"टायर दुकान" के लिए 7 परिणाम मिले
कोरबा
Crime News: टायर दुकान में भीषण आग, संचालक ने जताई साजिश की आशंका
Crime News: छत्तीसगढ़ के कोरबा में महाराणा प्रताप चौक स्थित अब्दुल्ला टायर दुकान के बाहर रखे टायरों में शनिवार तड़के आग लग गई। घटना में 80 हजार से 1 लाख रुपए तक नुकसान की आशंका है। दुकान संचालक ने असामाजिक तत्वों पर आग लगाने का शक जताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महासमुंद
Shop Fire: टायर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, बगल की दुकानों को भी नुकसान
Shop Fire: शुक्रवार दोपहर बागबाहरा में नाली के कचरे से भड़की आग ने टायर रिपेयरिंग वर्कशॉप को अपनी चपेट में ले लिया। धधकते टायरों से फैली आग में टायर, कंप्रेसर मशीन समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गया, जबकि बगल की लाइट डेकोरेशन और साउंड दुकानों के इलेक्ट्रॉनिक्स सामान को भी नुकसान पहुंचा। नगर पालिका की फायर ब्रिगेड ने शटर तोड़कर आग पर काबू पाया।
धमतरी
धू-धूकर जली टायर दुकान : धमतरी में देर रात भीषण आग से टायर कारोबार तबाह, मशीनें और स्टॉक जलकर राख
धमतरी के पुराना मंडी इलाके में रविवार देर रात एक टायर दुकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी दुकान उसकी चपेट में आ गई। घटना में दुकान के भीतर रखा टायरों का स्टॉक, मशीनें और अन्य सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से दुकान संचालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
शिक्षा
Averted a Disaster: क्लास के दौरान Physics Wallah सेंटर में लगी आग, छात्रों में मचा हड़कंप
Averted a Disaster: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में स्थित फिजिक्स वाला कोचिंग सेंटर में अचानक आग लगने से कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। घटना स्मृति नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित फिजिक्स वाला सेंटर की बताई जा रही है।
कोरबा
Korba plastic factory fire: बुंदेली की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मशीनें और लाखों का सामान जलकर खाक
Korba plastic factory fire: करतला क्षेत्र के ग्राम बुंदेली स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से फैक्ट्री की मशीनें और बड़ी मात्रा में प्लास्टिक सामग्री जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों की जांच जारी है, जबकि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
राष्ट्रीय
Dhar car fire: चलती कार में लगी भीषण आग, पुलिसकर्मी ने समय रहते कूदकर बचाई जान
Dhar car fire:: इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर चलती कार में अचानक आग लग गई। कार चला रहे पुलिसकर्मी ने समय रहते जलने की गंध महसूस कर वाहन रोक दिया और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। दमकल और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।
धमतरी
धमतरी ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा फैसला, रायपुर के तीन युवकों की हत्या के पांच दोषियों को उम्रकैद
धमतरी के भोयना स्थित अन्नपूर्णा ढाबे के सामने रायपुर के तीन युवकों की हत्या के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। 11 अगस्त 2025 को मामूली विवाद के बाद तीनों युवकों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।