"दर्दनाक हादसे" के लिए 99 परिणाम मिले
दुर्ग
हादसा : शिवनाथ नदी में समा गई युवा जिंदगी, दोस्तों के सामने डूबा 24 वर्षीय आशिन
दुर्ग जिले के रसमढ़ा-पिपरछेड़ी स्थित शिवनाथ नदी में डूबने से केरल निवासी 24 वर्षीय आशिन ओ.एस. की मौत हो गई। भिलाई के इंडियन कॉफी हाउस में कार्यरत आशिन वीकली ऑफ पर दोस्तों के साथ घूमने गया था। तैरना जानने के बावजूद नदी की गहराई का सही अंदाजा नहीं लगने से वह गहरे पानी में चला गया।
राष्ट्रीय
प्लांट में भीषण त्रासदी : 1600°C का पिघला स्टील गिरने से 8 श्रमिकों की मौत
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्थित राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) स्टील प्लांट में सोमवार को हुए भीषण औद्योगिक हादसे में 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब लगभग 1600 डिग्री सेल्सियस तापमान वाला पिघला हुआ स्टील क्रेन से ले जाते समय अचानक गिर गया और नीचे काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए।
राष्ट्रीय
आग का तांडव : मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में भीषण अग्निकांड, 20 की मौत, बेसमेंट में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। कई लोग बेसमेंट में फंसे होने की आशंका के बीच फायर ब्रिगेड, दिल्ली पुलिस और DDMA की टीमें लगातार राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं।
दुर्ग
हादसा : बेंगलुरु के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, बच्चों समेत 8 की मौत
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में साच पास की ओर जा रही एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे बेंगलुरु के दो परिवारों के 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। सभी पर्यटक डलहौजी से टैक्सी बुक कर बर्फ देखने जा रहे थे।
रायपुर
हादसा : 22 फीट ऊंचाई से गिरकर कर्मचारी की मौत, ठेकेदार पर केस दर्ज
रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, माना में फॉल्स सीलिंग मरम्मत के दौरान 22 फीट ऊंचाई से गिरकर घायल हुए इलेक्ट्रीशियन कुबेर चंद्र साहू की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आने पर मेसर्स जय इंटरप्राइजेस के ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
कोरबा
आंधी-तूफान का कहर : पेड़ की भारी डाली गिरने से तीन किशोरों की दर्दनाक मौत
पाली थाना क्षेत्र में शनिवार शाम तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मौसम से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े तीन किशोरों पर पेड़ की भारी डाली गिर गई, जिससे तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने राहत कार्य किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और गांव में शोक का माहौल है।
बिलासपुर संभाग
सड़क हादसा : तेज रफ्तार बस से टक्कर में एडिशनल एसपी के चाचा की मौत
बेलसरी मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार सवारी बस और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में 42 वर्षीय बृजराज उर्फ गोविंद महादेवा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक एडिशनल एसपी के चाचा बताए जा रहे हैं। वे निजी कार्य से तखतपुर जा रहे थे, तभी यह भीषण हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
देश
हादसा : कुएं की खुदाई बनी मौत का गड्ढा, पन्ना में 5 मजदूरों की गई जान
पन्ना जिले के अजयगढ़ क्षेत्र के नयापुरवा गांव में निर्माणाधीन कुएं की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 7 मजदूर मलबे में दब गए, जिनमें से 5 की मौत हो गई, जबकि 2 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद प्रशासन, पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
धमतरी
सड़क हादसा : आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड वाहन की टक्कर, चालक की मौके पर मौत
धमतरी जिले के दुगली थाना क्षेत्र में आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। गट्टासिल्ली मोड़ के पास खड़े तूफान वाहन से हुई जोरदार टक्कर में चालक फलेंद्र साहू की मौके पर मौत हो गई, जबकि कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
दुर्ग
रफ़्तार का कहर : रेड सिग्नल पर वाहनों को रौंदने वाला नशेड़ी गिरफ्तार,
भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र स्थित चंद्रा मौर्य चौक पर तेज रफ्तार फोर्ड इकोस्पोर्ट कार ने रेड सिग्नल पर खड़े दोपहिया वाहनों को पीछे से टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 16 वर्षीय नूर खान और मनोहर कुमार गोनाडे की मौत हो गई, जबकि सलीम अली गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी चालक सागर जायसवाल नशे में था और उसके खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं।
दुर्ग संभाग
रफ्तार का कहर : सिग्नल पर खड़े थे युवक, पीछे से आई मौत, दुर्ग हादसे ने झकझोरा
दुर्ग जिले के चंद्रामौर्या चौक पर तेज रफ्तार कार ने रेड सिग्नल पर खड़ी दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में 17 वर्षीय नूर खान और रायपुर निवासी मनोहर की मौत हो गई, जबकि सलीम गंभीर रूप से घायल होकर ICU में भर्ती है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
मनोरंजन
रजनीकांत : फिल्म जेलर 2 के सेट पर करंट लगने से वर्कर की मौत
रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ के सेट पर चेन्नई में बड़ा हादसा हो गया। शूटिंग के दौरान आर्ट डिपार्टमेंट से जुड़े 28 वर्षीय क्रू मेंबर कार्तिकेयन की बिजली का झटका लगने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।