"शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी" के लिए 10 परिणाम मिले
शिक्षा
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में परीक्षा परिणाम घोषित, कई कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में स्थानीय और बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम विद्यालय स्टाफ और शाला विकास समिति की उपस्थिति में घोषित किए गए। प्राचार्य डोमन सिंह टंडन ने बताया कि कक्षा 9वीं, 11वीं (कला, विज्ञान, वाणिज्य), 10वीं और 12वीं के परिणाम संतोषजनक रहे। कक्षा 11वीं वाणिज्य में 100% परिणाम रहा, जबकि 12वीं का परिणाम 90.82% और 10वीं का 89.58% रहा। विभिन्न कक्षाओं में टॉप करने वाले विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए।
महासमुंद
Red Cross Training Camp: बिरकोनी चंडी मंदिर परिसर में संपन्न हुआ रेडक्रॉस जूनियर प्रशिक्षण शिविर, देवरी स्कूल के विद्यार्थियों ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां
Red Cross Training Camp: महासमुंद के बिरकोनी स्थित चंडी मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय Camp में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। शिविर में जूनियर्स को प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन और स्वच्छता का प्रशिक्षण दिया गया।
बिलासपुर संभाग
SVEEP Campaign: देवरी स्कूल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, नए वोटरों के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए
SVEEP Campaign: देवरी स्कूल में SVEEP अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक भागीदारी के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
महासमुंद
Cleanliness Drive : महासमुंद में रेडक्रॉस जूनियर्स ने चलाया स्वच्छता अभियान, रक्तदान के प्रति किया जागरूक
Cleanliness Drive: देवरी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रेडक्रॉस जूनियर्स ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान विद्यार्थियों को रेडक्रॉस की गतिविधियों, रक्तदान के महत्व और सामाजिक सेवा में सक्रिय भागीदारी के लिए जागरूक किया गया।
महासमुंद
शासकीय विद्यालय देवरी में मिशन वात्सल्य कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बाल अधिकार और कानून
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में आयोजित मिशन वात्सल्य कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह, स्वास्थ्य, स्वच्छता और करियर से जुड़ी जानकारी दी गई।
रायपुर संभाग
स्वतंत्रता दिवस पर देवरी स्कूल में दिखा उत्साह, छात्रों ने किया नगर भ्रमण
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष राकेश चंद्राकर ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने नगर भ्रमण किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, स्काउट-गाइड, रेडक्रॉस सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे।
महासमुंद
देवरी स्कूल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, छात्रों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को एल्बेंडाजोल की कृमि नाशक गोली खिलाई गई। प्राचार्य डोमन सिंह टंडन ने छात्रों को कृमि संक्रमण से बचाव, स्वच्छता और स्वास्थ्य के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
रायपुर संभाग
जागरूकता कार्यक्रम : अंधविश्वास के खिलाफ देवरी स्कूल की सराहनीय पहल, छात्रों को बताए सर्पदंश से बचाव के तरीके
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में अंधविश्वास और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉक्टर विजय कुमार शर्मा और विश्वास मेश्राम ने छात्रों को सांपों की पहचान, सर्पदंश से बचाव, उपचार और झाड़-फूंक से दूर रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में छात्रों ने सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया और पोस्टर प्रतियोगिता में भी भाग लिया।
महासमुंद
देवरी स्कूल में बाल केबिनेट का गठन, विद्यार्थियों को मिली नई जिम्मेदारियां
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में बाल केबिनेट का गठन किया गया। प्राचार्य डोमन सिंह टंडन के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई और उन्हें शपथ दिलाई गई। बाल केबिनेट के माध्यम से छात्रों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।
महासमुंद
सहकारिता सप्ताह : देवरी स्कूल में ज्ञान और प्रतिभा का संगम, विजेता विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित
महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में सहकारिता सप्ताह के तहत निबंध, चित्रकला और सहकारिता क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिला सहकारी संघ महासमुंद के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम में संगीता पटेल ने प्रथम, गायत्री साहू ने द्वितीय और प्रमिला निषाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।