"AIIMS" के लिए 12 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
Bhopal AIIMS Student Missing: 19 वर्षीय छात्रा लापता, 4 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस तलाश में जुटी
Bhopal AIIMS Student Missing: AIIMS अस्पताल के बाहर से 19 वर्षीय छात्रा रिषिका मन्ना संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। वह 16 सितंबर की शाम से गायब है और चार दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
तकनीक
AIIMS Bhopal: एम्स भोपाल की नई पहल, अब व्हाट्सऐप पर मिलेंगी 5 बड़ी स्वास्थ्य सेवाएं
AIIMS Bhopal: एम्स भोपाल ने मरीजों की सुविधा के लिए व्हाट्सऐप आधारित डिजिटल सेवा शुरू की है। अब OPD अपॉइंटमेंट, लैब रिपोर्ट, डिस्चार्ज समरी, जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र और अस्पताल की जानकारी घर बैठे मोबाइल पर मिल सकेगी।
रायपुर
मरीजों को राहत : अब बिना पर्ची के होगी लैब जांच, AIIMS रायपुर ने बदली प्रक्रिया
AIIMS रायपुर ने मरीजों की सुविधा के लिए लैब जांच प्रक्रिया को पेपरलेस कर दिया है। अब डॉक्टर की ओर से टेस्ट लिखते ही जानकारी सीधे लैब सिस्टम में पहुंच जाएगी और मरीज बिना पर्ची के फलेबोटोमी जोन में जाकर सैंपल दे सकेंगे। नई व्यवस्था से समय की बचत होगी और जांच प्रक्रिया आसान व सुरक्षित बनेगी।
सेहत
हीटवेव अलर्ट : AIIMS की चेतावनी, लापरवाही पड़ सकती है भारी
18 से 23 मई तक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और आसपास के कई इलाकों में भीषण लू और अत्यधिक गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। AIIMS के डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि तेज गर्मी के कारण हीटस्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है। विशेषज्ञों ने लोगों को ज्यादा पानी, छाछ, नींबू पानी, नारियल पानी और हल्का भोजन लेने की सलाह दी है, जबकि तला-भुना, मसालेदार भोजन और ज्यादा चाय-कॉफी से बचने को कहा है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
Ambikapur News: सिद्धार्थ हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप, मासूम को एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने का मामला
Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित सिद्धार्थ हॉस्पिटल में इलाज के दौरान बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल में भर्ती तीन साल के मासूम को एक्सपायरी इंजेक्शन लगा दिया गया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
Jabalpur Cyber Fraud: फर्जी ईमेल से सेनेटरी व्यापारी को 27 लाख की ठगी
Jabalpur Cyber Fraud: फर्जी ईमेल के जरिए सेनेटरी वेयर्स फर्म का बैंक अकाउंट बदलने का झांसा देकर 27.05 लाख रुपए की ठगी कर ली। गोरखपुर पुलिस ने FIR दर्ज कर बैंक खाते, ईमेल आईडी और आईपी एड्रेस के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
जगदलपुर (बस्तर)
हड़कंप : बस्तर में ATM चोरी की बड़ी कोशिश, मशीन उखाड़ ले गए बदमाश, कैश निकालने में रहे नाकाम
बस्तर जिले में एटीएम चोरी के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार देर रात बदमाशों ने नगर बाजार स्थित एक एटीएम को निशाना बनाया। आरोपी पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे और उन्होंने एटीएम मशीन को उखाड़कर उसमें रखी नकदी चोरी करने की कोशिश की। हालांकि, काफी मशक्कत के बाद भी वे कैश निकालने में सफल नहीं हो पाए। इसके बाद आरोपी कैश बॉक्स को सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गए।
राष्ट्रीय
अनशन तोड़ने से मना : सोनम वांगचुक की तबीयत नाजुक, डॉक्टरों की सलाह के बावजूद इलाज लेने से इनकार
सोनम वांगचुक 20 दिनों के आमरण अनशन के बाद तबीयत बिगड़ने पर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों की सलाह के बावजूद उन्होंने ORS, ड्रिप और अन्य मेडिकल फ्लूइड लेने से इनकार कर दिया है। एम्स और सफदरजंग के विशेषज्ञ उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं।
रायपुर
छत्तीसगढ़ का गौरव शांत : अंतरराष्ट्रीय पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन
पद्म विभूषण और विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई का रविवार तड़के रायपुर एम्स में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार गनियारी गांव में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। संघर्षों से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने वाली तीजन बाई ने पंडवानी को विश्वभर में नई पहचान दिलाई।
शिक्षा
NEET UG 2026 : मेडिकल एडमिशन के लिए जानिए देश के टॉप-5 सरकारी मेडिकल कॉलेज
NEET UG 2026 परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र अब मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की तैयारी कर रहे हैं। NIRF 2025 रैंकिंग के अनुसार AIIMS दिल्ली PGIMER चंडीगढ़, JIPMER पुड्डुचेरी, SGPGIMS लखनऊ और IMS-BHU वाराणसी देश के शीर्ष सरकारी मेडिकल संस्थानों में शामिल हैं। MBBS और BDS में प्रवेश NEET स्कोर तथा काउंसलिंग प्रक्रिया के आधार पर दिया जाता है।
सेहत
बेड का संकट : रायपुर एम्स में गंभीर मरीजों को भी नहीं मिल रही जगह, रेफर के भरोसे इलाज
AIIMS Raipur में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था पर भारी दबाव है। रोज़ हजारों मरीज OPD और इमरजेंसी में पहुंच रहे हैं, जबकि 1000 बेड क्षमता कम पड़ रही है। नतीजतन कई गंभीर मरीजों को भी बेड न मिलने पर अन्य अस्पतालों जैसे Dr. Bhimrao Ambedkar Memorial Hospital में रेफर किया जा रहा है। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है और कई बार समय पर इलाज न मिलने से स्थिति गंभीर हो जाती है। MRI, CT स्कैन जैसी जांचों के लिए लंबी कतारें और रिपोर्ट में देरी भी इलाज को प्रभावित कर रही हैं, जिससे मरीजों को निजी लैब का सहारा लेना पड़ रहा है और खर्च बढ़ रहा है।
बिलासपुर
बिलासपुर कोनी में बर्ड फ्लू का खतरा : केंद्र अलर्ट, 5 अप्रैल को पहुंचेगी विशेषज्ञ टीम
बिलासपुर के कोनी क्षेत्र में बर्ड फ्लू के खतरे को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट पर है। 5 अप्रैल को NCDC और AIIMS की टीम जांच करेगी। 1 किमी क्षेत्र में चिकन-अंडे की बिक्री पर रोक, 17 लोगों के सैंपल लिए गए।