"सुरक्षा बलों" के लिए 148 परिणाम मिले
जगदलपुर (बस्तर)
3 साल बाद झीरम घाटी हमले की सुनवाई अंतिम दौर में, 10 अगस्त को होगी बहस
झीरम घाटी नक्सली हमले के 13 साल पुराने मामले की सुनवाई अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। 10 अगस्त को अदालत में अंतिम बहस होगी। इस मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चल रहा है, जबकि 101 गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। महेंद्र कर्मा, नंदकुमार पटेल और विद्याचरण शुक्ल समेत कई नेताओं व जवानों की मौत वाले इस हमले में अब फैसले का इंतजार है।
सरगुजा संभाग
CRPF जवान से विधायक तक का सफर, रामकुमार टोप्पो का फायरिंग वीडियो वायरल
छत्तीसगढ़ के सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो का फायरिंग रेंज में पिस्टल से निशानेबाजी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रायपुर के माना स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल की रेंज में शूट किए गए इस वीडियो में वे लगातार फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। विधायक टोप्पो पहले CRPF में सेवा दे चुके हैं और आज भी सैन्य अनुशासन, फिटनेस व प्रशिक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा मानते हैं।
बस्तर संभाग
सुकमा में जवानों को बड़ी सफलता, जंगल से नक्सलियों का हथियार डंप बरामद
नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। बोदराजपदर के जंगलों में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने नक्सली डंप बरामद किया है। मौके से .315 बोर बोल्ट एक्शन रायफल, 7.62 एमएम के 49 जिंदा कारतूस और अन्य सामान जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
रायपुर
आतंकी हमला : आतंकियों ने फिर बहाया निर्दोष का खून, कुलगाम में छत्तीसगढ़ के मजदूर की हत्या
कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने गैर-स्थानीय मजदूरों पर हमला कर दिया। इस हमले में छत्तीसगढ़ के एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिया।
बीजापुर
बीजापुर में बड़ी कामयाबी : 49 लाख के इनामी 8 माओवादियों ने किया सरेंडर
बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान के तहत 49 लाख रुपये के इनामी 8 माओवादी कैडरों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 5 महिला नक्सली और DVCM-ACM स्तर के कैडर शामिल हैं, जो बस्तर से झारखंड भेजे गए थे।
मनोरंजन
इंस्टाग्राम रील्स के चक्कर में फंसीं इंफ्लुएंसर श्रद्धा सिंह, RAF जवानों की वर्दी पर टिप्पणी को लेकर मचा बवाल
इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर श्रद्धा सिंह की RAF जवानों को लेकर बनाई गई रील सोशल मीडिया पर विवाद का कारण बन गई। आलोचना के बाद उन्होंने वीडियो हटाकर सफाई दी।
विदेश
PoK में हालात बेकाबू : सेना की गोलीबारी में 30 की मौत, सड़कों पर उतरी जनता ने भारत से मांगी मदद
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में बुनियादी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन हिंसक हो गया है। जॉइंट अवामी ऐक्शन कमेटी (JAAC) ने दावा किया है कि सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 30 प्रदर्शनकारियों की मौत हुई है। इलाके में तनाव के बीच इंटरनेट सेवाएं बंद हैं और भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
जगदलपुर (बस्तर)
बस्तर की लोकसंस्कृति की गूंज दिल्ली तक, राष्ट्रपति से मुलाकात करेगा जनजातीय दल
बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और विकास की नई तस्वीर देश के सामने रखने के उद्देश्य से 164 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना हुआ। दल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर बस्तर की लोकसंस्कृति, सामाजिक व्यवस्था और बदलते स्वरूप की जानकारी देगा।
राज्य सरकार
जनजातीय संस्कृति की आवाज बनेगा बस्तर, 164 सदस्यीय दल राष्ट्रपति से करेगा संवाद
बस्तर की जनजातीय संस्कृति और बदलते स्वरूप को देश के सामने रखने के लिए 164 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना हुआ है। दल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर बस्तर की परंपराओं, विकास और शांति की नई कहानी साझा करेगा।
विदेश
अफगानिस्तान-पाकिस्तान संघर्ष में 500 के करीब नागरिकों की मौत, UN रिपोर्ट में सामने आईं ये बड़ी बातें
UNAMA की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा संघर्ष में अक्टूबर से जून तक अफगानिस्तान में 499 नागरिकों की मौत और 1,216 लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट में हवाई हमलों, बचाव कार्य में लगे लोगों पर हमले और महिलाओं पर लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर चिंता जताई गई है।
नारायणपुर
बैठक : सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा पर मंथन, CG-महाराष्ट्र पुलिस अधिकारियों ने बनाई संयुक्त योजना
नारायणपुर में छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक आयोजित हुई। बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था, नक्सल गतिविधियों पर नियंत्रण और संयुक्त अभियानों को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान और दोनों राज्यों के सुरक्षा बलों के बीच बेहतर तालमेल बढ़ाने पर जोर दिया।
विदेश
मुज़फ़्फ़राबाद की ओर फिर बढ़ेंगे कदम : PoK में 26-27 जुलाई को महाजाम, इस्लामाबाद के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरी जनता
PoK में जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) ने 26-27 जुलाई को बंद और मुज़फ़्फ़राबाद लॉन्ग मार्च का ऐलान किया है। संगठन का कहना है कि आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा, जबकि पिछले प्रदर्शनों में हुई झड़पों को देखते हुए पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।