"नशीली दवा" के लिए 37 परिणाम मिले
बिलासपुर
Drug Disposa: 61 मामलों में जब्त 3 क्विंटल गांजा, हजारों नशीली दवाएं कराईं नष्ट
Drug Disposa: बिलासपुर पुलिस ने 61 NDPS मामलों में जब्त गांजा, नशीली गोलियां, इंजेक्शन और कफ सिरप समेत मादक पदार्थों को कानूनी प्रक्रिया के तहत नष्ट किया।
रायपुर
Balaji Medical College Raipur: रायपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS छात्र की मौत, कमरे से मिली नशीली दवा और इंजेक्शन
Balaji Medical College Raipur: रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस को कमरे से नशीली दवा और इंजेक्शन मिले हैं। मौत की वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दुर्ग
एक्शन : गांजा और नशीली दवाओं के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त
भिलाई में दुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में दो अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 2 किलो 514 ग्राम गांजा, 500 अल्प्राजोलम टैबलेट और बिक्री से मिली नकदी जब्त की। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
महासमुंद
पुलिस की कार्रवाई : ओडिशा से बिलासपुर आ रही नशीली दवाइयों की खेप जब्त
महासमुंद जिले की सिंघोड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से छत्तीसगढ़ लाई जा रही प्रतिबंधित नशीली सिरप और टेबलेट की खेप पकड़ी है। NH-53 स्थित रेहटीखोल के पास घेराबंदी कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से कोडीन कफ सिरप, स्पास्मो-प्रॉक्सिवॉन प्लस टेबलेट, मोबाइल और स्कूटी सहित कुल ₹52,491 की सामग्री जब्त की गई है।
दुर्ग
एक्शन : दुर्ग पुलिस ने पकड़े नशीली दवा और अवैध शराब बेचने वाले आरोपी
दुर्ग पुलिस ने ‘ऑपरेशन विश्वास’ अभियान के तहत नशे और अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने प्रतिबंधित अल्फाजोलम टेबलेट, अवैध शराब, बाइक और नकदी समेत 97 हजार रुपये से अधिक का सामान जब्त किया है।
राष्ट्रीय
नशीली दवाओं की तस्करी : चेकिंग के दौरान महिला के प्राइवेट पार्ट से मिली ड्रग्स, सात गिरफ्तार
केरल के त्रिशूर में पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी के आरोप में दो महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान पलक्कड़ से आ रही एक कार को रोककर जब तलाशी ली गई, तो उसमें सवार एक महिला के प्राइवेट पार्ट से दो ग्राम सिंथेटिक ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने कार सवार चारों आरोपियों को तुरंत हिरासत में ले लिया।
छत्तीसगढ़
नशे के खिलाफ कार्रवाई : आर्य नगर में छापा, 1.20 लाख की नशीली दवाओं के साथ आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग जिला में मोहन नगर थाना पुलिस ने आर्य नगर इलाके में छापेमारी कर हिस्ट्रीशीटर प्रांजल यादव को गिरफ्तार किया। उसके पास से ‘आरलाम 0.5’ की 300 प्रतिबंधित नशीली गोलियां (करीब 55 ग्राम) और 300 रुपये नकद बरामद हुए, जिनकी कीमत लगभग 1.2 लाख रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई। आरोपी भागने की कोशिश में नाली में गिर गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके खिलाफ NDPS Act की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और अब पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।
महासमुंद
Mahasamund News: छत्तीसगढ़ में नशीली गोलियों के मामले में, 4 आरोपी गिरफ्तार
Mahasamund News: जिले के सरायपाली में पुलिस ने 690 नाइट्राजेपाम गोलियां जब्त कर चार युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,12,200 रूपए है। आरोपियों में शामिल दिनेश सिंह राजपूत इलाज के दौरान अस्पताल से फरार हो गया।
राष्ट्रीय
Punjab News: नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या
Punjab News: मानसा जिले में एंटी ड्रग टास्क फोर्स के प्रमुख और नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, वह बठिंडा क्षेत्र के एक मेडिकल स्टोर पर कथित तौर पर नशीली दवाओं की अवैध बिक्री को लेकर स्टिंग ऑपरेशन कर रहे थे। इसी दौरान विवाद हुआ और उन पर गोली चला दी गई। पुलिस शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश को हत्या की संभावित वजह मान रही है। मामले में आरोपी की तलाश जारी है।
रायपुर
Raipur Drug News: सैलून पर पुलिस की रेड, 1.47 लाख की एमडीएमए के साथ तीन गिरफ्तार
Raipur Drug News: खम्हारडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने सैलून पर छापेमारी कर 14.73 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स जब्त की है। मामले में दो महिलाओं और एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जब्त ड्रग्स की कीमत करीब 1.47 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।
रायपुर
Raipur Central Jail: चार घंटे चला प्रशासन का औचक छापा, बैरकों की तलाशी के बाद सुरक्षा सख्त करने के निर्देश
Raipur Central Jail: रायपुर सेंट्रल जेल में शनिवार को पुलिस और प्रशासन की करीब 50 सदस्यीय टीम ने चार घंटे तक औचक तलाशी अभियान चलाया। बैरक और महिला वार्ड की जांच के बावजूद कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला।
रायगढ़
Ganja Destruction: NDPS मामलों में कार्रवाई, रायगढ़ में जब्त गांजा-दवाइयों का नष्टीकरण
Ganja Destruction: रायगढ़ में NDPS एक्ट के 16 मामलों में जब्त 415.991 किलो गांजा, 3 गांजा पौधे और 637 नशीली दवाइयों का नियमानुसार नष्टीकरण किया गया। इन मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत 2.08 करोड़ रुपए से अधिक बताई गई है।