"मध्यप्रदेश" के लिए 92 परिणाम मिले
देश
बोर्ड परीक्षा के परिणाम ने छीनी घर की खुशियां, फेल होने के गम में 12वीं के छात्र ने गंवाई जान
मुरैना जिले के अंबाह क्षेत्र में रहने वाले 20 वर्षीय छात्र ऋतिक दंडोतिया ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा में सभी विषयों में फेल होने के कारण मानसिक तनाव में आकर जान दे दी। ऋतिक के पिता शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। घटना के दिन ऋतिक अपनी स्कूटी से कोतवाल डैम पहुँचा था, जहाँ बाद में उसका शव बरामद हुआ। माताबसैया थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जाँच शुरू कर दी है। इस घटना ने युवाओं पर परीक्षा के बढ़ते दबाव और मानसिक स्वास्थ्य की चुनौतियों को फिर से चर्चा में ला दिया है।
छत्तीसगढ़
साय कैबिनेट के बड़े फैसले : छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी शुरू, महिलाओं को रजिस्ट्री में 50% छूट, सैनिकों को भी बड़ी राहत
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) का प्रारूप तैयार करने के लिए समिति गठन का निर्णय लिया गया। महिलाओं को संपत्ति रजिस्ट्री में 50% और सैनिकों को स्टाम्प शुल्क में 25% छूट दी गई। खनन नियमों में सख्ती, उद्योग को बढ़ावा देने के लिए संशोधन, रेत खदानों पर नियंत्रण, पशुपालन योजनाओं का विस्तार और मध्यप्रदेश से 8536 करोड़ रुपए की वापसी जैसे महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।
छत्तीसगढ़
कबीरधाम जिला अस्पताल बना भरोसे का नया नाम, स्वास्थ्य सेवाओं में ऐतिहासिक सुधार
कबीरधाम जिला अस्पताल में बीते वर्षों में स्वास्थ्य सेवाओं में ऐतिहासिक सुधार दर्ज किया गया है। ओपीडी, आईपीडी, प्रसव सेवाओं, सोनोग्राफी, एक्स-रे और लैब जांच में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। आधुनिक मशीनों, बेहतर प्रबंधन और चिकित्सकीय सेवाओं के विस्तार से मरीजों का भरोसा बढ़ा है।
छत्तीसगढ़
गांजा तस्करी का भंडाफोड़: 5.265 किलो मादक पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार, ओडिशा से MP ले जा रहा था खेप
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के नगरनार थाना क्षेत्र में पुलिस ने एनएच-63 के पास एक युवक को 5.265 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया।
छत्तीसगढ़
गांजा तस्करी : छत्तीसगढ़ और ओडिशा में NH-53 बना तस्करी का हॉट कॉरिडोर, महासमुंद के सिंघोडा में बड़ा जखीरा पकड़ाया
महासमुंद जिले के सिंघोडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 312 किलो से अधिक गांजा जब्त कर दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उस बड़े नेटवर्क की ओर इशारा करती है, जिसमें ओडिशा से देश के महानगरों तक मादक पदार्थों की आपूर्ति की जा रही है।
खेल
10 साल की उम्र में आयुष ने मलखंभ में रचा इतिहास, बड़े-बड़े खिलाड़ियों के बीच बनाई पहचान
मध्यप्रदेश के झाबुआ के 10 साल के आयुष ने सरगुजा में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल्स गेम्स में मलखंभ में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। स्कूल की टीचर अंजली मैम के मार्गदर्शन में उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद खेल में अपनी योग और जिम्नास्टिक प्रतिभा दिखाई। परिवार के समर्थन और मेहनत के दम पर आयुष ने अपने सपनों की ओर कदम बढ़ाया है और वह भविष्य में पुलिस बनना चाहते हैं।
महासमुंद
तरबूज के नीचे छिपा गांजा: पायलेटिंग कार के साथ तस्करी, 6 आरोपी गिरफ्तार
सरायपाली क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। तस्कर तरबूज से लदे पिकअप वाहन में नीचे गांजा छिपाकर और आगे एक पायलेटिंग कार लगाकर उड़ीसा के संबलपुर से उत्तरप्रदेश के चित्रकूट तक तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर 2 क्विंटल 25 किलो गांजा, दो वाहन और मोबाइल जब्त किए। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये आंकी गई है। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
महासमुंद
तरबूज के नीचे छिपा था 2.25 क्विंटल गांजा, पुलिस ने 6 तस्करों को दबोचा
सरायपाली क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया। तस्कर तरबूज से लदे पिकअप वाहन में नीचे गांजा छिपाकर और आगे एक पायलटिंग कार चलाकर तस्करी कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने सूचना के आधार पर घेराबंदी कर दोनों वाहनों को पकड़ लिया।