"कांग्रेस" के लिए 461 परिणाम मिले
कांग्रेस
दतिया उपचुनाव : वोटिंग से पहले कांग्रेस में घमासान, स्टार प्रचारकों की लिस्ट से अवधेश नायक गायब, बगावत के संकेत!
दतिया विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आने लगी है। टिकट नहीं मिलने से नाराज नेता अवधेश नायक ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जल्द फैसला लेने के संकेत दिए हैं। वहीं स्टार प्रचारकों की सूची में नाम नहीं होने से पार्टी के भीतर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
महासमुंद
कांग्रेस का प्रदर्शन : राम मंदिर दान मामले को लेकर विरोध, भाजपा पर लगाए आरोप
अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के दान और चढ़ावे में कथित अनियमितताओं के आरोपों को लेकर महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकालकर मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की।
रायपुर संभाग
श्रीराम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन : मंदिर हसौद में PM का पुतला दहन, निष्पक्ष जांच और FIR की मांग
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितताओं के विरोध में मंदिर हसौद में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर तहसीलदार और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने मामले की निष्पक्ष जांच और ट्रस्ट के पूर्व पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
रायपुर
विवाद : राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सदन में पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी बहस, कांग्रेस का प्रस्ताव खारिज
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा गरमा गया। कांग्रेस विधायकों ने इस मामले को लेकर सदन में स्थगन प्रस्ताव पेश किया और चर्चा की मांग की। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इसे राज्य का विषय नहीं बताते हुए स्थगन प्रस्ताव को अग्राह्य कर दिया।
चुनाव
दतिया उपचुनाव : आज नामांकन के साथ बीजेपी-कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, दिग्गजों की मौजूदगी में खिंची चुनावी बिसात
दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी और कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। दोनों दल नामांकन रैली के जरिए अपनी ताकत दिखाने की तैयारी में हैं, जिसमें प्रदेश के कई बड़े नेता शामिल होंगे।
रायपुर
हल्लाबोल : बिजली कटौती और बढ़े बिल के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन
राजधानी रायपुर में बिजली कटौती, बढ़ते बिजली बिल और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में बिजली व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है और आम उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रायपुर
कार्रवाई : रायपुर में नकली पनीर का आरोप, कांग्रेस बोली- फैक्ट्री संचालक पर हो FIR
राजधानी रायपुर के भाठागांव इलाके में नकली पनीर बनाए जाने की शिकायत के बाद खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए पनीर के सैंपल जब्त किए हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि संबंधित फैक्ट्री में बिना दूध के केमिकल की मदद से पनीर तैयार किया जा रहा था। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आने का दावा किया गया है, जिसके बाद विवाद बढ़ गया है।
महासमुंद
कांग्रेस का हल्लाबोल : EOW कार्रवाई के विरोध में महासमुंद में प्रदर्शन, पीएम-सीएम का पुतला फूंका
महासमुंद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने EOW द्वारा रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।
कांग्रेस
सियासी घमासान : जीतू पटवारी के भाई पर कार्रवाई को कांग्रेस ने बताया बदले की राजनीति, सीएम से की यह अपील
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने भाई नाना पटवारी को हिरासत में लिए जाने को राजनीतिक प्रतिशोध बताया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर विपक्ष और उसके परिवारों को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
रायपुर संभाग
थ्रीडी इनोवेशन हादसा : कांग्रेस जांच समिति 9 जुलाई को करेगी प्लांट का निरीक्षण, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
रायपुर के उरला स्थित थ्रीडी इनोवेशन प्लांट में तीन मजदूरों की मौत के मामले की जांच के लिए कांग्रेस की विशेष समिति सक्रिय हो गई है। पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में 9 जुलाई को प्लांट पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करने और पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने का निर्णय लिया गया। समिति जांच के बाद अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी।
महासमुंद
उग्र प्रदर्शन : गरीबों पर बुलडोजर के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, CM का पुतला दहन
रायपुर के नकटी गांव में 85 से अधिक गरीब परिवारों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में महासमुंद में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। खल्लारी विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारकाधीश यादव और शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला के नेतृत्व में नेहरू चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।
चुनाव
दतिया उपचुनाव : कांग्रेस की अग्निपरीक्षा और बीजेपी की बड़ी तैयारी, तारीखों का ऐलान
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 6 जुलाई से नामांकन शुरू होंगे, 30 जुलाई को मतदान होगा और 3 अगस्त को मतगणना की जाएगी। कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की तीन साल की सजा के बाद सदस्यता समाप्त होने से यह उपचुनाव कराया जा रहा है।