"धमतरी" के लिए 373 परिणाम मिले
यात्रा
छत्तीसगढ़ यात्रा : धमतरी के वॉटर स्पोर्ट्स से लेकर वाइल्डलाइफ तक, वीकेंड पर घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 5 जगहें
धमतरी जिला इन दिनों छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है। गैंगरेल बांध में एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स, सीतानदी वन्यजीव अभयारण्य में जंगल सफारी, सिहावा हिल्स में महानदी का उद्गम स्थल और धार्मिक आस्था, माँ अंगारमोती मंदिर की आध्यात्मिक शांति तथा रुद्री के प्राकृतिक पिकनिक स्पॉट पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं।
पशुपालन क्रांति की शुरुआत : धमतरी के भटगांव में स्थापित होगा अत्याधुनिक ब्रीडिंग एवं रिसर्च सेंटर
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भटगांव में राज्य का पहला “रिसर्च कम इंटीग्रेटेड प्रोडक्शन एडवांसमेंट ब्रीडिंग सेंटर” स्थापित किया जा रहा है। कलेक्टर की पहल पर शुरू यह परियोजना पशुपालन को पारंपरिक तरीके से आगे बढ़ाकर वैज्ञानिक और आधुनिक व्यवसाय में बदलने का लक्ष्य रखती है। इस केंद्र में कृत्रिम गर्भाधान, पैथोलॉजी जांच, रोग निदान और उन्नत प्रयोगशाला जैसी सुविधाएँ उपलब्ध होंगी, जिससे पशुओं की गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता बढ़ेगी।
धमतरी बना मॉडल : विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना में 97 हजार क्विंटल चना खरीदी के साथ जिले ने रचा नया इतिहास
छत्तीसगढ़ की विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना के तहत धमतरी जिला ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में एक मॉडल जिले के रूप में पहचान बनाई है। जिले की चार PACS समितियों में 2500-2500 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक गोदाम बनाए जा रहे हैं, जिससे चने के वैज्ञानिक भंडारण की सुविधा मजबूत होगी। अब तक जिले में लगभग 97 हजार क्विंटल चना खरीदी पूरी हो चुकी है, जो राज्य की कुल खरीदी का करीब 50% है। लक्ष्य 1 लाख क्विंटल के करीब है और खरीदी जारी है। योजना का उद्देश्य गांव स्तर पर भंडारण और प्रोसेसिंग सुविधाएं विकसित करना, फसल की बर्बादी रोकना और किसानों को बेहतर मूल्य दिलाना है।
राज्य सरकार
Dhamtari NEET Result: राधेश्याम का MBBS और डिंपल का BAMS में चयन, राष्ट्रपति से की मुलाकात
Dhamtari NEET Result: धमतरी के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह के 13 विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा उत्तीर्ण की। राधेश्याम का MBBS और डिंपल का BAMS में चयन हुआ। दोनों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात का विशेष अवसर मिला।
धर्म
Religious Tradition: मां अंगारमोती मंदिर में उमड़ी महिलाओं की भीड़, संतान की कामना लेकर निभाई अनोखी परंपरा
Religious Tradition: धमतरी के गंगरेल स्थित मां अंगारमोती मंदिर में मड़ई मेले के दौरान संतान सुख की कामना लेकर सैकड़ों महिलाएं पहुंचीं। यहां वर्षों पुरानी परंपरा के तहत महिलाएं खुले बालों और निराहार रहकर जमीन पर लेटती हैं। इसके बाद मुख्य पुजारी उनके ऊपर से गुजरते हैं।
धमतरी
Dhamtari News: SI के मकान में भीषण आग, AC में शॉर्ट सर्किट की आशंका, हजारों की सामान जलकर खाक
Dhamtari News: रत्नाबांधा इलाके में सब इंस्पेक्टर रामकृष्ण साहू के मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर का हजारों रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक तौर पर AC में शॉर्ट सर्किट को आग की संभावित वजह माना जा रहा है।
रायपुर
CG Transfer List: पंजीयन विभाग के 11 अधिकारियों के तबादले, रायपुर-कोरबा से लेकर बस्तर तक नई पदस्थापना
CG Transfer List: छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 अधिकारियों के तबादले किए हैं। रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, जांजगीर, बेमेतरा समेत कई जिलों के अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है। कुछ अधिकारियों को मुख्यालय में जिम्मेदारी के साथ अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
रायपुर
Food Safety: रायपुर और आसपास के इलाकों में दिवाली पर बिक गईं असुरक्षित मिठाइयां, रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज
Food Safety: दिवाली के दौरान छत्तीसगढ़ में बिकने वाली मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की जांच में रायपुर के पांच खाद्य नमूने असुरक्षित पाए गए, जबकि एक नमूना अवमानक निकला। भिलाई में भी पनीर, दही और दूध पेड़ा के नमूने जांच में फेल हुए हैं। धमतरी, कोरबा, बीजापुर और राजनांदगांव से भी घटिया गुणवत्ता वाले खाद्य उत्पादों के मामले सामने आए हैं।
धमतरी
Dhamtari News: अवैध पटाखों के कारोबार पर पुलिस का छापा, 1.46 लाख के पटाखे जब्त
Dhamtari News: अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ दो स्थानों पर छापेमारी की। फरसिया गांव और मगरलोड में कार्रवाई के दौरान 1 लाख 46 हजार 500 रुपए के पटाखे जब्त किए गए। दोनों मामलों में कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
रायपुर
Chhattisgarh Weather: चक्रवाती तूफान मुरासु का असर, 8 जिलों में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट, जल्द बढ़ेगी ठंड
Chhattisgarh Weather: चक्रवाती तूफान मुरासु के अवशेष का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर बना हुआ है। मौसम विभाग ने धमतरी, गरियाबंद, बस्तर समेत 8 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी देते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। पखांजूर में 80 मिमी बारिश दर्ज की गई है। अगले 24 घंटों के बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।
राज्य सरकार
Award Ceremony: छत्तीसगढ़ की 36 प्रतिभाओं को मिला सम्मान, अमित शाह ने प्रदान किए राज्य अलंकरण पुरस्कार
Award Ceremony: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 36 विभूतियों एवं संस्थाओं को राज्य अलंकरण पुरस्कारों से सम्मानित किया।
रायपुर
Weather Update: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान मुरासु का असर, 15 जिलों में येलो अलर्ट, बस्तर में ऑरेंज अलर्ट
Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान मुरासु का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, धमतरी समेत 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि बस्तर संभाग के 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। महासमुंद सहित मैदानी इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। धान कटाई के सीजन में मौसम के इस बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है।