"भारी बारिश" के लिए 129 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
लैंडस्लाइड : वायनाड में निर्माण स्थल पर भूस्खलन, मलबे में दबे कई लोग, 1 की मौत
लगातार बारिश के बीच सुरंग परियोजना के निर्माण स्थल पर हादसा। राहत और बचाव अभियान जारी, लापता लोगों की तलाश तेज।
राष्ट्रीय
बाढ़ से तबाही : डोडा में बारिश के बाद अचानक बाढ़, थथरी में जनजीवन अस्त-व्यस्त
जम्मू-कश्मीर के थथरी इलाके में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात। राहत और सफाई अभियान शुरू, नुकसान का आकलन जारी
महासमुंद
बारिश ने तोड़ा संपर्क : सड़क धंसने से आवागमन ठप, स्कूली बच्चों और मरीजों की बढ़ी परेशानी
महासमुंद जिले में लगातार दो दिनों की भारी बारिश से एनएच-53 से बावनकेरा होकर छिलपावन-झलप जाने वाला मुख्य मार्ग धंस गया, जिससे रामाडबरी सहित करीब एक दर्जन गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया। सड़क बंद होने से स्कूली बच्चों, मजदूरों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत और सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।
राष्ट्रीय
बारिश बनी आफत : मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच इमारत गिरी, 6 लोगों की गई जान
मुंबई में जारी मूसलाधार बारिश ने रविवार को बड़ी तबाही मचा दी है। मानखुर्द इलाके में एक 3 मंजिला चॉल अचानक ढह गई, जिससे 6 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 4 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। हादसे के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
दुर्ग
पहली ही बारिश में डूबा भिलाई : जलभराव ने खोली निगम की तैयारियों की पोल, लोग हुए परेशान
भिलाई में 181 मिमी की भारी बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। नालियां जाम होने से सड़कों और घरों में पानी घुस गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। पहली ही बारिश में नगर निगम की मानसून तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं, जबकि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक और बारिश की संभावना जताई है।
रायपुर
लगातार दो दिनों की झमाझम बारिश : कहीं किसानों के चेहरे खिले, तो कहीं आम जनजीवन बेपटरी
रायपुर, महासमुंद और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बारिश से किसानों को खेती के लिए बड़ी राहत मिली है। वहीं शहरों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और बिजली कटौती जैसी समस्याओं ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने अगले 3 से 4 दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
गरियाबंद
बारिश बनी आफत : गरियाबंद में 40 साल पुराना कुसुमबोड़ा पुल टूटा,ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें
मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में झमाझम बारिश छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के लगभग सभी संभागों के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं, जबकि कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित होने लगा है।
राष्ट्रीय
बारिश बनी आफत : मुंबई में पेड़ गिरने से 63 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पुणे में दीवार गिरी
महाराष्ट्र में मानसून की भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते मुंबई और पुणे में कई जगह हादसों की खबरें सामने आई हैं। मुंबई के कुर्ला इलाके में रविवार को एक पेड़ गिरने से 63 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई। वहीं पुणे में एक दीवार ढहने से दो मजदूर घायल हो गए हैं।
रायपुर
मानसून : सावन की दस्तक के साथ बदला मौसम, पूरे प्रदेश में बारिश का दौर शुरू
छत्तीसगढ़ में सक्रिय मानसून के चलते मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक प्रदेशभर में बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। रायपुर, महासमुंद, बस्तर, बिलासपुर समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
राष्ट्रीय
बारिश की तबाही : जनजीवन बेहाल, कई राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन का खतरा
मॉनसून अब देश के लगभग सभी राज्यों में अपनी दस्तक दे चुका है। राजस्थान और गुजरात के कुछ ही हिस्से ऐसे बचे हैं जहां पानी नहीं बरसा है। हालांकि मॉनसून के पूरी तरह पहुंचने से पहले ही गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। सड़कों पर कई फीट पानी जमा होने से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।
राष्ट्रीय
मानसून का रौद्र रूप : किन्नौर में बाढ़ से थमी ज़िंदगी, तीन दिन में 16 करोड़ स्वाहा, अब तक 14 की मौत
हिमाचल प्रदेश में मानसून की शुरुआत के साथ ही भारी तबाही देखने को मिल रही है। किन्नौर में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से NH-5 घंटों बंद रहा, जबकि रिब्बा-कंडे मार्ग भी मलबे के कारण ठप हो गया। पिछले तीन दिनों में राज्य को करीब 16 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और 14 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 49 सड़कें और 3 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित हैं।
महासमुंद
अल्टीमेटम : पिथौरा में अवैध शराब के विरोध में सड़कों पर उतरे सैकड़ों ग्रामीण, प्रशासन को दी चेतावनी
पिथौरा क्षेत्र में अवैध शराब के बढ़ते कारोबार के विरोध में 21 गांवों के सैकड़ों ग्रामीण, सरपंच और पंच भारी बारिश के बीच सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी, एसडीएम, तहसीलदार और आबकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अवैध शराब की बिक्री और निर्माण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।