"मोटरयान अधिनियम" के लिए 8 परिणाम मिले
राज्य सरकार
Mahasamund Bus Inspection: यात्री बसों की जांच में 09 बसों पर कार्रवाई, 19,600 रुपए का शमन शुल्क वसूल
Mahasamund Bus Inspection: महासमुंद में यात्री बसों की जांच के दौरान 9 बसों में खामियां मिलने पर परिवहन विभाग ने कार्रवाई की। नियमों के उल्लंघन पर कुल 19,600 रूपए का शमन शुल्क वसूला गया।
दुर्ग
ड्रंक एंड ड्राइव पर दुर्ग कोर्ट का सख्त फैसला, पहली बार चालक को भेजा जेल
दुर्ग में शराब पीकर सवारियों से भरी बस चलाने वाले चालक पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। गुरुनानक ट्रेवल्स के ड्राइवर जितेंद्र देवांगन को नशे की हालत में पकड़ा गया था। कोर्ट ने मामले में दोषी मानते हुए उसे 3 दिन के साधारण कारावास और 15 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। ड्रंक एंड ड्राइव के मामले में दुर्ग जिले में यह पहला मामला है, जिसमें चालक को जेल भेजा गया है।
रायपुर
सख्त अभियान : सड़क पर अवैध पार्किंग करने वालों की खैर नहीं, रायपुर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रायपुर यातायात पुलिस ने हीरापुर रिंग रोड और सर्विस रोड पर विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से खड़े 20 ट्रक और ट्रेलर वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। ट्रैफिक डीसीपी डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान वाहन चालकों और मालिकों को अंतिम चेतावनी देते हुए भविष्य में निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।
शिक्षा
स्कूल वाहनों पर शिकंजा : केन्द्रीय विद्यालय के बाहर जांच, नियम तोड़ने वाले 5 वाहनों पर कार्रवाई
जिले में सड़क सुरक्षा और परिवहन नियमों के पालन को लेकर परिवहन विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को जिला परिवहन अधिकारी प्रतीक शुक्ला और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने केन्द्रीय विद्यालय महासमुंद पहुंचकर विद्यार्थियों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की सघन जांच की।
जांजगीर-चांपा
पुलिस का बड़ा एक्शन : 96 वाहन चालकों पर कार्रवाई, लाइसेंस निलंबन की तैयारी
जांजगीर-चांपा पुलिस ने निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 96 वाहन चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में नियम तोड़ने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।
रायपुर संभाग
सड़क सुरक्षा अभियान : 2,186 बिना हेलमेट चालकों पर कार्रवाई
महासमुंद जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस, आरटीओ, एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाया। एक सप्ताह के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 2,186 चालकों पर कार्रवाई करते हुए 10.93 लाख रुपये का समन शुल्क जारी किया गया। ओवरस्पीडिंग के 36 मामलों और नो पार्किंग के 25 मामलों में भी जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा 92 स्कूल बसों का निरीक्षण, 62 चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा 13 जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से 2,000 से अधिक लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। पुलिस ने नागरिकों से हेलमेट, सीट बेल्ट और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।
रायपुर
सुरक्षा : छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने 350 बसों पर किया सघन निरीक्षण और सख्त कार्रवाई
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत राज्यभर में सड़क और यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच एवं प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। अब तक लगभग 350 बसों की जांच की जा चुकी है और नियमों के उल्लंघन पर 5.50 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया।
बलौदाबाज़ार
ट्रैफिक सख्ती अभियान : बलौदाबाजार में 227 चालकों पर कार्रवाई, 91 हजार जुर्माना वसूला
बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने 30 मई 2026 की शाम तीन घंटे के विशेष वाहन चेकिंग अभियान में सख्ती दिखाई। जिलेभर में 227 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए 91,400 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। एसपी ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में चला यह अभियान सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया।