छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 6019 खबरें
दर्द से जूझता भालू : तीन पैरों के सहारे चल रहा था भालू, वीडियो सामने आने के बाद मचा हड़कंप
बालोद के घोठिया रोड पर एक घायल भालू लंगड़ाते हुए दिखाई दिया। तीन पैरों के सहारे चलते भालू का वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। पैर में चोट की आशंका जताई जा रही है।
शिक्षक पर केस : छात्रा को घर ले जाने का आरोप, परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई
पेंड्रा में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिक्षक अमित शर्मा के खिलाफ छात्रा को बहला-फुसलाकर घर ले जाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर छात्रा के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
पहले प्यार, फिर धोखा : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, निजी वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाया, आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने सोशल मीडिया के जरिए एक युवती से दोस्ती की, फिर शादी का भरोसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, उसने युवती का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।
दतिया उपचुनाव: दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया और फोन से बनाई दूरी, सियासी हलचल तेज
मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव के बीच कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया और अपने निजी मोबाइल नंबर से दूरी बना ली है, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है।
20 सिंधी पंचायतें एक मंच पर : सिंधी समाज की एकता पर होगा मंथन, 26 जुलाई को प्रदेश स्तरीय मुखी संवाद
रायपुर के जोरा स्थित प्रतिष्ठा द बैंक्वेट हॉल में 26 जुलाई को पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत का प्रदेश स्तरीय मुखी संवाद आयोजित होगा। इसमें प्रदेश की करीब 120 सिंधी पंचायतों के प्रतिनिधि नए संविधान, सामाजिक एकता, पारिवारिक मुद्दों और संगठन को मजबूत बनाने जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे।
पलभर में उजड़ी खुशियां : सरगुजा में आकाशीय बिजली से दो बच्चों की मौत, दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम नागम में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। घटना में चार बच्चे इसकी चपेट में आए, जिनमें दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।
रायपुर में स्कूल बसों की जांच : 200 से ज्यादा बसों का फिटनेस टेस्ट, बच्चों की सुरक्षा पर पुलिस की सख्त नजर
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए 200 से अधिक स्कूल बसों की तकनीकी जांच की। अभियान के दौरान फिटनेस, ब्रेक, टायर, फायर सेफ्टी, सीसीटीवी और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी हुआ और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
हादसा : हाइड्रा की टक्कर से स्टील प्लांट के HR हेड की गई जान
रायगढ़ के गेरवानी स्थित एनआरबीएस स्टील प्लांट में शनिवार शाम हाइड्रा वाहन की टक्कर से एचआर हेड संजय त्रिपाठी की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
अभियान : बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का विरोध, जनता से समर्थन जुटाने घर-घर पहुंचे कार्यकर्ता
छत्तीसगढ़ में बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस ने जनसंपर्क अभियान शुरू किया। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया और स्मार्ट मीटर हटाने या बदलने के लिए आवेदन पत्र वितरित किए। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि शिकायतों का समाधान नहीं हुआ तो प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
बवाल : चलती ट्रेन में चोरी, यात्री ने पकड़ लिया तो गेट से लटका रहा चोर, फिर लगा दी छलांग
आजाद हिंद एक्सप्रेस में चोरी की कोशिश के दौरान एक चोर यात्री का सामान लेकर भागने लगा। पकड़ से बचने के लिए वह ट्रेन के गेट से बाहर लटक गया और मार पड़ने पर चलती ट्रेन से नीचे कूद गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे पुलिस ने चोर की तलाश शुरू कर दी है, जबकि मारपीट करने वाले यात्री के खिलाफ भी मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
हंगामा : कोर्ट परिसर में आरोपी को छुड़ाने की कोशिश, पुलिस से धक्का-मुक्की करने वाला युवक गिरफ्तार
जिला न्यायालय परिसर में पेशी के दौरान एक युवक ने पुलिस अभिरक्षा में मौजूद आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की और अभद्रता की। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी अमृतदास डहरिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
डबल मर्डर : रायगढ़ में महिला और 10 माह की बच्ची की हत्या, सिर पर हमले के मिले निशान
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय महिला और उसकी 10 महीने की बेटी की हत्या कर दी गई। दोनों के शव खेत में बने बोर घर से बरामद हुए। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर फॉरेंसिक जांच के साथ मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।