ताज़ा खबरें
10241 समाचार
यात्रा
Pachmarhi Tourist Places: सतपुड़ा की रानी के 5 खूबसूरत ठिकाने, जो आपकी छुट्टियों को बना देंगे बेहद खास
Pachmarhi Tourist Places: मध्य प्रदेश का पचमढ़ी प्राकृतिक खूबसूरती और शांत वातावरण के लिए मशहूर है। यहां धूपगढ़, बी फॉल, जटाशंकर गुफा, पांडव गुफाएं और अप्सरा विहार पर्यटकों के प्रमुख आकर्षण हैं।
राज्य सरकार
Vishnu Deo Sai: रोजगार, डिजिटल सेवा और कौशल विकास की नई पहल, CM साय ने बढ़ाया कदम
Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ में रोजगार, डिजिटल सेवाओं और कौशल विकास से जुड़ी तीन महत्वपूर्ण पहलों को आगे बढ़ाया गया। नवा रायपुर में चयनित युवा उप अभियंताओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। चिप्स और कॉमन सर्विस सेंटर के बीच एमओयू के जरिए 907 सरकारी सेवाओं की पहुंच बढ़ाने की तैयारी है। वहीं नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के लिए 10 एकड़ भूमि आवंटित की गई है, जहां करीब 250 करोड़ रुपये की लागत से युवाओं को आधुनिक कौशल प्रशिक्षण देने की योजना है।
रायपुर
Raipur Fraud Case: साधु के भेष में आए ठग, तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर ले उड़े 150 ग्राम सोना
Raipur Fraud Case: गंज थाना क्षेत्र में साधु के वेश में पहुंचे तीन आरोपियों ने बीमारी ठीक करने और परिवार को अनहोनी से बचाने का झांसा देकर एक महिला से 150 ग्राम से अधिक सोने के जेवर और नकदी ठग ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
सरगुजा संभाग
Surguja News: करंट की चपेट में आया जंगली हाथी, मौत से वन विभाग में हड़कंप
Surguja News: दयपुर वन परिक्षेत्र के अलकापुरी जंगल में करंट की चपेट में आने से एक जंगली हाथी की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि फसलों और जंगली जानवरों से बचाव के लिए लगाए गए तार में अवैध रूप से बिजली का करंट प्रवाहित किया गया था। मौके पर करीब 27 हाथियों का झुंड मौजूद होने की जानकारी है। वन विभाग ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
क्रिकेट
ICC World Cup 2027: शेड्यूल की घोषणा के साथ बजा बिगुल, नए फॉर्मेट में दिखेगा क्रिकेट का असली रोमांच
ICC World Cup 2027: ICC पुरुष वनडे विश्व कप 2027 का आधिकारिक शेड्यूल 1 अक्टूबर को केप टाउन में जारी किया जाएगा। टूर्नामेंट 2 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 तक दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। 14 टीमों के इस विश्व कप में 57 मुकाबले होंगे। इसी के साथ दुनियाभर के क्रिकेट फैंस के लिए टिकट बैलेट प्रक्रिया भी शुरू होगी।
कांग्रेस
Punjab Congress: चुनाव से पहले राजा वडिंग का इस्तीफा, नए कप्तान की रेस में ये दिग्गज सबसे आगे
Punjab Congress: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए विजय इंदर सिंगला का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। परगट सिंह और सुखजिंदर सिंह रंधावा भी संभावित दावेदारों में शामिल हैं।
राष्ट्रीय
Mahanadi Water Dispute: समाधान की उम्मीद में आज दिल्ली में जुटेंगे दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता
Mahanadi Water Dispute: 1 अक्टूबर को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में अहम बैठक होगी। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी शामिल होंगे। दोनों राज्यों के मुख्य सचिव और तकनीकी अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहेंगे। चर्चा का केंद्र महानदी के जल बंटवारे और प्रबंधन को लेकर आपसी सहमति बनाने पर रहेगा।
रायपुर
CG Teacher Exam: 6,812 पदों के लिए परीक्षा की तारीखें घोषित, अक्टूबर से शुरू होगा एग्जाम
CG Teacher Exam: 6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा तारीखों का ऐलान किया गया है। सहायक शिक्षक की परीक्षा 11 अक्टूबर, शिक्षक की 25 अक्टूबर और व्याख्याता पद की परीक्षा 29 नवंबर 2026 को प्रस्तावित है।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
Cyber Fraud Case: दंतेवाड़ा पुलिस ने राजस्थान से एक और साइबर ठग को दबोचा, अब तक 19 गिरफ्तार
Cyber Fraud Case: दंतेवाड़ा पुलिस ने 61.06 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी के मामले में राजस्थान से दिनेश नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर ठगी की रकम को बैंक खातों के जरिए ट्रांसफर कर क्रिप्टोकरेंसी में बदलने का आरोप है। मामले में अब तक 19 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
विदेश
Flydubai Flight FZ1073: कॉकपिट में को-पायलट ने कैप्टन पर किया हमला, भारतीय मूल के पायलट ने 180 यात्रियों की बचाई जान
Flydubai Flight FZ1073: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में कॉकपिट के अंदर दोनों पायलटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार घायल हुए, जिसके बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट की ओर मोड़कर सुरक्षित उतारा गया। मामले में को-पायलट को हिरासत में लिया गया है और घटना की जांच जारी है। फ्लाइट में सवार सभी यात्री और क्रू सुरक्षित बताए गए हैं।
महासमुंद
All India State Pensioners Federation: पेंशनर्स ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
All India State Pensioners Federation: राज्य पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर बागबाहरा में पेंशनर्स एसोसिएशन ने एसडीएम प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपकर पेंशन संबंधी मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की।
ओलंपिक
Bastar Olympics Registration: आज से शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, 30 तक करे सकते है आवेदन
Bastar Olympics Registration: बस्तर ओलंपिक 2026 के तीसरे संस्करण के लिए 1 अक्टूबर से पंजीयन शुरू हो गया है। इच्छुक खिलाड़ी 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। प्रतियोगिता 1 नवंबर से 11 दिसंबर तक तीन चरणों में होगी, जिसमें 11 खेल विधाओं में जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।