मेरा गांव : प्रकृति, परंपरा और परिवर्तन के बीच संतुलन साधता जीवंत गांव कौंदकेरा
कौंदकेरा एक ऐसा गांव है, जहां प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिक भावना का सुंदर समन्वय देखने को मिलता है। यह गांव जहां अपनी परंपराओं से शक्ति प्राप्त करता है, वहीं आधुनिक चुनौतियों से जूझ भी रहा है। आवश्यकता है संतुलित विकास और सामाजिक जागरूकता की, ताकि यह गांव अपनी पहचान को बनाए रखते हुए भविष्य की ओर मजबूती से कदम बढ़ा सके।
पूरी खबर पढ़ें →13 साल पुरानी नियुक्ति रद्द : हाईकोर्ट सख्त, पक्षपात के आरोप सही पाए, दोबारा चयन के निर्देश
भाटापारा नगर पालिका में 2013 की राजस्व उप निरीक्षक नियुक्ति को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 13 साल बाद रद्द कर दिया। कोर्ट ने चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी और पक्षपात मानते हुए नए सिरे से पारदर्शी भर्ती के निर्देश दिए।
पूरी खबर पढ़ें →हर घर जल से बदली छिबर्रा की तस्वीर, हर घर तक पहुँचा स्वच्छ पानी
महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड के ग्राम छिबर्रा में हर घर जल योजना के तहत 278 घरों में नल कनेक्शन देकर सभी परिवारों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाया गया।
पूरी खबर पढ़ें →शिवनाथ नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, SDRF ने बोट से निकाला; पहचान में जुटी पुलिस
र्ग के शिवनाथ नदी में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। SDRF टीम ने बोट की मदद से शव बाहर निकाला। वहीं, नंदिनी नगर क्षेत्र में भी एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। दोनों मामलों में पुलिस जांच जारी है।
पूरी खबर पढ़ें →बालोद में ‘टोटका’ से दहशत : NGO दफ्तर के बाहर पुतले का सिर, नींबू-मिर्च मिलने से हड़कंप
बालोद के मधुबन कॉलोनी में NGO कार्यालय के बाहर पुतले का सिर और नींबू-मिर्च मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने इसे शरारती तत्व की हरकत बताते हुए जांच शुरू कर दी है।
पूरी खबर पढ़ें →महाप्रभु वल्लभाचार्य जयंती पर महाविद्यालय में श्रद्धापूर्वक पूजन एवं अलुमनी समिति का आयोजन
शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय में 13 अप्रैल को महाप्रभु वल्लभाचार्य जयंती के अवसर पर अलुमनी समिति द्वारा पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पूरी खबर पढ़ें →तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से तीन गायों की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र के आदर्श नगर बावापारा में रविवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे आराम कर रही गायों को टक्कर मार दी, जिसमें तीन गायों की मौके पर मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गईं।
पूरी खबर पढ़ें →गर्मी में बेजुबानों को राहत: Art of Living परिवार बागबाहरा ने शुरू किया कोटना सेवा अभियान
The Art of Living के बागबाहरा परिवार ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए गौवंश और अन्य पशु-पक्षियों के लिए पानी उपलब्ध कराने हेतु “कोटना सेवा अभियान” शुरू किया है। इस सेवा कार्य में 3 से 6 वर्ष के छोटे बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पूरी खबर पढ़ें →स्वतंत्रता संग्राम सेना बुढ़ाय साय को उनकी जयंती पर क्षेत्रवासियों ने किया याद, बताई संघर्ष की कहानी
ग्राम अरंड (पिथौरा) में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बुढ़ानशाह जी की 141वीं जयंती श्रद्धा और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
पूरी खबर पढ़ें →श्रीमद्भागवत कथा: कृष्ण जन्म, गोवर्धन लीला और कंस वध प्रसंगों से भक्त हुए भावविभोर
बिरकोनी स्थित आदर्श ग्राम बरबसपुर में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के चौथे और पांचवे दिन कथाव्यास पंडित रूपनारायण शर्मा जी ने समुद्र मंथन, श्रीकृष्ण जन्म, बाल लीलाएँ, गोवर्धन पर्वत धारण और कंस वध जैसे प्रमुख प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया।
पूरी खबर पढ़ें →प्रयास विद्यालय मॉक टेस्ट का सफल आयोजन, 410 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साहपूर्ण सहभाग
शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुखरीडबरी (बागबाहरा, महासमुंद) में प्रयास विद्यालय की कक्षा 9वीं प्रवेश परीक्षा की तैयारी के तहत मॉक टेस्ट का सफल आयोजन किया गया।
