"भारत स्काउट्स" के लिए 8 परिणाम मिले
रायपुर संभाग
Road Safety Awareness: कृष्णा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने रैली निकाल कर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
Road Safety Awareness: कृष्णा पब्लिक स्कूल, आरंग में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रैली, पोस्टर और मानव श्रृंखला के माध्यम से यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को आवश्यक बताया।
महासमुंद
Mahasamund News: सरस्वती शिशु मंदिर में प्रांतीय गणित मेला का उद्घाटन संपन्न हुआ, पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर गणित सीखेंगे विद्यार्थी
Mahasamund News: सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रांतीय गणित मेले का उद्घाटन हुआ। मेले में विद्यार्थी वैदिक गणित, प्रश्न मंच, गणितीय प्रयोग और मॉडल निर्माण के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में गणितीय कौशल, तार्किक चिंतन और व्यावहारिक शिक्षा के महत्व पर जोर दिया गया।
रायपुर संभाग
आरंग के स्कूलों में चलेगा सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति जागरूकता अभियान
आरंग में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स संघ की वार्षिक बैठक आयोजित हुई, जिसमें स्काउट-गाइड की उपलब्धियों की समीक्षा के साथ सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। प्राथमिक बच्चों को जोड़ने के लिए कब-बुलबुल उत्सव और सभी स्कूलों के पंजीयन पर भी जोर दिया गया।
महासमुंद
वार्षिक बैठक : प्रशिक्षण, स्वच्छता और जागरूकता अभियान पर रहेगा फोकस
बागबाहरा में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ब्लॉक संघ की वार्षिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और सामाजिक गतिविधियों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। संघ ने पौधारोपण, स्वच्छता अभियान, जागरूकता कार्यक्रम और स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन की रूपरेखा तैयार की। इस दौरान दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।
महासमुंद
बागबाहरा में स्काउट-गाइड ब्लॉक संघ की बैठक संपन्न, वार्षिक कार्यक्रमों और नई कार्ययोजना पर बनी सहमति
बागबाहरा में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ब्लॉक संघ की बैठक में वर्ष 2026-27 के वार्षिक कार्यक्रम, यूनिफॉर्म में नए बैज बदलाव और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की रूपरेखा को मंजूरी दी गई। बैठक के अंत में दिवंगत स्काउट-गाइड सदस्यों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
व्यापक चर्चा : स्काउट्स-गाइड्स बैठक में संगठन विस्तार और युवा सशक्तिकरण पर बनी रणनीति
रायपुर में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ की राज्य कार्यकारिणी बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रदेशभर के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में युवा नेतृत्व विकास, संगठन विस्तार, सेवा गतिविधियों को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष चर्चा हुई। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले का प्रतिनिधित्व जिला मुख्य आयुक्त भागवत शरण सिंह ने किया और जिले की गतिविधियों की जानकारी साझा की।
महासमुंद
अभियान : मासिक धर्म जागरूकता पर युवाओं ने तोड़ी रूढ़िवादिता की दीवार
बगबाहरा में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा चलाए जा रहे “तारुण्य वार्ता अभियान” के तहत मासिक धर्म स्वच्छता और उससे जुड़ी रूढ़िवादिता को तोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
महासमुंद
“पीरियड्स पर खुलकर” अभियान : बागबाहरा में नुक्कड़ सभा से जागरूकता का संदेश
बागबाहरा में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स संघ द्वारा “तारुण्य वार्ता हैशटैग पीरियड्स पर खुलकर” अभियान की शुरुआत की गई। रावण भाठा में आयोजित नुक्कड़ सभा के माध्यम से मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन को लेकर जागरूकता फैलाते हुए किशोरियों और महिलाओं को खुलकर संवाद करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने मासिक धर्म से जुड़ी झिझक और भ्रांतियां दूर करने पर जोर दिया।