"छावनी थाना" के लिए 12 परिणाम मिले
दुर्ग संभाग
Accident News: पावर हाउस ओवरब्रिज से गिरने पर युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Accident News: भिलाई के पावर हाउस ओवरब्रिज से गिरने पर 21 वर्षीय पूनम अहिरवार की मौत हो गई। पुलिस हादसे और आत्महत्या समेत सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
दुर्ग
Durg News: सवारी विवाद के बाद ऑटो चालक ने अपने ही ईवी में लगाई आग, वीडियो वायरल
Durg News: भिलाई के पावर हाउस इलाके में सवारी बैठाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक ऑटो चालक ने अपने ही ईवी ऑटो पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दुर्ग
Cyber Fraud: कमीशन के बदले बैंक खाते देने वाले 8 आरोपी पुलिस के शिकंजे में
Cyber Fraud: दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए बैंक खाते, ATM, पासबुक और SIM उपलब्ध कराने वाले 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 2 से 15 हजार रुपए के कमीशन के लालच में खाते दिए थे।
दुर्ग
LPG Cylinder Theft Case: गैस सिलेंडर चोरी मामले में कार्रवाई, 3.50 लाख के सामान के साथ 8 आरोपी गिरफ्तार
LPG Cylinder Theft Case: छावनी थाना क्षेत्र में वाहन समेत 36 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रमोद देवांगन सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी में इस्तेमाल वाहन और 25 गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों द्वारा सिलेंडरों को छिपाने और करीब 2 हजार रुपए प्रति सिलेंडर बेचने की बात सामने आई है। मामले में आगे की जांच जारी है।
दुर्ग
Durg News: घर के अंदर चल रहा था जुए का खेल, 12 लोग गिरफ्तार, 3.16 लाख कैश जब्त
Durg News: छावनी थाना क्षेत्र में पुलिस और एसीसीयू की टीम ने घर के अंदर चल रहे जुए के खेल पर छापा मारकर 12 लोगों को पकड़ा। मौके से 3.16 लाख रुपए नकद, 52 पत्ती ताश और 12 मोबाइल फोन समेत करीब 5.16 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया।
दुर्ग
एक्शन : गांजा और नशीली दवाओं के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त
भिलाई में दुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में दो अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 2 किलो 514 ग्राम गांजा, 500 अल्प्राजोलम टैबलेट और बिक्री से मिली नकदी जब्त की। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
दुर्ग
AI का दुरुपयोग : इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख मांगने वाला गिरफ्तार
दुर्ग में AI तकनीक का गलत इस्तेमाल कर एक महिला को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला की एडिटेड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग की और पति की हत्या व तलाक के लिए भी दबाव बनाया। शिकायत के बाद छावनी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मोबाइल व डिजिटल साक्ष्य जब्त कर उसे जेल भेज दिया।
दुर्ग संभाग
हादसा टला : चलती स्कूल वैन से सड़क पर गिरा मासूम, CCTV में कैद हुई घटना
भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में स्कूल वैन से एक मासूम बच्चे के गिरने का मामला सामने आया है। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। वैन में सहायक नहीं होने के कारण चालक को बच्चे के गिरने की जानकारी तक नहीं लगी, जिससे स्कूल परिवहन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
दुर्ग
भरोसे का कत्ल : 7 और 9 साल की मासूम बहनों को खेलने के बहाने बुलाया और किया दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में
घटना का पता तब चला जब 7 वर्षीय छोटी बच्ची के पेट में तेज दर्द हुआ और उसने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद पूछने पर 9 साल की बड़ी बहन ने भी खुलासा किया कि आरोपी ने 4-6 महीने पहले उसके साथ भी यही हरकत की थी और डराकर चुप करा दिया था।
दुर्ग
बड़ा एक्शन : साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश, 23 लोगों पर कार्रवाई
दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले बैंक खाते उपलब्ध कराने के आरोप में 23 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। 15 आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जबकि 8 को नोटिस देकर छोड़ा गया। पुलिस ने मोबाइल, एटीएम कार्ड और बैंकिंग दस्तावेज जब्त कर पूरे साइबर नेटवर्क की जांच तेज कर दी है।
दुर्ग संभाग
बड़ी कार्रवाई : मकान में चल रहे हाईप्रोफाइल जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 5 गिरफ्तार
खुर्शीपार इलाके में पुलिस और ACCU टीम ने मकान में चल रहे हाईप्रोफाइल जुआ फड़ पर छापा मारकर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में करीब 16.70 लाख रुपए की नगदी, कार, बाइक, मोबाइल और जुआ खेलने का सामान जब्त किया गया। वहीं छावनी थाना क्षेत्र में भी 7 जुआरियों को गिरफ्तार कर नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए गए।
छत्तीसगढ़
सट्टेबाज : क्रेटा में गुरु 777 एप से दांव लगवाता युवक गिरफ्तार
दुर्ग जिले में पुलिस ने अवैध ऑनलाइन सट्टा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सट्टेबाज को गिरफ्तार किया। आरोपी इरफान पाशा अपनी हुंडई क्रेटा कार को ही “कंट्रोल रूम” बनाकर ‘गुरु 777’ ऐप के जरिए सट्टा चला रहा था। पुलिस ने उसे मौके से पकड़कर लैपटॉप, महंगे मोबाइल और अन्य डिजिटल सामान जब्त किए, जिनकी कीमत लाखों में है।