"हाथियों का आतंक" के लिए 6 परिणाम मिले
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान
Elephant Attack: छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र में इन दिनों हाथियों की लगातार आवाजाही ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। पार्क परिक्षेत्र जनकपुर के थोड़गी गांव में हाथियों के एक दल ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने गांव में घुसकर तीन मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना के बाद तीन परिवारों के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है।
बलरामपुर-रामानुजगंज
हाथियों का आतंक : जंगल से गांव पहुंचे हाथी ने किसान को बनाया शिकार, मौके पर ही तोड़ा दम
बलरामपुर के राजपुर क्षेत्र में जंगली हाथी के हमले में एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हाथी ने किसान को सूंड से उठाकर पटकने के बाद कुचल दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है और वन विभाग से स्थायी समाधान व प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग की जा रही है।
छत्तीसगढ़
हाथियों का आतंक: युवक की मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, चक्का जाम कर मुआवजे व नौकरी की मांग
सूरजपुर जिले के अंबिकापुर–प्रतापपुर मार्ग पर जंगली हाथी के हमले में एक युवा किसान केशव भोय की मौत के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने कल्याणपुर चौक पर शव रखकर सड़क जाम किया और वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी, बच्चों की मुफ्त शिक्षा और मुआवजा राशि 6 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये करने की मांग की।
जशपुर
कैलाश गुफा में उमड़ेगा श्रद्धालुओं की भारी भीड़, 16 हाथियों के दल ने डाला डेरा,वन विभाग अलर्ट
कैलाश गुफा क्षेत्र में सावन सोमवार के मौके पर हजारों श्रद्धालुओं और करीब 10 हजार कांवड़ियों के पहुंचने की तैयारी है। इसी बीच मैनी-बिमड़ा जंगल में 16 हाथियों का दल डेरा डाले हुए है। हाथियों के हमले में एक ग्रामीण के घायल होने के बाद वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है और श्रद्धालुओं व ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
रायगढ़
जंगली हाथी का कहर, आबादी क्षेत्र में घुसकर 60 वर्षीय बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत
रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार जारी है। रविवार देर रात आबादी वाले इलाके में पहुंचे एक हाथी ने करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग ग्रामीण पर हमला कर दिया। हाथी के हमले में ग्रामीण की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
रायगढ़
हाथी बने मौत का कारण : हाथियों के हमले से रायगढ़ में मातम, महिला और ग्रामीण की मौत के बाद वन विभाग अलर्ट
रायगढ़ जिले में हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कापू और छाल वन क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग हमलों में एक महिला और एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना के बाद वन विभाग ने प्रभावित गांवों में निगरानी बढ़ा दी है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है।