"अस्पताल में भर्ती" के लिए 256 परिणाम मिले
बिलासपुर
हरेली पर मुर्गे को लेकर भाइयों में विवाद, बड़े भाई ने चाकू से किया हमला
हरेली त्योहार पर मुर्गे के आकार को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश कर रही है।
रायगढ़
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज ने की आत्महत्या, बाथरूम के बाहर फंदे से लटका मिला शव
रायगढ़ के लखीराम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज करा रहे 55 वर्षीय मरीज नारद लहरे का शव गायनिक वार्ड के बाथरूम के बाहर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
जगदलपुर (बस्तर)
रात में हॉस्टल में घुसा जहरीला सांप, 3 मासूम छात्राओं की मौत, 3 की हालत गंभीर
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के जप्तलाई गांव स्थित शासकीय कन्या छात्रावास में जहरीले सांप के काटने से तीन आदिवासी छात्राओं की मौत हो गई। तीन अन्य छात्राओं की हालत गंभीर है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से नागपुर भेजा गया है।
रायपुर
78 साल की उम्र में जटिल ऑपरेशन सफल, सिम्स के डॉक्टरों ने निकाला 1 किलो का कैंसर
सिम्स के डॉक्टरों ने 78 वर्षीय महिला के अंडाशय से करीब 1 किलो का कैंसरयुक्त ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला। आयुष्मान भारत योजना के तहत महिला का पूरा इलाज और जटिल ऑपरेशन मुफ्त किया गया।
रायपुर
रायपुर में तेज रफ्तार का कहर, बच्ची समेत तीन वाहनों को मारी टक्कर
रायपुर के कंकालीपारा मेन रोड पर तेज रफ्तार कार ने स्कूल से घर लौट रही 7 वर्षीय बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके सिर और पैर में चोट आई है। टक्कर के बाद कार ने एक वैगनआर और ई-रिक्शा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
कांकेर में भालू का आतंक: हमले में भाई-बहन की मौत, 3 ग्रामीण घायल
कांकेर जिले के नरहरपुर वन परिक्षेत्र के लारगांव मरकाटोला गांव में भालू के हमले से भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद भालू गांव के आसपास ही मौजूद है, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग की टीम भालू की निगरानी कर रही है और उसे सुरक्षित जंगल की ओर भेजने का प्रयास जारी है।
बिलासपुर
खराब ट्रेलर से टकराए दो वाहन, कटर मशीन से काटकर निकाले गए चालक
बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर खराब होकर खड़े ट्रेलर से पीछे आ रहे दो अन्य ट्रेलर एक के बाद एक टकरा गए। हादसे में दोनों ट्रेलरों के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिसमें चालक फंस गए थे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कटर मशीन से केबिन काटकर दोनों चालकों को बाहर निकाला गया।
बालोद
दो बाइक आपस में भिड़ीं, ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, तीन घायल
बालोद जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-930 पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर के बाद बड़ा हादसा हो गया। टक्कर के बाद सड़क पर गिरे दो युवकों को पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया, जिससे गेमन लाल देशमुख और अरुण साहू की मौके पर मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य युवक घायल हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिलासपुर
बारिश के कारण कोटा क्षेत्र में 10 दिन में 25 लोग मलेरिया की चपेट में स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी
कोटा क्षेत्र में मलेरिया के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 10 दिनों में 25 मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चार गांवों में लगाए गए जांच शिविर में 356 लोगों की जांच के दौरान केंदा गांव के तीन नए मरीज मिले, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी, जांच और बचाव अभियान तेज कर दिया है।
प्रसव के दौरान मां-बच्चे की मौत मामले में कार्रवाई, गौतम अस्पताल पर FIR
भानुप्रतापपुर स्थित गौतम अस्पताल में जच्चा-बच्चा मौत मामले में करीब ढाई महीने बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पीड़ित पति की शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर अस्पताल प्रबंधक डॉ. अनिल गौतम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 17 मई को प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया था। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बालोद
हड़कंप : खाली पेट रहने से बिगड़ी तबीयत? स्कूल में पांच छात्राएं हुए बेहोश, एक रेफर
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोलझर में पांच छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। स्कूल प्रबंधन ने 108 एंबुलेंस की मदद से छात्राओं को डौंडीलोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां एक छात्रा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल बालोद रेफर किया गया। शिक्षकों ने कमजोरी और खाली पेट आने की आशंका जताई है, जबकि परिजनों ने पहले भी ऐसी घटना होने की बात कही है।
रायपुर
किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल, बेहतर इलाज के लिए किया गया दिल्ली रेफर
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। झांसी-ललितपुर हाईवे पर हुए हादसे के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। हादसे में उनके पैर और कमर में चोट आई है।