ताज़ा खबरें
10810 समाचार
छत्तीसगढ़
नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर-2 प्रोजेक्ट की शुरुआत : सीएम साय सुकमा पहुंचे, 308 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
सुकमा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 308 करोड़ रुपए के 228 विकास कार्यों की सौगात दी, जिसमें 159 का शिलान्यास और 69 का लोकार्पण शामिल है। नक्सल प्रभावित बस्तर में अब तेजी से शांति और विकास लौट रहा है—3 हजार से अधिक नक्सली सरेंडर कर चुके हैं, गांवों में स्कूल और स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच रही हैं। “मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान” के तहत 1100 टीमें घर-घर जांच करेंगी, वहीं महिलाओं, आदिवासियों और दिव्यांगों को योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया है।
छत्तीसगढ़
बड़ी कार्रवाई: 54 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार
जगदलपुर के बोधघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 54 किलो गांजा के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
छत्तीसगढ़
प्रशासन की सख्ती: बिना अनुमति नहीं होंगे रक्तदान शिविर, रेड क्रॉस बैठक में अहम फैसले
महासमुंद में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी की बैठक में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने निर्देश दिया कि बिना प्रशासनिक अनुमति निजी संस्थाएं रक्तदान शिविर नहीं लगाएंगी।
छत्तीसगढ़
प्रतिभाओं को मंच : सुखरीडबरी में आयोजित “प्रयास” मॉक टेस्ट का निरीक्षण
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सुखरीडबरी (बागबाहरा) में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु “प्रयास” मॉक टेस्ट आयोजित किया गया, जिसका निरीक्षण वरिष्ठ अधिकारियों ने किया।
अन्य
बिहार में आज बदलेगा ‘नीतीश मॉडल’ का सियासी स्वरूप
बिहार की राजनीति एक ऐसे संक्रमणकाल से गुजर रही है, जहां बदलाव नेतृत्व तक सीमित नहीं, पूरे राजनीतिक ढांचे और कार्यशैली को प्रभावित करने वाला है। पिछले दो दशकों में जिस संतुलनकारी राजनीति ने राज्य की सियासत को दिशा दी, आज वही मॉडल एक निर्णायक मोड़ पर दिखाई दे रहा है। बदलते समीकरण, नए शक्ति केंद्र और स्पष्ट होते वैचारिक विभाजन इस बात के संकेत हैं कि बिहार अब एक नए राजनीतिक दौर की ओर बढ़ रहा है, जहां निर्णय अधिक सीधे और मुकाबले अधिक स्पष्ट होंगे।
महासमुंद
मेरा गांव : प्रकृति, परंपरा और परिवर्तन के बीच संतुलन साधता जीवंत गांव कौंदकेरा
कौंदकेरा एक ऐसा गांव है, जहां प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिक भावना का सुंदर समन्वय देखने को मिलता है। यह गांव जहां अपनी परंपराओं से शक्ति प्राप्त करता है, वहीं आधुनिक चुनौतियों से जूझ भी रहा है। आवश्यकता है संतुलित विकास और सामाजिक जागरूकता की, ताकि यह गांव अपनी पहचान को बनाए रखते हुए भविष्य की ओर मजबूती से कदम बढ़ा सके।
छत्तीसगढ़
13 साल पुरानी नियुक्ति रद्द : हाईकोर्ट सख्त, पक्षपात के आरोप सही पाए, दोबारा चयन के निर्देश
भाटापारा नगर पालिका में 2013 की राजस्व उप निरीक्षक नियुक्ति को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 13 साल बाद रद्द कर दिया। कोर्ट ने चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी और पक्षपात मानते हुए नए सिरे से पारदर्शी भर्ती के निर्देश दिए।
छत्तीसगढ़
हर घर जल से बदली छिबर्रा की तस्वीर, हर घर तक पहुँचा स्वच्छ पानी
महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड के ग्राम छिबर्रा में हर घर जल योजना के तहत 278 घरों में नल कनेक्शन देकर सभी परिवारों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाया गया।
छत्तीसगढ़
शिवनाथ नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, SDRF ने बोट से निकाला; पहचान में जुटी पुलिस
र्ग के शिवनाथ नदी में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। SDRF टीम ने बोट की मदद से शव बाहर निकाला। वहीं, नंदिनी नगर क्षेत्र में भी एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। दोनों मामलों में पुलिस जांच जारी है।
छत्तीसगढ़
बालोद में ‘टोटका’ से दहशत : NGO दफ्तर के बाहर पुतले का सिर, नींबू-मिर्च मिलने से हड़कंप
बालोद के मधुबन कॉलोनी में NGO कार्यालय के बाहर पुतले का सिर और नींबू-मिर्च मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने इसे शरारती तत्व की हरकत बताते हुए जांच शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़
महाप्रभु वल्लभाचार्य जयंती पर महाविद्यालय में श्रद्धापूर्वक पूजन एवं अलुमनी समिति का आयोजन
शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय में 13 अप्रैल को महाप्रभु वल्लभाचार्य जयंती के अवसर पर अलुमनी समिति द्वारा पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
देश
एक मंडप, दो दूल्हे… अमरोहा की शादी बनी ‘फिल्मी क्लाइमैक्स’
अमरोहा में एक ही दुल्हन के लिए मुरादाबाद और संभल से दो दूल्हे बारात लेकर पहुंच गए। पहले तय रिश्ता टूटने के बाद भी तारीख नहीं बदली गई, जिससे यह स्थिति बनी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराया और दुल्हन की मर्जी से फैसला हुआ। दुल्हन ने संभल के दूल्हे को चुना, जिसके बाद शादी संपन्न हुई, जबकि दूसरी बारात खाली लौट गई।