"महासमुंद" के लिए 1315 परिणाम मिले
जनगणना : मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य में तेजी, प्रशासन की सतत निगरानी
जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत जिले में 1 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण एवं भवन गणना का कार्य जारी है। प्रशासन द्वारा कलेक्टर के मार्गदर्शन में लगातार निगरानी और निरीक्षण किया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर प्रगणकों को निर्देश और तकनीकी सहायता दी जा रही है। जिले में निर्धारित 1992 हाउस लिस्टिंग ब्लॉकों में से अधिकांश में कार्य शुरू हो चुका है और कुछ ब्लॉकों में कार्य पूर्ण भी हो गया है। प्रशासन इस कार्य को समयबद्ध, सटीक और सुचारू रूप से पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
छत्तीसगढ़
शिशुपाल पर्वत बना डेथ पॉइंट : प्रशासन मौन, सुरक्षा के नाम पर सिर्फ वसूली
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र में स्थित शिशुपाल पर्वत का घोड़ाधार जलप्रपात प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, लेकिन अब यह जगह सुरक्षा की कमी के कारण चिंता का विषय बन गई है। यहाँ पिछले कुछ वर्षों में फिसलन और सुरक्षा इंतजामों के अभाव में कई दुर्घटनाएँ हुई हैं, जिनमें कुछ लोगों की मौत भी बताई जाती है। हाल ही में एक घटना में एक प्रेमी जोड़े की मौत की बात सामने आई है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।
महासमुंद
धान घोटाले का पर्दाफाश : 2 करोड़ की ठगी में व्यापारी गिरोह पर केस, जनदर्शन बना किसानों की आवाज
महासमुंद जिले में धान खरीदी के नाम पर करीब 2 करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। जनदर्शन में शिकायत के बाद प्रशासन की त्वरित कार्रवाई में व्यापारियों पर केस दर्ज हुआ। सरकारी नियमों की अनदेखी और अवैध खरीदी के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है।
छत्तीसगढ़
दिव्यांगजनों हेतु निःशुल्क सहायक उपकरण मूल्यांकन एवं चिन्हांकन शिविर का सफल आयोजन
बागबाहरा जनपद पंचायत सभागार में 29 अप्रैल 2026 को एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सीएसआर) और एलिम्को, जबलपुर के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु मूल्यांकन एवं चिन्हांकन शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना था।
छत्तीसगढ़
बड़ा खुलासा : 77 लाख की सरकारी गैस डकारने वाला ठाकुर पेट्रोकेमिकल्स का काला खेल उजागर, 1 गिरफ्तार, संचालक फरार
महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में जब्त किए गए 6 एलपीजी कैप्सूल ट्रकों से लगभग 87 टन गैस चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। ये ट्रक सुरक्षा के लिए ठाकुर पेट्रोकेमिकल्स को सुपुर्द किए गए थे, लेकिन आरोप है कि कंपनी के संचालकों ने इन्हें खाली कर अवैध रूप से गैस बेच दी। जांच में सामने आया कि कागजों में 47 टन गैस खरीद दिखाकर 107 टन बिक्री दर्ज की गई, जिससे लगभग 60 टन गैस का गबन उजागर हुआ। मामले में आपराधिक साजिश, कालाबाजारी और रिकॉर्ड छिपाने के आरोप लगे हैं।
कृषि विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न, रबी 2025-26 एवं खरीफ 2026 की तैयारियों पर मंथन
महासमुंद कृषि विभाग में संयुक्त संचालक कृषि श्री गयाराम की अध्यक्षता में रबी 2025-26 और खरीफ 2026 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बीज व उर्वरक की गुणवत्ता जांच, फार्मर आईडी (एग्रीस्टैक) के लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे और किसानों को डिजिटल उर्वरक सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। साथ ही हरी खाद, मूंग, ढेंचा, सनई, नील हरित काई और नैनो उर्वरकों जैसे वैकल्पिक एवं जैविक साधनों को बढ़ावा देने की रणनीति पर चर्चा हुई। जिले में नील हरित काई उत्पादन को बढ़ाने के लिए नए टैंकों में कार्य शुरू करने और प्रगतिशील किसानों के प्रयासों की जानकारी साझा की गई।
समाधान शिविर : 1166 आवेदनों पर कार्रवाई, 548 का मौके पर निराकरण
प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत महासमुंद विकासखंड के ग्राम बम्हनी में समाधान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 16 ग्राम पंचायतों से प्राप्त कुल 1166 आवेदनों पर कार्रवाई की गई। शिविर में 548 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया, जबकि शेष मामलों को समय-सीमा में निपटाने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। विधायक ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान और विकास कार्यों के विस्तार पर जोर दिया।
देश
मिक्स्ड मोड में मौसम : कहीं गर्मी, कहीं बादल और कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट
देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। कहीं बादलों ने राहत दी है तो कहीं लू का प्रकोप अब भी जारी है। वहीं छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज सबसे अलग नजर आ रहा है, जहां गर्मी, उमस और हल्की बारिश एक साथ लोगों को प्रभावित कर रही है।
श्रमिक दिवस पर कार्यक्रम, श्रमिकों के सम्मान और अधिकारों पर दिया गया जोर
महासमुंद के श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अपर कलेक्टर सहित श्रम विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रमिक शामिल हुए। कार्यक्रम में श्रमिक दिवस के ऐतिहासिक महत्व, भारत में इसके आरंभ और श्रम कानूनों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने श्रमिकों के अधिकार, सामाजिक सुरक्षा और सरकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला।
श्रमिक दिवस : आपातकालीन मॉकड्रिल का सफल आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था का किया गया सशक्त प्रदर्शन
श्रमिक दिवस के अवसर पर महासमुंद स्थित पिक्काडिली एग्रो इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के निर्देश पर मॉकड्रिल आयोजित की गई। इसमें आग जैसी आपात स्थिति से निपटने का अभ्यास किया गया, जिसमें फायर टीम, बचाव दल, मेडिकल टीम और कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी की। पीपीई उपकरणों के उपयोग सहित सुरक्षा उपायों का प्रदर्शन किया गया। विभाग ने नियमित मॉकड्रिल और सुरक्षा व्यवस्थाओं की सतत जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
छत्तीसगढ़
सुप्रीम कोर्ट के टीईटी निर्णय के खिलाफ शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन, अनिवार्यता शिथिल करने की मांग
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता को सेवारत शिक्षकों के लिए शिथिल करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्णय से 20–25 वर्षों से कार्यरत शिक्षकों पर अनावश्यक परीक्षा की बाध्यता लगाई गई है, जबकि उनकी नियुक्ति के समय टीईटी लागू नहीं था। संगठन ने इसे अव्यवहारिक और अन्यायपूर्ण बताते हुए राज्य सरकार से सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने की अपील की है।
सेहत
औचक निरीक्षण : जिला अस्पताल कीअव्यवस्थाओं पर कांग्रेस ने उठाएं गंभीर सवाल
शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला और पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर कई गंभीर अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। निरीक्षण में पेयजल व्यवस्था, वेस्टर्न टॉयलेट, दवाओं की कमी, सोनोग्राफी सेवा बंद होना और सीटी स्कैन मशीन न होने जैसी समस्याएं सामने आईं। इसके अलावा एम्बुलेंस के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाया गया और अस्पताल प्रबंधन पर संसाधनों के गलत उपयोग का सवाल उठाया गया। कांग्रेस नेताओं ने तत्काल सुधार की मांग करते हुए चेतावनी दी कि जल्द सुधार न होने पर आंदोलन किया जाएगा।