"वैधानिक कार्रवाई" के लिए 109 परिणाम मिले
राजनांदगांव
पुलिस की छापेमारी : तुमडीबोड़ में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार
राजनांदगांव जिले के चौकी तुमडीबोड़ क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर आरोपी सूरज राजपूत (25) को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब और 300 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दुर्ग
बड़ा एक्शन : सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी और अड्डेबाजी के खिलाफ चला विशेष अभियान
दुर्ग जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और सार्वजनिक स्थलों पर असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस ने व्यापक विशेष अभियान चलाया। जिले के विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों में की गई सघन जांच एवं निगरानी के दौरान कुल 90 प्रकरण दर्ज किए गए। अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन, अड्डेबाजी और शांति व्यवस्था भंग करने वाली गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।
धमतरी
बड़ी कार्रवाई : 20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मगरलोड पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब परिवहन में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की है। कुल 22 हजार रुपये की संपत्ति जब्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
रायपुर
सुरक्षा : छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने 350 बसों पर किया सघन निरीक्षण और सख्त कार्रवाई
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत राज्यभर में सड़क और यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच एवं प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। अब तक लगभग 350 बसों की जांच की जा चुकी है और नियमों के उल्लंघन पर 5.50 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया।
कोंडागांव
गिरफ्तार : धान-भंडार पर लूटपाट करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
विश्रामपुरी थाना क्षेत्र में 7 जून को ग्राम कौन्दकेरा निवासी सकरूराम नाग के साथ धान और मक्का खरीदी केंद्र पर मारपीट कर 2 हजार रुपये लूटने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने मुख्यमंत्री के पास शिकायत करने को लेकर नाराजगी जताते हुए यह वारदात की।
कबीरधाम
कार्रवाई : खैरबनाखुर्द में जुआ फड़ पर छापा, 10 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार
कबीरधाम जिले के ग्राम खैरबनाखुर्द में पुलिस ने जुआ फड़ पर छापा मारकर 10 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर थाना बोड़ला एवं साइबर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। मौके से ₹21,260 नगद, 52 पत्ती ताश और मोबाइल फोन सहित कुल सामग्री जब्त की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
जांजगीर-चांपा
सनसनीखेज खुलासा : चोरी की फर्जी कहानी रची, जांच में निकला व्यापारी का ही खेल
अकलतरा पुलिस ने 3.15 लाख रुपए की कथित चोरी के मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यह असल में एक फर्जी शिकायत थी। तरौद निवासी व्यापारी चिराग अग्रवाल ने निजी उधारी और पारिवारिक डर के कारण रकम को खुद ही छिपाकर झूठी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
नक्सलियों के मंसूबे नाकाम : घने जंगल में IED व भारी विस्फोटक डंप बरामद, बड़ा हादसा टला
दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र के तोड़मा जंगल में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन में बड़ी सफलता हासिल की। खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए इस अभियान में सुरक्षा बलों ने 2 प्रेशर कुकर IED, 1 पाइप बम और भारी मात्रा में नक्सली विस्फोटक व हथियार सामग्री बरामद की।
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
बड़ी कार्रवाई : 800 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, 75 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार
मोहला-मानपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 800 पेटी अंग्रेजी शराब से भरा एक ट्रक जब्त किया है। मानपुर में वाहन जांच के दौरान पकड़े गए ट्रक से रॉयल स्टेज, बीयर और गोवा व्हिस्की सहित करीब 50.28 लाख रुपये की शराब बरामद हुई।
रायपुर
खुलासा : सुनसान सड़क पर लूट की साजिश नाकाम, धरसींवा पुलिस ने दबोचे दो आरोपी
रायपुर के धरसींवा क्षेत्र में देर रात टॉर्च की रोशनी दिखाकर वाहनों को रोकने और राहगीरों से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूटा गया वीवो मोबाइल, 5 हजार रुपये नकद, चांदी का ब्रेसलेट और एक धारदार हथियार बरामद हुआ है।
दुर्ग
कब्जाधारी : बैंक की बंधक संपत्ति पर कब्जे का आरोप, युवक पर एफआईआर
दुर्ग में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की बंधक संपत्ति पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। बैंक की शिकायत पर पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि 26 लाख रुपये के होम लोन से जुड़ी संपत्ति को सरफेसी एक्ट के तहत सीलबंद किए जाने के बावजूद युवक ने दो बार ताला तोड़कर कब्जा कर लिया।
अंबिकापुर (सरगुजा)
बड़ा मोड़ : हड़ताल खत्म, आज से काम पर लौटे तहसीलदार-नायब तहसीलदार
सरगुजा के राजापुर में नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ कथित मारपीट मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू होने और शासन से सकारात्मक चर्चा के बाद छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने राजस्व मंत्री और विभागीय सचिव से मुलाकात कर अधिकारियों की सुरक्षा सहित विभिन्न मांगें रखीं, जिन पर सरकार ने चरणबद्ध समाधान का आश्वासन दिया।