Sunday, 04 Oct 2026 भारत
"जांच शुरू" के लिए 1201 परिणाम मिले
रायपुर में महिला आरक्षक की संदिग्ध मौत, सरकारी क्वार्टर में फांसी पर लटका मिला शव
छत्तीसगढ़
रायपुर में महिला आरक्षक की संदिग्ध मौत, सरकारी क्वार्टर में फांसी पर लटका मिला शव
राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र स्थित पुलिस कॉलोनी में शनिवार देर रात महिला कॉन्स्टेबल पूजा कुशवाहा का शव उनके सरकारी क्वार्टर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस ने हर एंगल से जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पुलिस कॉलोनी में सनसनी फैल गई है।
कीर्तिमान ब्यूरो 12 Apr 2026
ऑपरेशन तलाश : नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, ओडिशा से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़
ऑपरेशन तलाश : नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, ओडिशा से गिरफ्तार
रायगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
कीर्तिमान डेस्क 12 Apr 2026
पारिवारिक विवाद : बच्चे को लेकर भिड़े दो पक्ष, धारदार हथियारों से हमला; पिता की मौत, तीन घायल
छत्तीसगढ़
पारिवारिक विवाद : बच्चे को लेकर भिड़े दो पक्ष, धारदार हथियारों से हमला; पिता की मौत, तीन घायल
सरायपाली के वार्ड क्रमांक-8 शास्त्रीनगर में शनिवार दोपहर बच्चे की कस्टडी को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच धारदार हथियारों से हुए हमले में अनवर खान (53) की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके पुत्र अजहर खान, पुत्री शहनाज समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला पहले से न्यायालय में विचाराधीन बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी राकेश साहू और ताजुद्दीन सहित अन्य को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
कीर्तिमान ब्यूरो 11 Apr 2026
लभराखुर्द हत्याकांड : पिता ने की शराबी बेटे की हत्या,  साक्ष्य छिपाने दूसरे बेटे के साथ मिलकर लाश को कुएं में फेंका
छत्तीसगढ़
लभराखुर्द हत्याकांड : पिता ने की शराबी बेटे की हत्या,  साक्ष्य छिपाने दूसरे बेटे के साथ मिलकर लाश को कुएं में फेंका
महासमुंद के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लभराखुर्द गांव में कुएं से मिले शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि शराब की लत और घर में लगातार हो रहे विवाद के चलते पिता महेश ध्रुव और उसके नाबालिग बेटे ने मिलकर सत्यानारायण ध्रुव की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद दोनों ने शव को बोरी में भरकर मोटरसाइकिल से एनीकट के पास स्थित कुएं में फेंक दिया, ताकि साक्ष्य छिपाए जा सकें। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि नाबालिग को बाल न्यायालय में पेश किया गया है।
कीर्तिमान ब्यूरो 11 Apr 2026
बालोद में मजिस्ट्रेट को धमकी, 3 करोड़ फिरौती मांग
छत्तीसगढ़
बालोद में मजिस्ट्रेट को धमकी, 3 करोड़ फिरौती मांग
बालोद जिले के गुंडरदेही में पदस्थ प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार देवांगन को एक धमकी भरा पत्र मिला है, जिसमें उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए 2-3 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। पत्र नक्सल संगठन के नाम से भेजा गया है। घटना के बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 308 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मजिस्ट्रेट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
कीर्तिमान ब्यूरो 10 Apr 2026
खाद-बीज दुकानों पर छापा: 16 में से 5 में गड़बड़ी, कारण बताओ नोटिस जारी
छत्तीसगढ़
खाद-बीज दुकानों पर छापा: 16 में से 5 में गड़बड़ी, कारण बताओ नोटिस जारी
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में खरीफ सीजन से पहले कृषि विभाग ने खाद-बीज दुकानों की जांच शुरू की। 16 दुकानों के निरीक्षण में 5 में अनियमितताएं (स्टॉक गड़बड़ी और मूल्य सूची न होना) पाई गईं, जिन पर नोटिस जारी किया गया।
कीर्तिमान डेस्क 09 Apr 2026
