"वारदात" के लिए 528 परिणाम मिले
छत्तीसगढ़
बढ़ीं चोरी की वारदातें: एक ही दिन में चार घटनाओं से दहशत, बंद घर और सुनसान इलाके निशाने पर
दुर्ग जिले में 14 अप्रैल के आसपास एक ही दिन में जामुल, मोहन नगर और पद्मनाभपुर थाना क्षेत्रों में चोरी की चार घटनाएं सामने आईं, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया है। चोरों ने बंद घरों, निर्माण स्थलों और सड़क किनारे खड़े वाहनों को निशाना बनाया। कहीं ताले तोड़े गए तो कहीं दीवार तक तोड़ दी गई।
रायपुर संभाग
Arang Murder Case: बिरबिरा में बुजुर्ग साहू दंपत्ति की हत्या, साहू समाज में आक्रोश, अध्यक्ष हिरामन साहू ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की
Arang Murder Case: आरंग स्थित बिरबिरा गांव में वृद्ध साहू दंपत्ति की हत्या से इलाके में शोक और साहू समाज में आक्रोश है। जिला ग्रामीण साहू समाज के अध्यक्ष हिरामन साहू ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मामले का खुलासा करने की मांग की है।
रायपुर
Mobile Snatching: पत्नी संग टहल रहे कारोबारी से सरेराह मोबाइल छीना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Mobile Snatching: रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में 7 अक्टूबर की रात पत्नी के साथ टहल रहे एक कारोबारी का मोबाइल स्कूटी सवार दो युवक छीनकर फरार हो गए। पुलिस CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
महासमुंद
Mahasamund Theft: एक ही रात दो जगह चोरी, राइस मिल और स्टोन फैक्ट्री को बनाया निशाना
Mahasamund Theft: चोरों ने दो अलग-अलग व्यावसायिक ठिकानों में चोरी की। राइस मिल से चावल, सिलेंडर और तिरपाल, जबकि स्टोन फैक्ट्री से मशीनरी पार्ट्स चोरी हुए। कुल नुकसान करीब 45 हजार रुपए बताया गया है।
धमतरी
Dhamtari News: पेट्रोल पंप में आग लगाने की कोशिश से मचा हड़कंप, दो बाइक खाक
Dhamtari News: धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र में आधी रात पेट्रोल पंप को आग के हवाले करने की कोशिश का मामला सामने आया है। यह घटना मेघा स्थित माता रानी फ्यूल्स की है, जहां एक संदिग्ध ने पहले पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए विवाद किया।
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
CG Crime News: पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता की ली जान, आरोपी गिरफ्तार
CG Crime News: मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले के जनकपुर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। भगवानपुर गांव में विवाद के दौरान 31 वर्षीय वंश बहादुर सिंह ने अपने पिता बिरन सिंह पर लाठी से हमला कर दिया। हमले में सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद बिरन सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।
दुर्ग
Durg Crime News: सिगरेट मांगने को लेकर विवाद, 26 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या
Durg Crime News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मामूली विवाद के बाद 26 वर्षीय छात्र चित्रेश सहारे की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र के हरिनगर इलाके में हैरिटेज स्कूल के पीछे स्थित एक PG की बताई जा रही है। सोमवार दोपहर हुई इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
बिलासपुर
Theft Case: निलंबित आरक्षक निकला घर में चोरी का मास्टरमाइंड, दो दोस्तों के साथ गिरफ्तार
Theft Case: बिलासपुर के सकरी में घर से करीब 6 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नगदी चोरी के मामले में पुलिस ने निलंबित आरक्षक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में बेटे की भूमिका सामने आई, जिसके बाद चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल बुलेट बाइक बरामद की गई।
बालोद
Balod acid attack: छात्रा पर हुए एसिड अटैक का पर्दाफाश, पुलिस की गिरफ्त में प्रेमी और उसका दोस्त
Balod acid attack: बालोद में 22 वर्षीय छात्रा पर हुए एसिड अटैक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, छात्रा के प्रेमी ने हमले की साजिश रची और अपने दोस्त को भैरमगढ़ से बुलाकर वारदात कराई। छात्रा गंभीर रूप से झुलसी है और रायपुर के DKS अस्पताल में उसका इलाज जारी है।
बलरामपुर-रामानुजगंज
Balrampur murder case: शादीशुदा प्रेमिका ने पति संग मिलकर पूर्व प्रेमी की हत्या की, कुल्हाड़ी से काटकर सिर-धड़ अलग किए
Balrampur murder case: बलरामपुर के पस्ता थाना क्षेत्र में पूर्व प्रेम संबंध को लेकर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, महिला ने अपने पति के साथ मिलकर वसीम अंसारी की हत्या की और शव के सिर व धड़ को अलग-अलग गड्ढों में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर हथियार बरामद कर लिया है।
बालोद
Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, बालोद में मचा हड़कंप
Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से घर लौट रही 22 वर्षीय युवती पर अज्ञात युवक ने एसिड फेंक दिया। गंभीर रूप से झुलसी युवती को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
रायगढ़
Raigarh Bike Theft: चोरी की स्कूटी से फिर बाइक चुराने निकले थे आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Raigarh Bike Theft: घरघोड़ा में पुलिस ने दो सगे भाइयों और उनके चचेरे भाई को बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 3 लाख रुपये कीमत के चार चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं।