"बलरामपुर" के लिए 107 परिणाम मिले
बलरामपुर-रामानुजगंज
चरित्र शंका : पति ने पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरीपाठ थाना क्षेत्र में चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की डंडे और हाथ-पैर से बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। ग्रामीणों से पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ होने की सूचना मिलने पर आरोपी गुस्से में आ गया और हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची, साक्ष्य जुटाए और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
सरगुजा संभाग
पुलिस कार्रवाई : NH पर बस रोककर लूट , 4 आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो जब्त
बलरामपुर जिले के दलधोवा घाट स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर 10 जून को मोती श्री बस को रोककर चालक और कंडक्टर के साथ मारपीट व लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी जितेंद्र गुप्ता को एमसीबी जिले से पकड़ा गया, जबकि उसके तीन साथियों को भी अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लिया गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बोलेरो वाहन जब्त कर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
रायपुर संभाग
मौसम अपडेट : मानसून की ज़ोरदार दस्तक, 60 KM की रफ्तार से अंधड़ और भारी बारिश का अलर्ट!
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और उमस के बीच राहत की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 3-4 दिनों में पूरे प्रदेश में पहुंच जाएगा। राज्य के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने की संभावना है।
बलरामपुर-रामानुजगंज
हाथी का कहर : सुबह टहलने निकले पति-पत्नी को कुचलकर मार डाला
बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र के कुंदीकला गांव में मंगलवार सुबह एक दंतैल हाथी के हमले में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों सुबह घर से बाहर निकले थे, तभी बांधपारा जंगल के पास हाथी ने उन पर हमला कर दिया। वन विभाग के अनुसार, क्षेत्र में विचरण कर रहे पांच हाथियों के दल से अलग हुए दंतैल द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका है। घटना के बाद वन विभाग और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है
छत्तीसगढ़
मौसम का यू-टर्न : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अंधड़ और भारी बारिश का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम ने अचानक बड़ा बदलाव लिया है। ट्रफ लाइन और बंगाल की खाड़ी से आई नमी के कारण राज्य में आंधी, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। IMD ने अगले 5 दिनों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
आरोप : अंबिकापुर-झारखंड हाईवे निर्माण पर विवाद, ग्रामीणों ने वीडियो जारी कर खोली पोल
सरगुजा संभाग में नेशनल हाईवे-343 के निर्माण कार्य को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। अंबिकापुर-झारखंड मार्ग पर राजपुर क्षेत्र में सड़क मरम्मत के दौरान डामर को जेसीबी से फैलाने का वीडियो वायरल होने के बाद गुणवत्ता पर सवाल उठ गए हैं। स्थानीय लोगों और कांग्रेस नेताओं ने इसे लेकर एसडीएम को शिकायत दी है और 5 जून को चक्का जाम की चेतावनी भी दी है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
ठगी : सरगुजा में भरोसे का शिकार बने शिक्षक, करोड़ों की ठगी का मामला उजागर
अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जिसने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को बैंक लोन स्वीकृत कराने का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी की। आरोपी ने पहले शिक्षकों से भरोसा कायम किया और फिर एनजीओ व कारोबार का हवाला देकर उनके नाम पर 40 से 80 लाख रुपए तक का लोन स्वीकृत कराया। लोन की राशि में 60 प्रतिशत हिस्सा लेने और किस्त खुद चुकाने का लालच देकर उसने करीब 200 शिक्षकों को अपने जाल में फंसा लिया।
राज्य सरकार
मत्स्य पालन : ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बदलाव की कहानी, मछली पालन और खेती से उमा सिंह बनीं आत्मनिर्भर
उमा सिंह ने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर खेती, मत्स्य पालन और छोटे व्यवसाय के माध्यम से आत्मनिर्भरता हासिल की। 85 हजार रुपये के सहयोग से शुरू किए गए कार्यों ने उन्हें “लखपति दीदी” की पहचान दिलाई। उनकी सफलता से ग्रामीण महिलाओं में स्वरोजगार के प्रति प्रेरणा और जागरूकता बढ़ी है।
राज्य सरकार
समीक्षा बैठक : विकास कार्यों में तेजी के निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
सचिव विकासशील की अध्यक्षता में ई-प्रगति पोर्टल पर दर्ज महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में परियोजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता और समय-सीमा की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने, देरी और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही साप्ताहिक जियो-टैग रिपोर्ट अनिवार्य करने और कलेक्टरों को दैनिक मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए।
आदिवासी क्षेत्रों में विकास : पहाड़ी कोरवा परिवारों के द्वार पहुंचा सुशासन, शिविरों में मिली कई सुविधाएं
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिला में “सबसे दूर सबसे पहले” अभियान के तहत जनजातीय गरिमा उत्सव शिविरों का आयोजन कर दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। पतरापारा और बराहनगर में आयोजित शिविरों में स्वास्थ्य जांच, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, प्रमाण पत्र, पेंशन, श्रम कार्ड और कृषि सेवाएं प्रदान की गईं।
शिविर : दूरस्थ गांव में पहुंची स्वास्थ्य सुरक्षा, रोन्ही को मिला आयुष्मान योजना का लाभ
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम पतरापारा निवासी रोन्ही पहाड़ी कोरवा को जनजातीय गरिमा उत्सव शिविर के दौरान आयुष्मान भारत कार्ड का लाभ मिला। आर्थिक तंगी और स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में जीवन गुजार रही रोन्ही अब निःशुल्क इलाज की सुविधा मिलने से राहत महसूस कर रही हैं। जिला प्रशासन के “जनभागीदारी सबसे दूर सबसे पहले अभियान” के तहत आयोजित शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
काल बनी रफ्तार : दो भीषण सड़क हादसों में 6 की मौत, 100 मीटर घसीटकर भागा ट्रैक्टर चालक
छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में रविवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बलरामपुर जिले के सनावल क्षेत्र में ईंट से लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार चार पंडो युवकों को कुचल दिया। आरोप है कि चालक घायलों को घसीटते हुए फरार हो गया और साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई।