ताज़ा खबरें
10873 समाचार
रायपुर पुलिस कमिश्नर ने 22 निरीक्षकों का किया तबादला : शक्ति को मौदहापारा और अजय झा को तेलीबांधा की जिम्मेदारी
रायपुर पुलिस कमिश्नर ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा बदलाव करते हुए 22 निरीक्षकों का तबादला किया है। जारी आदेश के मुताबिक सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
देश
आर्टेमिस-2 मिशन : एस्ट्रोनॉट्स चंद्रमा के डार्क साइड पर इतिहास रचने के लिए तैयार NASA
नासा का आर्टेमिस-2 मिशन एक ऐतिहासिक कदम है, जिसमें चार एस्ट्रोनॉट्स चंद्रमा के दूर वाले हिस्से, यानी डार्क साइड, पर स्थित ओरिएंटेल बेसिन के विशाल गड्ढे को पहली बार अपनी आंखों से देखेंगे। यह गड्ढा 38 अरब साल पहले एक विशाल एस्टरॉयड के टकराने से बना था। आर्टेमिस-2 मिशन, जो 1 अप्रैल को लॉन्च हुआ, पृथ्वी से सबसे दूर इंसान को भेजने का रिकॉर्ड स्थापित करेगा और चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र में प्रवेश करेगा। मिशन के दौरान, एस्ट्रोनॉट्स चंद्रमा की सतह के 30 जगहों की जानकारी और तस्वीरें लेंगे, जो भविष्य के मानव चंद्रमा मिशनों (आर्टेमिस-3) और मंगल ग्रह पर यात्रा की राह तैयार करेंगे।
छत्तीसगढ़
चखना सेंटर बना रणभूमि : बागबाहरा में पैसों के विवाद में हुई चाकूबाजी से युवक गंभीर, हिरासत में आए तीन
बागबाहरा में देसी शराब दुकान के पास संचालित सरकारी चखना सेंटर में पैसे को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। चाकूबाजी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे को मामूली चोट आई। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
गरियाबंद
गजब का प्रस्ताव : छोटू देख नहीं सकता और विभाग कह रहा है वंश में वृद्धि करने जंगल जाओ
छोटू की कहानी दरअसल एक वन्यजीव की नहीं, उस सोच की कहानी बन गई है जहां संरक्षण और संवेदनशीलता के बीच संतुलन बार-बार डगमगाता नजर आता है। यह फैसला अगर उसे सम्मानजनक जीवन देने की कोशिश है, तो उसकी तैयारी कहीं नजर नहीं आती।
रायगढ़
महिला से गैंगरेप: विरोध करने पर पीटा, 4 गिरफ्तार, 1 फरार
पीड़िता की लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ धारा 70(1) और 115 BNS के तहत केस दर्ज किया और इसकी जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी।
पीओएस मशीन से यूरिया की अनियमित बिक्री : 106 प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी
महासमुंद जिले में 16-29 मार्च 2026 के दौरान पीओएस मशीन के माध्यम से यूरिया के अनियमित वितरण के मामलों में 106 प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी। 86 निजी और 20 सहकारी संस्थाओं को 7 दिन में जवाब देने को कहा गया।
खेल
10 साल की उम्र में आयुष ने मलखंभ में रचा इतिहास, बड़े-बड़े खिलाड़ियों के बीच बनाई पहचान
मध्यप्रदेश के झाबुआ के 10 साल के आयुष ने सरगुजा में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल्स गेम्स में मलखंभ में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। स्कूल की टीचर अंजली मैम के मार्गदर्शन में उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद खेल में अपनी योग और जिम्नास्टिक प्रतिभा दिखाई। परिवार के समर्थन और मेहनत के दम पर आयुष ने अपने सपनों की ओर कदम बढ़ाया है और वह भविष्य में पुलिस बनना चाहते हैं।
राज्यपाल ने दिया श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट को एम्बुलेंस, हरी झंडी दिखाकर रवाना किया वाहन
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रायपुर के श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट को 6.8 लाख रुपए की लागत की एम्बुलेंस प्रदान की, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा और ट्रस्ट पदाधिकारी मौजूद रहे।
एवरेस्ट फतह की राह पर छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री ने दी ढेरों शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ की युवा पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास 9 अप्रैल को माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने काठमांडू के लिए रवाना होंगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उन्हें रायपुर में मुलाकात कर प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाएं दीं और उनके साहसिक प्रयास की सराहना की।
अंबिकापुर (सरगुजा)
अंबिकापुर : सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत के बाद हाईवे पर हंगामा, लोग टायर जलाकर प्रदर्शन
अंबिकापुर के भिट्ठी कला गांव में बीती रात स्कॉर्पियो वाहन ने तीन महिलाओं को कुचल दिया, जिससे राम बाई, श्यामपति सहित तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने आज दोपहर नेशनल हाईवे 130 को टायर और पत्थर डालकर जाम कर दिया। लोगों ने मृतक परिजनों के लिए 10-10 लाख रुपये मुआवजा और हाईवे में ब्रेकर्स लगाने की मांग की। प्रशासन ने 25,000 रुपये की प्राथमिक सहायता दी, लेकिन ग्रामीण संतुष्ट नहीं हैं। जाम की वजह से ट्रक, बस और अन्य वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।
रायपुर
रायपुर गोलबाजार में दिनदहाड़े चोरी : महिला के गले से 3 तोला सोने की चेन पार, 4 लाख का नुकसान
रायपुर गोलबाजार में खरीदारी कर रही महिला के गले से दिनदहाड़े अज्ञात चोर ने 3 तोला वजनी सोने की चेन पार कर दी। चेन की कीमत लगभग 4 लाख रुपए बताई गई है। गोलबाजार पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दुर्ग
दुर्ग में 21 वर्षीय युवक ने BSNL टावर से कूदकर की आत्महत्या, सुबह टावर के नीचे मिला शव
दुर्ग के नंदिनी नगर में 21 वर्षीय युवक आकाश चंद्रिकापुरे ने BSNL टावर से कूदकर आत्महत्या कर ली। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है, पुलिस कारणों की जांच कर रही है।