"किसान" के लिए 709 परिणाम मिले
राज्य सरकार
सुशासन तिहार का असर : किसान को मिली आधुनिक खेती की सौगात, धान रोपाई मशीन से आसान होगी खेती
सुशासन तिहार-2026 के तहत मरवाही के किसान विनय अभिषेक सिंह को कृषि विभाग ने अनुदान पर आधुनिक धान रोपाई मशीन उपलब्ध कराई है। इससे खेती में समय और लागत दोनों की बचत होगी।
राष्ट्रीय
वैज्ञानिकों का बड़ा कमाल : अफ्रीकन स्वाइन फीवर की पहली स्वदेशी वैक्सीन तैयार, किसानों को मिलेगी 100% मौत बांटने वाली बीमारी से मुक्ति
भारत के वैज्ञानिकों ने सुअरों में फैलने वाली घातक बीमारी अफ्रीकन स्वाइन फीवर (ASF) की पहली स्वदेशी वैक्सीन विकसित कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भोपाल स्थित ICAR-NIHSAD के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार इस टीके से पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान से राहत मिलने की उम्मीद है।
रायपुर संभाग
रथयात्रा पर इंद्रदेव मेहरबान, बारिश से किसानों को बड़ी राहत
रथयात्रा पर्व पर आरंग क्षेत्र में हुई अच्छी बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई है। ग्रामीण मान्यता के अनुसार इस दिन की वर्षा को शुभ माना जाता है। खेतों में नमी बढ़ने से धान सहित खरीफ फसलों की बेहतर पैदावार की उम्मीद जगी है।
राष्ट्रीय
SDM का अनोखा अंदाज : कब्जे से मुक्त कराई जमीन, फिर ट्रैक्टर पर बैठकर किसान को दिलाया हक
मध्यप्रदेश के कल्याणपुरा में आयोजित ‘आपकी तहसील आपके द्वार’ शिविर में SDM महेश मंडलोई ने अनोखी पहल की। उन्होंने दबंगों के कब्जे से किसान की जमीन मुक्त कराई और खुद ट्रैक्टर पर बैठकर खेत में सोयाबीन की बुआई करवाई। उनकी इस जमीनी कार्यशैली की ग्रामीणों ने जमकर सराहना की।
राज्य सरकार
कृषि नवाचार को मिली नई उड़ान : प्रगतिशील किसान भानुप्रताप ने जुगाड़ तकनीक से तैयार की सीड ड्रिल
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के किसान भानुप्रताप उर्फ भानु रंगीला ने जुगाड़ तकनीक से पारंपरिक कृषि उपकरण को सीड ड्रिल में बदलकर कम लागत में वैज्ञानिक खेती का उदाहरण पेश किया है। उनके इस नवाचार से मूंगफली की बुवाई में समय, श्रम और बीज की बचत हो रही है।
राष्ट्रीय
हड़कंप : हरदा में जमीन विवाद से परेशान किसान ने जनसुनवाई में खाया जहर, इलाज के दौरान मौत
हरदा जिले में जमीन विवाद से परेशान 55 वर्षीय किसान भगत विश्वकर्मा ने जनसुनवाई के दौरान कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने जमीन विवाद और दबाव का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है, जबकि प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
छतरपुर गोलीकांड: जमीनी विवाद में किसान को गोली मारने के आरोप से फिर सुर्खियों में शालिग्राम गर्ग
छतरपुर में जमीनी विवाद के दौरान किसान पर गोली चलाने के आरोप के बाद शालिग्राम गर्ग एक बार फिर चर्चा में हैं। शालिग्राम गर्ग बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई हैं। इससे पहले भी उनका नाम पिस्टल लहराने, धमकी और मारपीट जैसे विवादों में सामने आ चुका है। हालांकि, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कई बार उनसे दूरी स्पष्ट कर चुके हैं। मामले में पुलिस जांच जारी है।
महासमुंद
दलहन खेती को बढ़ावा : महासमुंद में किसानों को बांटे गए उड़द के उन्नत बीज, फसल विविधीकरण पर जोर
महासमुंद जिले में फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए आत्मनिर्भर दलहन योजना के तहत किसानों को उन्नत किस्म के उड़द बीज वितरित किए गए। कृषि विभाग ने किसानों को दलहन खेती, बीज उपचार और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देकर धान के साथ अन्य फसलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
राज्य सरकार
बड़ी कामयाबी : मोर गांव-मोर पानी अभियान ने बदली गांवों की तस्वीर, जल संचयन से बढ़ेगी किसानों खुशहाली
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान जल संरक्षण का बड़ा उदाहरण बनकर उभरा है। जनभागीदारी से 2.85 लाख जल संरचनाओं का निर्माण और पुनर्जीवन किया गया, जिससे 19.23 लाख घनमीटर अतिरिक्त जल संचयन क्षमता विकसित हुई। इस पहल से भूजल स्तर सुधार, किसानों को सिंचाई सुविधा और ग्रामीण क्षेत्रों में जल सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।
राज्य सरकार
छोटी डबरी, बड़ा बदलाव : किसान को मिली सिंचाई, मछली पालन और रोजगार का नया सहारा
बस्तर के खोटलापाल गांव में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन के तहत बनी डबरी ने किसान सोनधर की जिंदगी बदल दी है। जल संरक्षण से सिंचाई सुविधा बढ़ी, मछली पालन से अतिरिक्त आय मिली और गांव में भूजल स्तर भी सुधरा।
रायपुर संभाग
बारिश से पहली धान बोवाई प्रभावित, दूसरी जुताई कर फिर खेतों में उतरे किसान
आरंग विधानसभा क्षेत्र में तेज बारिश के कारण धान की पहली बोवाई प्रभावित हो गई। कई गांवों में बीज बहने और फसल खराब होने के बाद किसान अब दूसरी जुताई कर दोबारा धान बोवाई में जुट गए हैं। बढ़ती लागत और अतिरिक्त मेहनत के बावजूद किसानों का हौसला कायम है।
राज्य सरकार
कृषि यंत्रीकरण योजना बनी सहारा : बिलाईगढ़ के किसान को मिला ट्रैक्टर पर 4 लाख अनुदान
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड के किसान तिहारूराम चंद्रा को कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत 4 लाख रुपए का अनुदान मिला। सुशासन शिविर में प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने उन्हें नए ट्रैक्टर की चाबी सौंपी।