छत्तीसगढ़
2535 खबरें
बस्तर में हाहाकार : जब खेत छोड़ सड़क पर उतरे अन्नदाता, 5 KM रस्सी से ट्रैक्टर खींचकर जताया अनोखा विरोध
खरीफ सीजन की शुरुआत में बस्तर जिले के किसानों को डीजल, खाद और बीज की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। नारायणपाल, आड़ावाल और आसपास के गांवों के सैकड़ों किसानों ने ट्रैक्टरों के साथ बस्तर SDM कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। आंदोलन के दौरान डीजल खत्म होने से बंद पड़े ट्रैक्टर को ग्रामीणों ने करीब 5 किलोमीटर तक खींचकर प्रशासन के सामने अपनी परेशानी जाहिर की।
भिलाई में महाठगी : शेयर मार्केट का गुरु बन लगाया 48 लाख का चूना, अब सलाखों के पीछे
भिलाई के सुपेला क्षेत्र में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लोगों को हर महीने 3 प्रतिशत रिटर्न का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले टोमन दास साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने शुरुआती महीनों में निवेशकों को भुगतान कर भरोसा जीता और बाद में रकम लौटाने के बजाय बाउंस चेक थमा दिए।
थर्ड आई एक्शन : 7 दिनों में 154 गिरफ्तार, गंज और तेलीबांधा में सबसे बड़ी कार्रवाई
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने शहर में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए एक विशेष अभियान चलाते हुए 7 दिनों में 154 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 61 फरार वारंटी और 93 संदिग्ध व असामाजिक तत्व शामिल हैं। गंज और तेलीबांधा थाना क्षेत्रों में सबसे अधिक कार्रवाई हुई। DCP उमेश गुप्ता ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी और तेज किया जाएगा तथा पूरे शहर में इसी तरह के औचक ऑपरेशन चलाए जाएंगे।
विधायक vs प्रशासनिक अधिकारी : छत्तीसगढ़ में थमा तहसीलों का चक्का, अब नार्को टेस्ट पर अड़ी बात!
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में नायब तहसीलदार के साथ कथित मारपीट के मामले ने गंभीर प्रशासनिक और राजनीतिक संकट खड़ा कर दिया है। घटना के बाद क्रॉस FIR दर्ज होने और विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राज्यभर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।
उम्मीदों की उड़ान : आत्मसमर्पित युवाओं का बदलता जीवन बना उदाहरण
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का जिला पुनर्वास केंद्र आत्मसमर्पित 113 युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव का प्रतीक बन गया है। कभी नक्सल गतिविधियों से जुड़े रहे ये युवा अब अनुशासित दिनचर्या, शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण और खेल गतिविधियों के जरिए मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। प्रशासन की पहल से उन्हें दस्तावेज, 5G स्मार्टफोन और तकनीकी सुविधाएं भी मिल रही हैं।
कार्यक्रम में विवाद : मंदिर हसौद मामला तूल पर, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग
मंदिर हसौद में 1 जून को आयोजित सुशासन तिहार शिविर के दौरान कथित विवाद के बाद राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका अध्यक्ष और उनके भाई पर अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।
विवाद : सुशासन तिहार कार्यक्रम पर बवाल, कांग्रेस का प्रशासन पर गंभीर आरोप
मंदिरहसौद में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद को लेकर कांग्रेस ने विरोध जताया है। कांग्रेस कमेटी ने थाने पहुंचकर शिकायती ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पार्टी ने आरोप लगाया कि नगर पालिका अध्यक्ष के साथ राजनीतिक भेदभाव किया गया और कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ।
बड़ा कदम : सीएम हेल्पलाइन 1076 पर अधिकारियों को दी गई तकनीकी ट्रेनिंग
सीएम हेल्पलाइन 1076 को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सचिव श्री राहुल भगत ने समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण शिकायत निवारण पर जोर देते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
खुलासा : प्रदीप सोनी हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कामयाबी, 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी की हत्या और लूट मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस साजिश का मास्टरमाइंड खुशीराम साहू निकला, जिसने कोटमीकला बाजार में रेकी कर वारदात की योजना बनाई थी। पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बिहार-झारखंड के तीन शूटर अभी फरार हैं।
नई मिसाल : अम्बिकापुर के किसान बने जैविक खेती के प्रेरणास्रोत
सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत लब्जी और नावापारा के प्रगतिशील किसान धनेश्वर प्रसाद ने रासायनिक खेती को छोड़कर पूरी तरह जैविक खेती अपनाई है। 6 एकड़ भूमि पर खेती करने वाले धनेश्वर ने कृषि विभाग के मार्गदर्शन में मिट्टी परीक्षण कराया, जिसमें नाइट्रोजन की कमी पाई गई।
कार्रवाई : कृषि विभाग–पुलिस ने पकड़ा संदिग्ध खाद का अवैध गोदाम
आरंग क्षेत्र के ग्राम कलई में कृषि विभाग, आरंग पुलिस और छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना की संयुक्त कार्रवाई में नकली खाद सप्लाई करने वाले एक अवैध नेटवर्क का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश से जुड़े लोग गांवों में किसानों से ऑर्डर लेकर बिना लेबल और बिना रजिस्ट्रेशन वाले रासायनिक उत्पादों की सप्लाई कर रहे थे।
क्रांति : कम लागत में बढ़ रही पैदावार, किसानों को मिल रहा सीधा लाभ
नैनो यूरिया और नैनो डीएपी जैसे आधुनिक तरल उर्वरक खेती में क्रांतिकारी बदलाव ला रहे हैं, जिससे कम लागत में बेहतर उत्पादन संभव हो रहा है। खरीफ 2026 के लिए प्रशासन ने खाद-बीज की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की है। कोरबा के किसान छेदीलाल उरांव ने इनके उपयोग से बेहतर परिणाम मिलने की बात कही और हरित खाद अपनाकर मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने का प्रयास किया।