"बांगो थाना" के लिए 7 परिणाम मिले
कोरबा
Korba News: एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, डेढ़ महीने की बच्ची की मौत, सदमे में बड़ी बहन ने भी दी जान
Korba News: आमाटिकरा गांव में एक ही परिवार की दो बेटियों की कुछ घंटों के भीतर मौत हो गई। डेढ़ महीने की मासूम रानी की बीमारी के चलते अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, छोटी बहन के निधन की खबर सुनने के बाद 10 वर्षीय बड़ी बहन रूपकुंवर ने भी आत्महत्या कर ली।
कोरबा
Crime News: कोरबा के दर्री डेम में मिला ASI के बेटे का शव, मोबाइल और बाइक गायब
Crime News: कोरबा के दर्री डेम में ASI धनंजय सिंह के 21 वर्षीय बेटे अर्जुन सिंह का शव मिला। वह 18 नवंबर से लापता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिलासपुर
Bilaspur News: 44.50 लाख के दावे पर 36,300 रुपए का मुआवजा, ट्रिब्यूनल ने भाई-बहन को नहीं माना आर्थिक रूप से आश्रित
Bilaspur News: मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अविवाहित युवक सुखनाथ के भाई और बहन को 36,300 रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया है। दोनों ने 44.50 लाख रुपए की मांग की थी, लेकिन आर्थिक रूप से मृतक पर निर्भर नहीं होने के कारण आश्रितता का दावा खारिज कर दिया गया। बीमा कंपनी को 8% वार्षिक ब्याज के साथ 30 दिनों में राशि जमा करनी होगी।
कोरबा
रफ्तार का कहर : टैंकर की टक्कर से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत
कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र में नाबालिगों को वाहन चलाने देना एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। बुधवार सुबह पोड़ी बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार टैंकर और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में सगे भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया।
कोरबा
दर्दनाक घटना : कोरबा में घरेलू विवाद ने लिया भयावह रूप, महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी
कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मानिकपुर के गांधी चौक में घरेलू विवाद के बाद एक महिला संगीता मरावी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पति बलिराम मरावी पर सवाल उठ रहे हैं, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़
कोरबा में दर्दनाक हादसा : ड्यूटी जॉइन करने जा रहे SECL के डीटी की मौत, पार्सल वाहन से टकराई कार
कोरबा के NH-130 पर चोटिया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में SECL गेवरा एरिया के पूर्व GM और हाल ही में पदोन्नत निदेशक तकनीकी (DT) अरुण कुमार त्यागी की मौत हो गई। सिंगरौली ड्यूटी जॉइन करने जा रहे उनकी कार पार्सल वाहन से टकरा गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। MLA प्रेमचंद पटेल ने घटना पर शोक व्यक्त किया है।
छत्तीसगढ़
भीषण हादसा: तीन ट्रेलर और कार की टक्कर में चार घायल, गुरसिया–जड़गा मोड़ बना ब्लैक स्पॉट
कोरबा–कटघोरा–अंबिकापुर NH-130 पर गुरसिया–जड़गा मोड़ के पास तीन ट्रेलरों और एक कार की भीषण टक्कर हो गई। हादसा सुबह करीब 6 बजे तेज रफ्तार और गलत ओवरटेकिंग के कारण हुआ, जिसमें एक ट्रेलर पलट गया और कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें 2 की हालत चिंताजनक है। हादसे से हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने इस मोड़ को “ब्लैक स्पॉट” बताते हुए सुरक्षा उपायों की मांग की है।