"हत्या की आशंका" के लिए 74 परिणाम मिले
छत्तीसगढ़
प्रेम विवाह की कीमत जान देकर चुकाई : पिता, चाचा और बड़े पिता ने मिलकर की बेटी की हत्या, 8 दिन बाद खुला ब्लाइंड मर्डर का राज
महासमुंद के पटेवा थाना क्षेत्र में 17 जून को तुरेंगा गांव के खेत में मिले रानी कुमारी सिंह के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में सामने आया कि अंतरजातीय प्रेम विवाह से नाराज पिता, चाचा और बड़े पिता ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी पिता उमेश सिंह को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं।
रायपुर
हत्याकांड : WRS कॉलोनी हत्याकांड का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी और नाबालिग साथी गिरफ्तार
रायपुर के WRS कॉलोनी क्रिकेट मैदान में युवक रूपेश सारथी की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक आरोपी और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने शराब के नशे में विवाद के बाद पत्थर से हमला कर हत्या करना स्वीकार किया। जांच के दौरान आरोपियों के वाहन चोरी में शामिल होने का भी खुलासा हुआ।
महासमुंद
सनसनी : रेत में दफन मिली युवती, पहचान में जुटी पुलिस
महासमुंद जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र स्थित रामखेड़ा झारा नाला के पास रेत में दबा एक अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है और पुलिस हत्या की आशंका के तहत जांच कर रही है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है तथा पुलिस गुमशुदगी के मामलों की जांच के साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
कोरबा
संदिग्ध मौत : दफनाने के बाद उठे सवाल, नवविवाहिता की मौत की गुत्थी सुलझाने कब्र खोदी गई
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 23 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मायके पक्ष द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने के बाद पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में तीन दिन बाद कब्र खोदकर शव बाहर निकाला गया। परिजनों ने पति पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पति ने बीमारी से मौत होने का दावा किया है।
गरियाबंद
घटना : पति-पत्नी के शव जंगल में अलग-अलग पेड़ों पर लटके मिले, इलाके में सनसनी
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के पायलीखंड थाना क्षेत्र में एक दंपति के शव जंगल में अलग-अलग पेड़ों पर फंदे से लटके मिले। मृतकों की पहचान जयराम नागेश (65) और उनकी पत्नी वेदमती (45) के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद के बाद आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।
राष्ट्रीय
विवाद में नया मोड़ : जेल से छूटते ही रौशन आनंद का खान सर पर भाई की हत्या का सीधा आरोप, तेज प्रताप भी कूदे
पटना के चर्चित कोचिंग फायरिंग मामले से जुड़े एक नए घटनाक्रम में जेल से जमानत पर रिहा हुए शिक्षक रौशन आनंद ने अपने भाई प्रिंस यादव की नेपाल में हुई संदिग्ध मौत को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मशहूर शिक्षक Khan Sir पर साजिश का आरोप लगाया है।
सूरजपुर
रहस्यमयी मौत : दो बोरियों में बंद मिली अज्ञात युवक की लाश, रामानुजनगर में फैली सनसनी
रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम तीवरागुड़ी सरनापारा में शनिवार सुबह बिजली खंभे के पास रखी दो बोरियों से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू कर दी है।
रायगढ़
सनसनीखेज हत्याकांड : हत्या की गुत्थी सुलझाने में डॉग स्क्वायड का कमाल, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरभौना जंगल में युवक शिव राठिया की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच शुरू की। डॉग स्क्वायड की खोजी कुतिया ‘रूबी’ ने घटनास्थल से सुराग पकड़कर पुलिस को दो संदिग्ध युवकों तक पहुंचाया। पहचान परेड के दौरान भी रूबी ने दोनों पर झपट्टा मारकर पुलिस को अहम संकेत दिए। फिलहाल पुलिस दोनों संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों की जांच जारी है।
दुर्ग
सामूहिक सुसाइड : माता-पिता फंदे पर लटके, दो मासूमों की जहर से मौत, मौके पर सीक्रेट नोट
Durg के आर्य नगर इलाके में पति-पत्नी और उनके दो बच्चों सहित एक ही परिवार के चार लोगों के शव घर में मिले। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक तनाव के कारण सामूहिक आत्महत्या की आशंका जताई गई है। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है और मामले की जांच जारी है।
रायगढ़
सनसनी : डैम किनारे जंगल में मिली युवती की अर्धनग्न लाश, पहचान छिपाने पत्थर से कुचला चेहरा
रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र स्थित तुमीडीह डैम के पास जंगल में 20-22 वर्षीय अज्ञात युवती का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया गया। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका भी जता रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आसपास के थानों में गुमशुदगी रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है।
छत्तीसगढ़
‘टुनटुन दाबेली फास्ट फूड’ संचालक की झारखंड में हत्या, गढ़वा में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी
अंबिकापुर के चर्चित ‘टुनटुन दाबेली फास्ट फूड’ के संचालक अमन ओझा की झारखंड के गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र में हत्या कर दी गई। उनका शव सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान के साथ मिला है।
कोरबा
रहस्यमयी मौत : जंगल में मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
कोरबा जिले के सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत कोहड़िया नाला के पास जंगल में एक अज्ञात युवक का खून से सना शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह जंगल की ओर गए कुछ लोगों ने झाड़ियों के बीच शव देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों और क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है ताकि शिनाख्त हो सके। शव की स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है।