पूरी खबर पढ़ें →National Health Mission: एनएचएम कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक, 17,000 कर्मचारियों के महासम्मेलन की घोषणा
National Health Mission कर्मचारी संघ की छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय बैठक आमापारा में हुई, जिसमें 500 से अधिक कर्मचारी शामिल हुए।
पूरी खबर पढ़ें →नवकिरण अकादमी में 100 अंकों का मेगा टेस्ट, अभ्यर्थियों में दिखा उत्साह
जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा नवकिरण अकादमी में मंडी उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए 4 टेस्ट सीरीज के अंतर्गत अंतिम मेगा टेस्ट आयोजित किया गया।
पूरी खबर पढ़ें →महिलाओं को 33% आरक्षण: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर महासमुंद में अहम प्रेसवार्ता
महासमुंद में 12 अप्रैल 2026 को नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर प्रेसवार्ता आयोजित की गई, जिसमें सांसद रुपकुमारी चौधरी ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने वाले इस कानून को ऐतिहासिक बताया।
पूरी खबर पढ़ें →गिरफ्तारी के दौरान बवाल : पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, थाना प्रभारी समेत कई घायल
महासमुंद के पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम पचरी में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर भीड़ ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और पुलिस वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद पुलिस ने मामले में सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
पूरी खबर पढ़ें →बीईओ के खिलाफ शिक्षकों का बिगुल : 15 अप्रैल को घेराव, नहीं मानी मांगें तो आमरण अनशन
महासमुंद में बीईओ की कार्यप्रणाली से नाराज शिक्षक संगठनों ने ‘सर्व शिक्षक मंच’ बनाकर आंदोलन का ऐलान किया है। 15 अप्रैल को बीईओ कार्यालय का घेराव किया जाएगा। मांगें नहीं मानी गईं तो 27 अप्रैल से आमरण अनशन और आगे मुख्यमंत्री निवास तक पदयात्रा होगी। शिक्षकों ने बीईओ पर जांच में देरी, वित्तीय अनियमितता और समस्याओं की अनदेखी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
पूरी खबर पढ़ें →दीदी के बखरी से बदली तस्वीर : कांकेर की 3,364 महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, 25 हजार तक पहुंच रही मासिक आय
कांकेर जिला में “दीदी के बखरी” पहल के तहत महिलाएं सब्जी बाड़ी, मुर्गी पालन, मछली पालन और वनोपज संग्रहण से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। बिहान योजना के अंतर्गत 3364 महिलाएं इस मॉडल से जुड़ी हैं और हर महीने 20-25 हजार रुपए तक कमा रही हैं। आने वाले समय में 10,780 महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और महिला सशक्तिकरण को मजबूती मिल रही है।
पूरी खबर पढ़ें →दो दिन पहले सजी थी बारात, दूसरे दिन उठी अर्थी : टेंट का सामान छोड़ने जा रहा था, ट्रैक्टर पलटा; दबने से गई जान
रायगढ़ जिले में शादी के एक दिन बाद दूल्हे देवांगन सिदार की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। वह टेंट का सामान लौटाने जा रहा था, तभी तेज रफ्तार में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीन दोस्त घायल हुए, जबकि रायपुर ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
पूरी खबर पढ़ें →आशा भोसले : सुरों की वह नदी, जो आठ दशकों तक संगीत प्रेमियों के दिलों में बहती रही
आठ दशक, एक लंबा समय। लेकिन आशा भोसले के लिए यह केवल समय नहीं था, यह एक निरंतर बहती हुई सुरों की नदी थी। 12 हजार से अधिक गीत, 20 से ज्यादा भाषाएं, अनगिनत रंग और भावनाएं। यह सिर्फ उपलब्धि नहीं, यह संवेदनाओं का महासागर है, जिसमें हर पीढ़ी ने अपने हिस्से की खुशियां, दर्द और प्रेम खोजा। ‘दम मारो दम’ की बेपरवाही, ‘इन आंखों की मस्ती’ की नजाकत, ‘पिया तू अब तो आजा’ की शरारत, हर गीत में उन्होंने सिर्फ शब्द नहीं गाए, उन्होंने जिंदगी को स्वर दिया।
पूरी खबर पढ़ें →गांजा तस्करी: दो आरोपियों को 20-20 साल की सजा, 2-2 लाख का जुर्माना
गरियाबंद जिले में 22 किलो गांजा तस्करी के मामले में अदालत ने दो आरोपियों को दोषी ठहराते हुए 20-20 साल की सश्रम कैद और 2-2 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
पूरी खबर पढ़ें →