छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5897 खबरें
CM Vishnu Deo Sai: रायपुर में CM साय ने दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि, अंत्योदय के संकल्प को दोहराया
CM Vishnu Deo Sai: रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय का सिद्धांत समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की प्रेरणा देता है।
Police Action: रायगढ़ में ढाबा संचालक की शिकायत पर पुलिसकर्मी पर कार्रवाई, प्रधान आरक्षक सस्पेंड
Police Action: रायगढ़ जिले में ढाबा संचालक से कथित मारपीट और दुर्व्यवहार की शिकायत के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने प्रारंभिक जांच के आधार पर धरमजयगढ़ थाने के प्रधान आरक्षक प्रकाश गिरी गोस्वामी को निलंबित कर दिया, जबकि आरक्षक विजय राठिया को पुलिस लाइन अटैच किया गया है। मामले की विस्तृत जांच SDOP धरमजयगढ़ को सौंपी गई है।
Yoga Camp Jashpur: सेवा संकल्प अभियान के तहत लगे योग-ध्यान शिविर, लोगों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प
Yoga Camp Jashpur: सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल में जशपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में योग एवं ध्यान शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में नागरिकों को योगासन, प्राणायाम और ध्यान के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
Balod Accident News: NH-30 पर ट्रक-डीजे पिकअप की टक्कर में 5 युवकों की मौत, 5 घायल
Balod Accident News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में नेशनल हाईवे-30 पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 युवकों की मौत हो गई। मरकाटोला घाट के पास डीजे से जुड़ी पिकअप और तेज रफ्तार ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक सड़क पर पलट गया, जबकि पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
Mungeli Education Department: दिवंगत शिक्षक के पेंशन मामले में लापरवाही, शिक्षा विभाग ने 6 को किया सस्पेंड
Mungeli Education Department: दिवंगत शिक्षक के पेंशन प्रकरण में लापरवाही पाए जाने पर लोक शिक्षण संचालनालय ने छह अधिकारी-कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। जांच में वेतन निर्धारण, अनुमोदन प्रक्रिया और पेंशन से जुड़ी जानकारी में गंभीर त्रुटियां सामने आईं।
Chhattisgarh Education News: कागज़ों में दौड़ती पाठशाला, ज़मीन पर सन्नाटा, बलरामपुर में 11 लाख मंज़ूर फिर भी नहीं बना भवन, बिना बच्चों के तैनात हैं दो शिक्षक
Chhattisgarh Education News: बलरामपुर के बरदबंधा प्राथमिक स्कूल में न भवन है और न ही छात्र, लेकिन रिकॉर्ड में स्कूल संचालित है। 11 लाख रुपए स्वीकृत होने के बाद भी भवन निर्माण अधूरा है।
Health Department: बस्तर की मासूम प्रेरणा को मिली नई जिंदगी, सफल हार्ट सर्जरी के बाद लौटी बचपन की खुशियां
Health Department: बस्तर जिले की मासूम प्रेरणा को समय पर मिली स्वास्थ्य जांच और इलाज ने नई जिंदगी दी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने दिल की बीमारी की पहचान कर उसकी सफल ओपन हार्ट सर्जरी कराई, जिसके बाद अब वह पूरी तरह स्वस्थ होकर स्कूल और खेल-कूद में लौट आई है।
Bilaspur News: केंद्रीय जेल में बंदी का मोबाइल वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Bilaspur News: बिलासपुर केंद्रीय जेल की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। जेल परिसर के अंदर बंदी से मोबाइल पर बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।
Arang News: चुनाव आयोग की साख पर उठे सवाल, डहरिया बोले गंभीर खतरे में लोकतंत्र
Arang News: कांग्रेस नेता डॉ. शिवकुमार डहरिया ने राहुल गांधी के चुनावी आरोपों का समर्थन करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। उन्होंने कथित ‘वोट चोरी’ की जांच और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।
Water Conservation: तालाबों की सफाई कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, जनप्रतिनिधियों ने भी किया श्रमदान
Water Conservation: जांजगीर-चांपा जिले में सेवा मेरा योगदान पहल के तहत जल स्रोतों की स्वच्छता और संरक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया गया। शिवरीनारायण और राहौद के तालाबों में जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और अधिकारी-कर्मचारियों ने सामूहिक श्रमदान कर साफ-सफाई की। अभियान के दौरान जल संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक से बचाव और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।
Labour Department: निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण, बीओसी और सिपेट रायपुर में हुआ अनुबंध
Labour Department: छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल और सिपेट रायपुर के बीच निर्माण श्रमिकों व उनके बच्चों को तकनीकी प्रशिक्षण देने के लिए अनुबंध हुआ है। मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के तहत 200 हितग्राहियों को 480 घंटे का आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में प्लास्टिक प्रोसेसिंग, इंजेक्शन मोल्डिंग और एक्सट्रूज़न जैसे तकनीकी क्षेत्रों की जानकारी दी जाएगी।
Trainee DSP Attack: गणेश विसर्जन के दौरान बवाल, प्रशिक्षु DSP से मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़
Trainee DSP Attack: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान गाड़ी साइड देने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ युवकों ने सरगुजा जिले में पदस्थ प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे के साथ मारपीट की और उनकी कार में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।