मीटर लगाने के नाम पर ठगी: रायपुर में कारोबारी से 7 लाख की ऑनलाइन लूट
मीटर लगाने के नाम पर ठगी: रायपुर में कारोबारी से 7 लाख की ऑनलाइन लूट
रायपुर के देवेंद्र नगर क्षेत्र में एक कारोबारी से बिजली मीटर लगाने के नाम पर साइबर ठगी की गई। ठग ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताकर कॉल किया और ₹13 के भुगतान के बहाने एक फर्जी लिंक भेजा। लिंक क्लिक करते ही पीड़ित का मोबाइल हैक हो गया और उसके बैंक खातों से कुल ₹7,02,472 आठ ट्रांजैक्शन में निकाल लिए गए। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है और लोगों को अनजान लिंक से सावधान रहने की सलाह दी है।
कीर्तिमान डेस्क 08 Apr 2026
भिलाई स्टील प्लांट में फिर बड़ा हादसा : PBS-2 यूनिट में ब्लास्ट के बाद भीषण आग, 5 मजदूर घायल
भिलाई स्टील प्लांट में फिर बड़ा हादसा : PBS-2 यूनिट में ब्लास्ट के बाद भीषण आग, 5 मजदूर घायल
भिलाई स्टील प्लांट के PBS-2 यूनिट में टर्बाइन ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। हादसे में 1 कर्मचारी समेत 5 लोग घायल हुए, जिनका सेक्टर-9 अस्पताल में इलाज जारी है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
कीर्तिमान ब्यूरो 07 Apr 2026
गुरु अर्जुननगर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 12 आरोपी गिरफ्तार
देश
गुरु अर्जुननगर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 12 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली के गुरु अर्जुननगर में एंटी-नारकोटिक्स सेल ने फर्जी कॉल सेंटर “आरडी सर्विसेज” का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 2 मालिक और 10 टेली-कॉलर्स शामिल थे। आरोपी फर्जी रोडसाइड असिस्टेंस पॉलिसी बेचकर ग्राहकों को धोखा दे रहे थे। पॉलिसी के लिए ग्राहक से 3–4 हजार रुपए वसूले जाते थे, लेकिन कोई सेवा प्रदान नहीं की जाती थी। मौके से कंप्यूटर सिस्टम, फर्जी कार्ड, ग्राहक डेटा और मोबाइल फोन बरामद हुए। सभी आरोपियों को पुलिस ने रणजीतनगर स्टेशन सौंपकर जांच शुरू कर दी।
कीर्तिमान डेस्क 07 Apr 2026
कृषि विभाग द्वारा अधिक यूरिया खपत की शिकायतों की जांच
महासमुंद
कृषि विभाग द्वारा अधिक यूरिया खपत की शिकायतों की जांच
कृषि विभाग ने भारत सरकार के उर्वरक मंत्रालय और कृषि उत्पादन आयुक्त के निर्देश पर 06 अप्रैल को अधिक यूरिया खपत की शिकायतों की जांच शुरू की। इस दौरान ग्राम हथखोज, जिला गरियाबंद में कृषक श्री बालमुकुंद निषाद के यहां भौतिक सत्यापन किया गया। जांच में पाया गया कि कृषक ने अपनी 3.5 एकड़ कृषि भूमि के लिए सभी खरीदे गए उर्वरकों का उपयोग कर लिया है और आगामी खरीफ सीजन के लिए कोई यूरिया शेष नहीं है। उप संचालक कृषि श्री एफ आर कश्यप ने कृषकों से अपील की कि वे उर्वरकों का संतुलित उपयोग करें ताकि अनियमितता से बचा जा सके।
कीर्तिमान डेस्क 07 Apr 2026
अत्महत्या के लिए उकसाने का मामला: फरार आरोपी सोनिया गोस्वामी गिरफ्तार, कांग्रेस नेता पहले ही जेल में
दुर्ग संभाग
अत्महत्या के लिए उकसाने का मामला: फरार आरोपी सोनिया गोस्वामी गिरफ्तार, कांग्रेस नेता पहले ही जेल में
दुर्ग जिला के सुपेला थाना क्षेत्र में आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी सोनिया गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। इस केस में राजू पाल को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
कीर्तिमान डेस्क 07 Apr 2026
चखना सेंटर बना रणभूमि : बागबाहरा में  पैसों के विवाद में हुई चाकूबाजी से युवक गंभीर,  हिरासत में आए तीन
छत्तीसगढ़
चखना सेंटर बना रणभूमि : बागबाहरा में  पैसों के विवाद में हुई चाकूबाजी से युवक गंभीर,  हिरासत में आए तीन
बागबाहरा में देसी शराब दुकान के पास संचालित सरकारी चखना सेंटर में पैसे को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। चाकूबाजी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे को मामूली चोट आई। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
कीर्तिमान ब्यूरो 06 Apr 2026
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें