"सुरक्षा बलों" के लिए 148 परिणाम मिले
बीजापुर
ठिकानों पर छिपेमारी : बीजापुर में माओवादियों के 6 गुप्त डंप ध्वस्त, IED बनाने का जखीरा बरामद
बीजापुर के पीड़िया-हिरमगुंडा जंगल में सुरक्षा बलों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान माओवादियों के छह गुप्त डंप नष्ट किए। कार्रवाई में आईईडी विस्फोटक, डिटोनेटर, कॉर्डेक्स वायर, गन पाउडर और रेडियो सेट समेत बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद हुई।
राष्ट्रीय
सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके हिरासत में , सौरव दास का बड़ा दावा
सीजेपी के संसद चलो मार्च के दौरान संस्थापक अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया। प्रवक्ता सौरव दास ने सांसदों से सड़कों पर उतरने की अपील की।
राष्ट्रीय
संसद भवन के पास प्रदर्शन : पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, सपा सांसद हिरासत में
संसद भवन के पास प्रदर्शनकारियों के पहुंचने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। डिंपल यादव समेत कई सपा सांसद हिरासत में लिए गए।
बस्तर संभाग
बड़ा अवसर : बस्तर फाइटर्स में 5,800 पदों पर भर्ती को मंजूरी, स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार
बस्तर संभाग के युवाओं को रोजगार और सुरक्षा व्यवस्था से जोड़ने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने बस्तर फाइटर्स के 5,800 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। इस फैसले का उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
राष्ट्रीय
पुरी रथयात्रा में बड़ा हादसा: भगदड़ जैसे हालात में एक श्रद्धालु की मौत, 100 से ज्यादा घायल
ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान भारी भीड़ के कारण भगदड़ जैसे हालात बन गए। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि करीब 100 लोग घायल हुए हैं। पुलिस, ODRAF और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विदेश
PoK में बढ़ी हिंसा: नागरिकों पर पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई, 6 मरे
गुलाम कश्मीर यानी PoK में हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। मंगलवार को रावलकोट में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की ओर से आम नागरिकों पर की गई कार्रवाई ने इलाके में तनाव बढ़ा दिया है।
रायपुर
वन विभाग हुआ हाईटेक : उदंती-सीतानदी में AI की नजर, अब हाईटेक तरीके से होगी जंगल की सुरक्षा
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में वन सुरक्षा को मजबूत करने के लिए AI आधारित स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू किया गया है। AI कैमरे वन्यजीवों की पहचान के साथ शिकार, तस्करी और अवैध गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
राष्ट्रीय
अलर्ट : पीएम मोदी के पंजाब आने से पहले मोहाली में हड़कंप, 6 स्कूलों को बम की धमकी
पंजाब के मोहाली में आज सुबह सनसनी फैल गई। जिले के 6 स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी प्रभावित स्कूलों को खाली कराकर बंद कर दिया गया है।
बीजापुर
बड़ी सफलता : नक्सली हमले की तैयारी नाकाम, सुरक्षाबलों का ऑपरेशन सफल, नक्सलियों को बड़ा झटका
बीजापुर के एंड्री गांव के जंगलों में सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त टीम ने नक्सलियों के 8 छिपे डंप बरामद कर आईईडी सामग्री, विस्फोटक, डेटोनेटर समेत 69 प्रकार का सामान जब्त किया है।
राष्ट्रीय
संघर्ष ने बढ़ाई चिंता : मैतेई-कुकी के बाद अब नई जंग, मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव
मणिपुर में पिछले साल मई 2023 से जारी जातीय हिंसा के बीच अब एक नया और खतरनाक मोर्चा खुल गया है। राज्य में चल रही हिंसा अब मैतेई और कुकी समुदाय से हटकर नगा और कुकी समुदायों के बीच पहुंच गई है। इस नए टकराव का सबसे बड़ा केंद्र उखरुल इलाका बन गया है।
अन्य
बारुईपुर बच्ची हत्याकांड पर बंगाल में सियासत तेज, ममता ने लगाए गंभीर आरोप
दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में 11 वर्षीय बच्ची के साथ हुई घटना ने बंगाल की राजनीति को पूरी तरह गरमा दिया है। सोमवार को राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के बाहर भारी पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती देखी गई। इसे लेकर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।
विदेश
फिदायीन हमला : BLA ने ली जिम्मेदारी, 30 से अधिक जवानों के मारे जाने का दावा
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के ग्वादर जिले में स्थित कोस्ट गार्ड कैंप पर आत्मघाती हमला हुआ है। प्रतिबंधित संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया है कि 30 से अधिक पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी मारे गए और कई घायल हुए हैं। संगठन के अनुसार, विस्फोटकों से भरे ट्रक को कैंप से टकराने के बाद उसके लड़ाकों ने फायरिंग भी की।