बिलासपुर
न्यायधानी: उच्च न्यायालय, रेलवे ज़ोन मुख्यालय और कलचुरी राजधानी रतनपुर
कुल 285 खबरें
- तालादेवरानी-जेठानी मंदिर
हाईकोर्ट का फैसला : मेरिट लिस्ट में नाम आने से नहीं मिलता नियुक्ति का अधिकार
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सूरजपुर ग्राम पंचायत सचिव भर्ती मामले में कहा कि मेरिट सूची में नाम आने मात्र से नियुक्ति का अधिकार नहीं मिलता। भर्ती प्रक्रिया रद्द होने के बाद अभ्यर्थी नियुक्ति का दावा नहीं कर सकता।
शहरवासियों को राहत : बिलासपुर में जल्द शुरू होगी 50 एसी ई-बसों की सुविधा
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर को प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत 50 एसी इलेक्ट्रिक बसों की मंजूरी मिली है। इनमें पहले चरण में 35 और दूसरे चरण में 15 बसें मिलेंगी। कोनी में 8 करोड़ रुपये की लागत से ई-बस डिपो और चार्जिंग स्टेशन तैयार किया जा रहा है। प्रशासन यात्रियों और आम लोगों के सुझावों के आधार पर बसों के रूट तय करेगा। दिसंबर 2026 तक ई-बस सेवा शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
कार्रवाई : सिरगिट्टी में शराब के पैसे को लेकर विवाद, चाकू-तलवार के साथ 8 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट करने वाले 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो धारदार चाकू और एक तलवार बरामद की गई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।
रेलवे कैंटीन में नौकरी का झांसा देकर 1.5 लाख की ठगी, युवक ने की आत्महत्या
बिलासपुर के मस्तूरी क्षेत्र में रेलवे कैंटीन में नौकरी लगाने के नाम पर 1.5 लाख रुपये की ठगी और मानसिक प्रताड़ना से परेशान युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में मामा-मामी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विवाद : एमआईसी सदस्य की अमर्यादित टिप्पणी पर भड़के इंजीनियर, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
बिलासपुर नगर निगम में एमआईसी बैठक के दौरान अभियंताओं पर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में इंजीनियरों ने मोर्चा खोल दिया है। काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए उन्होंने सार्वजनिक माफी और सम्मानजनक कार्य वातावरण की मांग की है।
विवाद : 700 में से सिर्फ 18 दुकानदारों को नोटिस, व्यापारियों ने उठाए सवाल
बिलासपुर के बुधवारी बाजार में रेलवे द्वारा 18 लाइसेंसी दुकानदारों को जारी बेदखली नोटिस को लेकर विवाद गहरा गया है। होटल व्यवसायी संघ का आरोप है कि करीब 700 लाइसेंसधारियों में से केवल 18 व्यापारियों को निशाना बनाना भेदभावपूर्ण है। संघ ने डीआरएम से नोटिस वापस लेने, निष्पक्ष जांच कराने और सभी व्यापारियों के लिए समान नीति लागू करने की मांग की है।
बारिश का कहर : उफनते नाले में बही कार, अरपा नदी में मिला युवक का शव
छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बीच रविवार को दो अलग-अलग घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी। सारंगढ़-बिलाईगढ़ में उफनते नाले को पार करते समय एक कार तेज बहाव में बह गई, जिसमें एक व्यक्ति के लापता होने की आशंका है। वहीं बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में अरपा नदी से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। दोनों मामलों में पुलिस जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
हाई कोर्ट सख्त : फर्जी पोस्ट और मॉर्फ्ड वीडियो पर शिकंजा, सोशल मीडिया कंपनियों को आदेश
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने भाजपा विधायक एवं पद्मश्री अनुज शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए सोशल मीडिया पर बढ़ती ऑनलाइन ट्रोलिंग, मॉर्फ्ड वीडियो और मानहानिकारक पोस्ट पर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और यूट्यूब सहित संबंधित प्लेटफॉर्म्स को आपत्तिजनक कंटेंट तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं।
सख्ती : प्रभार संभालते ही डीएसपी का एक्शन, बदमाशों पर कसा शिकंजा
सिरगिट्टी थाने का प्रभार संभालने के दूसरे ही दिन प्रशिक्षु डीएसपी आकाश चौधरी ने क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। पुलिस ने सूचीबद्ध गुंडे-बदमाशों के ठिकानों पर दबिश दी, फ्लैग मार्च निकाला, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर कार्रवाई की और एक मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
खुलासा : 5 करोड़ की चोरी का राज खुला, तीन नाबालिगों से नकदी और जेवर बरामद
बिलासपुर में बिल्डर के घर करीब 5 करोड़ रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने तीन दिन में खुलासा कर दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से ₹1.06 लाख नकद, सोने-चांदी के जेवर, पुराने नोट और अन्य चोरी का सामान बरामद हुआ, जबकि कथित तौर पर चोरी हुए कीमती पत्थर घर से ही मिल गए।
शराब घोटाला : ओवरटाइम स्कैम में चार आरोपियों को हाईकोर्ट से नियमित जमानत
शराब घोटाला मामले से जुड़े कथित ओवरटाइम स्कैम में हाईकोर्ट ने संजीव जैन, राजीव द्विवेदी समेत चार आरोपियों को नियमित जमानत दे दी है। अदालत ने 10-10 लाख रुपये के निजी मुचलके और दो सक्षम जमानतदारों की शर्त पर रिहाई का आदेश दिया।
विदाई समारोह मातम में बदला : कार्यक्रम में गाना गाने के दौरान प्रोफेसर को हार्ट अटैक आने से मौत
गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित विदाई समारोह के दौरान छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. शैलेंद्र कुमार सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। गाना गाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और बाथरूम में बेहोश मिलने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।