"महासमुंद" के लिए 1066 परिणाम मिले
महासमुंद
648 गैस सिलेंडर जब्त, होटल-ढाबों में घरेलू LPG के दुरुपयोग पर भी सख्ती
महासमुंद जिले में खाद्य विभाग की संयुक्त जांच टीम ने गैस एजेंसियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की। बसना क्षेत्र की एक इंडेन गैस एजेंसी में स्टॉक रिकॉर्ड में गड़बड़ी और नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर 648 गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
महासमुंद
बसना में प्रेमी जोड़े ने एक साथ लगाई फांसी, भँवरपुर इलाके में झूलती लाशें देख फैली सनसनी
महासमुंद के भंवरपुर थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े ने तालाब किनारे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों 2-3 दिन पहले घर से फरार थे और प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग व पारिवारिक विरोध को वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
महासमुंद
नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 1.59 करोड़ के ड्रग्स किए नष्ट
रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत करीब 1.59 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ नष्ट किए। यह कार्रवाई सिलतरा बायो मेडिकल वेस्ट प्लांट में जिला ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में की गई। जब्त मादक पदार्थ 2017 से 2025 तक के 35 मामलों से संबंधित थे, जिसमें ब्राउन शुगर, हेरोइन, कैप्सूल, टैबलेट, सिरप और इंजेक्शन शामिल हैं। कार्रवाई में जिले के कई थाना क्षेत्रों से मादक पदार्थ शामिल थे। पुलिस ने कहा कि नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और आम जनता से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
महासमुंद
गिधली गाँव में हर घर जल योजना से आई खुशहाली, अब 250 घरों तक सीधे स्वच्छ पानी
ग्राम गिधली (बसना विकासखंड, महासमुंद) में हर घर जल योजना ने ग्रामीणों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। पहले गांव के लोग हैंडपंप और पावरपंप पर निर्भर थे, जिससे खासकर गर्मियों में पानी की किल्लत और महिलाओं के लिए कठिनाइयाँ होती थीं। योजना के तहत 100.52 लाख रुपये की लागत से पानी की टंकी बनाई गई और 4644 मीटर पाइपलाइन बिछाकर 250 घरों में नल कनेक्शन दिए गए। अब सभी घरों तक स्वच्छ पेयजल पहुंच रहा है। ग्राम पंचायत के सरपंच शोभित मांझी के नेतृत्व और ग्रामीणों के सहयोग से गांव को 17 अप्रैल 2025 को हर घर जल ग्राम के रूप में प्रमाणित किया गया। लाभार्थियों ने बताया कि अब घर में नल से पानी मिलने से समय और मेहनत दोनों बचती हैं।
महासमुंद
महिला एवं बाल विकास विभाग: महतारी वंदन हितग्राहियों का ई-केवाईसी जिले के सभी CSC में 1 अप्रैल से 30 जून तक
महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार जिले के महतारी वंदन योजना के 3,26,814 हितग्राहियों का ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। यह कार्य 01 अप्रैल से 30 जून 2026 तक जिले के सभी CSC केंद्रों में निशुल्क किया जाएगा।
महासमुंद
व्हॉट्सएप सूचना बनी हथियार, अवैध गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़
महासमुंद पुलिस की “संवाद” व्हॉट्सएप हेल्पलाइन पर मिली गुप्त सूचना के आधार पर बागबाहरा में अवैध गैस रिफिलिंग और सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने आरोपी राजकुमार पटेल को रंगे हाथों गिरफ्तार कर गैस सिलेंडर, रिफिलिंग उपकरण और दो वाहन समेत करीब ₹8.09 लाख की संपत्ति जब्त की। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इसे खतरनाक और गंभीर अपराध बताते हुए ऐसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
महासमुंद
खल्लारी माता मंदिर रोपवे हादसा: 2 की मौत, कई घायल, मेंटेनेंस पर उठे सवाल
महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में नवरात्रि के दौरान रोपवे का केबल टूटने से बड़ा हादसा हो गया। ट्रॉली झटके से नीचे आई, जिससे कई श्रद्धालु घायल हो गए। इस घटना में अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई घायल हैं। रोपवे का हाल ही में मेंटेनेंस हुआ था, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
महासमुंद
बिरकोनी की मां चण्डी हर मनोकामना पूरी करती हैं
मंदिर लाखों लोगों की आस्था का केन्द्र
महासमुंद
खल्लारी रोपवे हादसा: 1 मौत, 17 घायल
01 की महिला की मौत सहित 17 घायल
मछली पालन से समिति को हो रही लाखों की आय
मां दुर्गा मछुआरा सहकारी समिति ने उन्नत तकनीक, गुणवत्तापूर्ण मत्स्य बीज एवं परिपूरक आहार से उत्पादन में की तीन गुणा वृद्धि