय किशोरी की मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल
CG News: बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम कनेरी में खेत में लगाई गई झटका मशीन के करंट की चपेट में आने से 15 वर्षीय मनिका बंजारे की मौत हो गई।
रायपुर
Fraud Case: दीपक टंडन के बाद अब पत्नी बरखा से होगी पूछताछ, पुलिस ने तेज की जांच
Fraud Case: रायपुर में करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में पुलिस आरोपी दीपक टंडन से लगातार पूछताछ कर रही है। अब उसकी पत्नी बरखा टंडन से भी पूछताछ की तैयारी है। पुलिस ठगी के नेटवर्क, वित्तीय लेनदेन और पुलिस अधिकारियों से रकम लेने के आरोपों की जांच कर रही है।
बिलासपुर
Child Rights: 14 साल के बेटे की कस्टडी पर पिता को झटका, मां के साथ रहना चाहता है बच्चा
Child Rights: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 14 वर्षीय बेटे की कस्टडी मांगने वाली पिता की याचिका खारिज कर दी। सुनवाई के दौरान बच्चे ने मां के साथ रहने की इच्छा जताई। कोर्ट ने कहा कि कस्टडी के मामलों में बच्चे की भलाई और उसकी इच्छा सर्वोपरि है।
बिलासपुर
Youth Death: कुएं में गिरने से युवक की मौत, इकलौते बेटे को खोकर बेसुध हुए माता-पिता
Youth Death: पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सुकुलकारी (बड़ेकारी) में मंगलवार देर रात 26 वर्षीय प्रकाश भार्गव की कुएं में गिरने से मौत हो गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों और डायल 112 की टीम ने उसे बाहर निकाला, लेकिन मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
रायपुर
Income Tax Raid: रायपुर समेत 5 जिलों में 16 टीमों ने एक साथ खंगाले कारोबारियों के ठिकाने
Income Tax Raid: छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने बुधवार सुबह रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़ और जांजगीर-चांपा में एक साथ कार्रवाई की। 16 टीमों ने विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और बर्बरीक कंपनी से जुड़े ठिकानों पर जांच शुरू की। अधिकारियों की टीमें वित्तीय दस्तावेजों, बैंक ट्रांजेक्शन और डिजिटल रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही हैं।