"अतिक्रमण" के लिए 74 परिणाम मिले
छत्तीसगढ़
बीटीआई रोड चौड़ीकरण अधर में, धूल-गड्ढों में डूबी जनता की जिंदगी
महासमुंद की बीटीआई रोड का चौड़ीकरण कार्य पिछले कई महीनों से रुका हुआ है, जिससे सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है। अधूरी खुदाई, बड़े-बड़े गड्ढे और लगातार उड़ती धूल के कारण यह मार्ग अब आम लोगों के लिए जोखिम भरा बन गया है।
धूल और खराब सड़क से स्थानीय निवासियों को सांस और आंखों की समस्याएं हो रही हैं, वहीं व्यापार भी प्रभावित हुआ है। अधूरी नालियों के कारण हल्की बारिश में जलभराव की स्थिति बन जाती है। काम रुकने के पीछे बकाया भुगतान, विभागीय समन्वय की कमी और मॉनिटरिंग में लापरवाही जैसे कारण बताए जा रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है और वे जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
जनदर्शन में 110 आवेदन सुने, शीघ्र समाधान के निर्देश
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने 7 अप्रैल को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के नागरिकों की समस्याओं को सुना और त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर कुल 110 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें मनरेगा जॉब कार्ड, वन अधिकार पट्टा, श्रम कार्ड, और मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना सहित कई समस्याओं का समाधान किया गया। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को शीघ्रता से आवेदनों का निराकरण करने की बात कही, ताकि पात्र नागरिकों को शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सके।